• About
  • Contcat Us
Sunday, June 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home कैबिनेट क्लब

चैन से नहीं रह पायेंगे आरसीपी के पड़ोसी मुकेश ‘मल्‍लाह’!

बड़ा अपशकुनी है स्‍टैंड रोड का बंगला नंबर 6

admin by admin
July 21, 2021
in कैबिनेट क्लब, झारखण्ड, राजनीति
0
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
बिहार सरकार में मंत्री हैं मुकेश सहनी यानी सन ऑफ मल्‍लाह। पैसा छींटकर राजनीति में आये और समीकरण के सहारे सत्‍ता की सीढि़यों पर चढ़ते गये। उन्‍हें न नरेंद्र मोदी से परहेज रहा और न तेजस्‍वी यादव से। सत्‍ता की उम्‍मीद जहां दिखी, एंट्री मार दी। लोकसभा चुनाव में राजद के साथ रहे और विधान सभा चुनाव में भाजपा के साथ। भाजपा में टिकट के दावेदारी करने वाले नेताओं को वीआईपी में एडजस्‍ट किया गया और चार विधायक भी बन गये। खुद पहले मंत्री बने और फिर एमएलसी डेढ़ वर्षों के लिए। भाजपा की अनुकंपा से सत्‍ता में पहुंचे मुकेश सहनी अब नये फेरे में पड़ गये हैं। मंत्री के रूप में उन्‍हें जो सरकारी बंगला 6 नंबर, स्‍टैंड रोड आवंटित किया है, उसमें रहने वाला कोई भी व्‍यक्ति चैन से नहीं बैठा है और न कार्यकाल पूरा किया है।
6 नंबर की दीवार से लगा 7 नंबर बंगला जदयू के अध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का आवास है। यह मकान जदयू के मुख्‍य सचेतक संजय गांधी के नाम से आवंटित है, लेकिन राज्‍यसभा सांसद बनने के बाद से आरसीपी सिंह इसी मकान में रह रहे हैं। इस कारण 6 नंबर में रहने वाले मंत्री आरसीपी सिंह के पड़ोसी हो जाते हैं।
6 नंबर बंगला मंत्री के लिए अपशकुनी रहा है। 2015 के चुनाव के पहले इसमें मंत्री के रूप में अवधेश कुशवाहा रहा करते थे। लेकिन चुनाव से पहले एक विवाद में फंस जाने के बाद उनका पता साफ हो गया था और टिकट भी नहीं मिल पाया था। 2015 के बाद यह मकान आलोक मेहता को आवंटित हुआ, उन्‍हें बीच में सरकार से विदा होना पड़ा। इसके बाद यह मकान मंजू वर्मा को मिला। इस मकान में आने के बाद वे चैन से नहीं रह पायी। कई विवादों में फंसी और जबरिया इस्‍तीफा दिलवा दिया गया। मंजू वर्मा के बाद यह आवास मुकेश सहनी को आवंटित हुआ है। वे अपनी जगह पर सरकारी कार्यक्रमों में भाई को भेजने के विवाद में उलझ चुके हैं। उनका राजनीतिक भविष्‍य अब भाजपा की अनुकंपा पर टीका हुआ है। अगले साल विधान परिषद सदस्‍य के रूप में उनका कार्यकाल समाप्‍त हो रहा है। यदि भाजपा ने फिर से एमएलसी नहीं बनाया तो सरकार से विदाई तय है। भाजपा ने चुनावी समझौते के तहत एक बार एमएलसी बनाने का वादा किया था, जिसे पूरा कर दिया। अगली बार के लिए कोई बाध्‍यता नहीं है। 6 नंबर आवास का इतिहास बता रहा है कि कोई भी मंत्री कार्यकाल पूरा नहीं करता है। उस हिसाब से आने वाले दिन मुकेश सहनी के लिए भारी पड़ सकते हैं।
Tags: mukesh sahan makan patna
Previous Post

छात्र राजनीति से विधान सभा तक पहुंचे हैं रिंकू सिंह

Next Post

सभी 22 समितियों की 23 को होगी बैठक

admin

admin

Next Post

सभी 22 समितियों की 23 को होगी बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News