• About
  • Contcat Us
Sunday, June 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home कैबिनेट क्लब

राजद में विलय की प्रक्रिया में अटका कांटा

जदयू 2, भाजपा 3 और राजद ने 4 विधायकों के गले में डाला है पार्टी का ‘फंदा’

admin by admin
June 29, 2022
in कैबिनेट क्लब, जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
बिहार में एक जाति है यादव। इस जाति के बड़े हिस्‍से को एक बीमारी लग गयी है। बीमारी का नाम है – तेजस्‍वी सरकार। इस जाति का युवा रात में सोते समय सपना देखता है कि कल सुबह तेजस्‍वी यादव को सीएम पद का शपथ ग्रहण होने वाला है। लेकिन अगली सुबह लगता है कि किसी ने छल कर दिया, इसलिए सरकार नहीं बनी। फिर नये सपने बुनने में जुट जाता है। बुधवार को दोपहर बाद से इस सपने को नया पंख मिल गया। लोगों को लगने लगा है कि तेजस्‍वी सरकार जल्‍दी भी बनने वाली है। नीतीश सरकार के दिन गिनती के रह गये हैं। यह चर्चा खटाल से चौपाल तक हर जगह है।
बुधवार को सुबह काफी देर तक बारिश होती रही। इस कारण करीब दो बजे हम विधान सभा पहुंचे। रास्‍ते में घंटी सुनायी दे रही थी। भोजनावकाश के बाद बैठक शुरू होने वाली थी। जब हम स्‍पीकर चैंबर के सामने पहुंचे तो कई राजद विधायक खड़े थे। उनके चेहरे पर खुशी थी। यह समझ में नहीं आया कि स्‍पीकर चैंबर के सामने खड़े विधायकों के चेहरे क्‍यों चमक रहे हैं। इसी बीच एक साथी ने सूचना दी कि राजद सदस्‍यों की संख्‍या विधान सभा में 76 से बढ़कर 80 हो गयी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव उन विधायकों के साथ स्पीकर से मुलाकात कर रहे हैं। हमें यह समझ में नहीं आया कि ये कौन चार लोग हैं। हम वालों ने तो नहीं चौकी बदल ली। इस बीच हम पत्रकार दीर्घा में पहुंचे। सदन में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी अपने कुनबे के साथ मौजूद थे। इसके बाद दिमाग ठनका कि चार लोग हैं कौन, जिनको लेकर तेजस्‍वी यादव स्‍पीकर से मुलाकात कर रहे थे। सदन में स्‍पीकर के आने और कार्यवाही शुरू होने के बाद हम प्रेस रूम में आये। तब‍ किसी ने बताया कि औवेसी वाली पार्टी के चार विधायकों ने स्‍पीकर से मुलाकात कर राजद में विलय का प्रस्‍ताव दिया है। पार्टी प्रमुख अखतरुल ईमान को छोड़ शेष लालटेन को रौशन करने की तैयारी कर रहे हैं। सदन की कार्यवाही सवा पांच बजे समाप्‍त हो गयी। इसके बाद मुख्‍य सचेतक ललित यादव, समीर महासेठ और भूदेव चौधरी स्‍पीकर और सचिव के कक्ष में फेरी लगाते रहे, लेकिन स्‍पीकर विजय कुमार सिन्‍हा ने देर रात तक चार विधायकों के राजद में विलय को मंजूरी नहीं दी थी। मामले को गुरुवार तक टाल दिया। इस बीच एआईएमआईएम के नेता अखतरुल ईमान ने वीरेंद्र यादव न्‍यूज के साथ बातचीत में कहा कि इस बार चार जीताकर लाये थे, अगली बार चालीस जीताकर लायेंगे। उन्‍होंने कहा कि अगले लोकसभा और विधान सभा चुनाव में अधिकतर सीटों पर पार्टी उम्‍मीदवार देगी।
विधानमंडल के गलियारे में भागदौड़ के क्रम में उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मुलाकात हो गयी। उनसे जीएसटी परिषद की बैठक लेकर को थोड़ी चर्चा हुई और फिर हम सत्‍ता पक्ष लॉबी में चले गये। उधर विधायकों के साथ बातचीत यह बात सामने आयी कि जब विपक्ष की ओर से कटौती प्रस्‍ताव मूव भी नहीं किया गया तो इस विषय पर बहस और वोटिंग का क्‍या औचित्‍य है। बिना विपक्ष के कटौती प्रस्‍ताव के मतदान का क्‍या औचित्‍य है। वहां से निकले तो एक पत्रकार साथी से मुलाकात हो गयी।
उनसे चर्चा करते हुए हमने कहा कि एक कहावत है कि बड़ी मछली छोटी मछली खा जाती है। इस विधान सभा में ‘मछली न्‍याय’ का पर्व चल रहा है। सबसे पहले जदयू बसपा और लोजपा को निगल गयी। उसके पास भाजपा वीआईपी के तीन विधायकों को गटक गयी। इस बार राजद ने एआईएमआईएम के चार विधायकों को गटकने की पूरी तैयारी कर ली थी। मछली को प्रक्रिया की ‘कड़ाही’ में तल लिया गया था, लेकिन गटकने के रास्‍ते में विधानसभा सचिवालय ने कांटा चुभा दिया। यह कांटा अब राजद को भारी पडऩे लगा है। राजद ने सदन की कार्यवाही के बहिष्‍कार की घोषणा कर रखी है। यदि बहिष्‍कार को जारी रखा तो गुरुवार को नवागत चार सदस्‍यों के लिए सीट आवंटन संभव नहीं हो पायेगा। इसमें एक पेंच यह भी है कि विधान सभा सचिवालय कल कितने बजे तक विलय को मान्‍यता देता है या कानूनी विमर्श के नाम पर टाल देता है। इसमें भी राजद के प्राण अटके रहेंगे।
aimim ki vidhayak rjd me gaye
Tags: aimim ki vidhayak rjd me gaye
Previous Post

नीतीश के झटहा से भकुआ गयी भाजपा

Next Post

28 मिनट तक ‘मुख्‍यमंत्री’ बने रहे तेजस्‍वी यादव

admin

admin

Next Post

28 मिनट तक ‘मुख्‍यमंत्री’ बने रहे तेजस्‍वी यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News