• About
  • Contcat Us
Sunday, June 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

बिहार में गुंडाराज कायम : विजय सिन्हा

अपराधियों के भय से कांप रहा है बिहार

admin by admin
February 6, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा है कि छपरा व गोपालगंज की हालिया घटना से साफ है कि बिहार में गुंडाराज कायम हो चुका है। गुंडों व अराजक तत्वों के आतंक से कोई भी सुरक्षित नहीं है। कोई भी ऐसा दिन नहीं गुजर रहा है, जब हत्या, लूट, डकैती व बलात्कार की अनेक बड़ी घटनाएं नहीं घट रही हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी लखीसराय यात्रा के दौरान वहां आये दिन हो रही हत्या,लूट, डकैती व अपहरण की घटनाओं की क्या समीक्षा करेंगे? क्या बड़हिया टाल महराम चक दलित समुदाय के सरपंच पति के हत्या को दुर्घटना बता कर अपराधियों को बचाने का खेल की समीक्षा करेंगे? मुख्यमंत्री जी उस चर्चित घटना की भी समीक्षा करने की हिम्मत दिखाएंगे जिसमें गौतम महतो को जेल जाना पड़ा था और बिहार विधान सभा में महीनों यह मामला गूंजता रहा था? क्या मुख्यमंत्री जी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लठैतों के खिलाफ कार्रवाई का साहस दिखा पाएंगे? अगर वे ऐसा नहीं करते है तो अन्य जिलों की तरह लखीसराय की उनकी यात्रा भी पिकनिक ही साबित होगी।

उन्होंने कहा कि अपराधियों के भय से पूरा बिहार कांप रहा है। एक सप्ताह पहले गोपालगंज के बसडीहा में हुई अंकुर की हत्या की आग अभी बुझी भी नहीं कि छपरा के मांझी में मुबारकपुर गांव में तीन युवकों के साथ वहां के दबंग आपराधिक प्रवृत्ति के मुखियापति विजय यादव द्वारा लिंचिंग की गई, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई है और दो जीवन के लिए पटना के एक अस्पताल में जूझ रहा है। इस घटना की प्रतिक्रिया में हुई आगजनी व हिंसा की घटनाओं से स्पष्ट है कि बिहार में गुंडाराज पूरी तरह से कायम हो चुका है।

इसके पहले बेगूसराय में दलित समाज से आने वाले निर्वाचित मुखिया व अल्पसंख्यक समाज के एक उपमुखिया की हत्या कर दी गई। इन सारे मामलों में कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूरी हो रही है। प्रशासन पूरी तरह फेल और अराजक, अपराधी तत्व सरकार पर हाबी है।

उन्होंने कहा कि जंगल राज के भी कुछ नियम-कायदे होते हैं, मगर अभी जो बिहार में गुंडाराज है, वह कानून से परे है। गुंडों व अराजक तत्वों को सत्ता संरक्षण प्राप्त है। सरकार के मंत्री से लेकर अधिकारी तक बेलगाम हो चुके हैं। महागठबंधन की सरकार बनने के साथ ही गुंडों के बढ़े हौसले को देखते हुए ही विपक्ष ने सरकार को चेताया था, मगर अहंकार में चूर सरकार कुछ भी सुनने को राजी नहीं है। आज महागठबंधन की सरकार में बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।

Tags: Gundaraj kayam bihar mejangal Raj
Previous Post

गोवार की मूखर्ता और भूमिहार की धूर्तता से रहें सावधान

Next Post

वित्तीय अनिमियतता के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी  धरना

admin

admin

Next Post

वित्तीय अनिमियतता के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी  धरना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News