• About
  • Contcat Us
Monday, June 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

भोज के दिन कोहड़ा रोपने के फेर भकुआ गयी भाजपा

बीजेपी उम्‍मीदवारों की ‘तैयारी’ से अकूता गये मुख्‍यमंत्री

admin by admin
May 30, 2022
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
भाजपा के दोनों उम्‍मीदवार शंभूशरण पटेल और सतीश चंद्र दूबे निर्धारित तिथि 30 सितंबर को राज्‍य सभा के लिए अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाये, जबकि जदयू के खीरू महतो नामांकन के बाद जदयू विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ फोटो खींचवाते रहे। उन्‍होंने कहा कि अब जीत का सर्टिफिकेट लेकर ही झारखंड जाएंगे।
भोज के दिन कोहड़ा रोपने के फेर भाजपा उम्‍मीदवार और उनके नेता सोमवार को सुखले मुंह वापस लौट गये। भाजपा के कार्यकर्ता माला लेकर पहुंचे थे, लेकिन निराश रह गये। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार करीब 1.10 बजे विधान सभा स्थि‍त अपने चैंबर में पहुंचे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नित्‍यानंद राय, उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जयसवाल पहुंचे। जदूय अध्‍यक्ष ललन सिंह और उम्‍मीदवार खीरू महतो पहले से ही सीएम चैंबर में मौजूद थे। करीब पौने दो बजे मुख्‍यमंत्री के साथ जदयू और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता खीरू महतो और सतीश चंद्र दूबे को लेकर सचिव के कार्यालय में दाखिल हुए। इस बीच खीरू महतो के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी। सतीश चंद्र दूबे दूसरे उम्‍मीदवार शंभू शरण पटेल का इंतजार करते रहे। उधर हांफते हुए शंभूशरण पटेल आये और सचिव कक्ष में जाने लगे। वहां तैनात मार्शल ने उन्‍हें प्रवेश करने से रोक दिया। उम्‍मीदवार होने की सूचना के बाद अंदर जाने दिया। इसके थोड़ी देर बाद सचिव कक्ष का मजमा उखड़ गया। हमें लगा कि तीनों लोगों का नामांकन हो गया। लेकिन आशंका भी हुई कि शंभूशरण के जाते ही इतनी जल्‍दी नामांकन कैसे हो सकता है। इस बीच एक मार्शल ने बताया कि सिर्फ जदयू उम्‍मीदवार का नामांकन हुआ है।
इधर, मुख्‍यमंत्री के चैंबर में विराजमान भाजपा नेताओं की बेचैनी बढ़ती जा रही थी। उम्‍मीदवार के पास पर्याप्‍त कागज नहीं था। इस मामले में ‘विश्‍वस्‍तरीय’ पार्टी की भद हो रही थी। मुख्‍यमंत्री भी अकूता कर पोर्टिको की ओर बाहर निकल गये। इसके बाद भाजपा नेताओं ने उन्‍हें दुबारा बुलाया। तब तक कागज पक्‍का नहीं हो पाया था। तीन बजने को था। अब नामांकन संभव नहीं था। इसके बाद मुख्‍यमंत्री पोर्टिको में आये। मीडिया के साथ बातचीत की और प्रस्‍थान कर गये। फिर एक-एक कर सभी नेता प्रस्‍थान करने लगे।
विधान सभा में भाजपा के उपमुख्‍य सचेतक जनक सिंह अपने दोनों उम्‍मीदवारों को लेकर मुख्‍य सचेतक श्रवण कुमार के चैंबर में पहुंचे। पहले दोनों उम्‍मीदवारों को फटकार झेलनी पड़ी। दोनों को मंगलवार की सुबह 9 बजे तक कागजात पूरी तरह तैयार करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ श्रवण कुमार ने कहा कि इस बीच किसी भी मदद की जरूरत हो तो संपर्क कर सकते हैं। वैसे बिहार में राजद के भोला यादव तथा जदयू के श्रवण कुमार और संजय गांधी नामांकन विशेषज्ञ हो गये हैं।
bhoj-ke-din-kohada-ropana-pada-bhari
Tags: bhoj-ke-din-kohada-ropana-pada-bhari
Previous Post

राजद में शिवानंद तिवारी के अलावा भी हैं ‘बाबा’

Next Post

‘कुर्माइ’ में अटका राजद-जदयू, धानुक के खेत में ‘कमल’ खिलाने चली भाजपा

admin

admin

Next Post

‘कुर्माइ’ में अटका राजद-जदयू, धानुक के खेत में ‘कमल’ खिलाने चली भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News