• About
  • Contcat Us
Sunday, June 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

मिक्‍स पोलिटकल कल्‍चर रहा है बक्‍सर का

लोकसभा की चौखट विथ वीरेंद्र यादव - 5

admin by admin
January 18, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शाहाबाद का जिला है बक्‍सर। बक्‍सर के चार, रोहतास के एक और कैमूर जिले के एक विधान सभा क्षेत्र को मिलाकर बना है बक्‍सर लोकसभा क्षेत्र। 1952 में इसका बड़ा इलाका शाहाबाद उत्‍तर-पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र का हिस्‍सा था और निर्दलीय कमल सिंह सांसद निर्वाचित हुए थे। 1957 में कई लोकसभा क्षेत्रों का नाम बदल दिया गया और बक्‍सर लोकसभा क्षेत्र पहली अस्तित्‍व में आया।

इसके पहले सांसद के रूप में स्‍वतंत्र पार्टी के कमल सिंह निर्वाचित हुए और यह उनका दूसरा कार्यकाल था। 1962 में यहां से अनंत प्रसाद शर्मा निर्वाचित हुए। 1967 में रामसुभग सिंह और 1971 अनंत प्रसाद शर्मा फिर निर्वाचित हुए। ये दोनों कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। 1977 में रामानंद तिवारी जनता पार्टी के टिकट पर चुने गये थे।
परंपरागत रूप से बक्‍सर कांग्रेसी सीट नहीं रही है और यहां मिक्‍स पोलिटिकल कल्‍चर रहा है। हर पार्टी और धारा के लोग निर्वाचित होते रहे हैं। 1980 और 1984 में यहां से कांग्रेस से कमलकांत तिवारी निर्वाचित हुए थे और इसके बाद से कांग्रेस की वापसी नहीं हुई। सीपीआई के तेजनारायण सिंह यादव 1989 और 1991 में निर्वाचित हुए। 1996 से 2004 तक लगातार चार बार भाजपा के लालमुनि चौबे निर्वाचित हुए तो 2009 में राजद के जगदानंद सिंह चुने गये। 2014 और 2019 में भाजपा के अश्विनी चौबे निर्वाचित हुए।


2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है। इस बार भाजपा के अश्विनी चौबे की सांस अटकी हुई है। उम्र के आधार पर उनकी टिकट कट जाने की आशंका है। वैसे में भाजपा में नये चेहरे की तलाश भी शुरू हो गयी है। नये चेहरे में पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष और पूर्व मंत्री मंगल पांडेय का नाम प्रमुख रूप से आ रहा है। वे मूलत: सीवान के रहने वाले हैं, लेकिन बक्‍सर के सामाजिक समीकरण को देखते हुए मंगल पांडेय को उपयुक्‍त माना जा रहा है। राजद की ओर से प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह को फिर मैदान में उतारा जा सकता है। वे एक बार बक्‍सर का प्रतिनिधित्‍व का चुके हैं। जदयू के लिए बक्‍सर हासिये की सीट रही है। इस सीट से एनडीए गठबंधन के रूप में बराबर भाजपा के उम्‍मीदवार मैदान में रहे हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक ददन पहलवान भी बक्‍सर के खेल को प्रभावित करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते रहे हैं।


(इस सी‍रीज के लिए हमारे पाठक भी इनपुट, डाटा और सूचनाएं उपलब्‍ध करा सकते हैं। हमारा नंबर है- 9199910924)

Tags: Mix Political Culture raha hai Buxar Ka
Previous Post

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा

Next Post

ये हैं बिहार की तीन सरकारी डायरी

admin

admin

Next Post

ये हैं बिहार की तीन सरकारी डायरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News