• About
  • Contcat Us
Sunday, June 14, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

युवा शक्ति भारत का भविष्य निर्धारित करेगी : विवेक ठाकुर

पंच प्रण पर आधारित युवा उत्सव-2023 का आयोजन

admin by admin
March 19, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा नेहरू युवा केंद्र, पटना के संयुक्त तत्वधान में 18 मार्च को राष्ट्रीय प्रौधोगिकी संस्थान, पटना के सभागार में प्रधानमंत्री जी द्वारा बताए गए पंच प्रण पर आधारित युवा उत्सव-2023 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर, एनआईटी, पटना के निदेशक प्रो. पी के जैन, नेहरू युवा केन्द्र संगठन बिहार के राज्य निदेशक अंशुमान प्रसाद दास, राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य प्रभारी अधिकारी डॉ. हिना रानी, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के सहायक निदेशक आलोक सिंह, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी पवन कुमार सिन्हा, डा कामिनी सिन्हा, कार्यक्रम समन्वयक, एनएसएस, एनआईटी पटना, नेहरू युवा केन्द्र, पटना के जिला युवा अधिकारी पामिर सिंह, नेहरू युवा केंद्र छपरा के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, नमामि गंगे के राज्य परियोजना सहायक पवन कुमार सौरभ आदि ने दीप प्रज्वलित करके विधिवत शुरुआत की।

एनवाईकेएस, पटना द्वारा आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम का मुख्य विषय पंच प्रण था, जिसके अंतर्गत पांच विभिन्न विधाओं में जैसे पेंटिंग, कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी एवं संस्कृतिक कार्यक्रम था। इन प्रतियोगिताओं में पटना के युवा प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही भारत का भविष्य निर्धारित करेगी। उन्होंने विभिन्न व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से भी युवाओं को प्रोत्साहित कर सभी को पंच प्रण की शपथ भी दिलाई। उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की प्रशंसा भी की।

कार्यक्रम में विशेषकर सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उपस्थित प्रतिभागियों ने सभी अतिथियों एवम दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। युवा उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभाग जैसे सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना, एमएसएमई विभाग, केवीआईसी, पटना, विभिन्न उभरते स्टार्ट अप के स्टाल्स पर विभिन्न योजनाओं संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दर्शायी गयी थी, जिसे उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा भी सराहा गया।

भाषण प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम कुमारी कौशिकी, द्वितीय अनीश कुमार व तृतीय शिवम जयसवाल; पेंटिंग में प्रथम करन कुमार शर्मा, द्वितीय इंशा उज़्मा एवं खुशी तथा कविता लेखन में प्रथम दीक्षा त्यागी द्वितीय नृपेंद्र व तृतीय नीरज कुमार वही मोबाइल फोटो ग्राफी में प्रथम स्थान ऋतु प्रिया, द्वितीय स्थान विवेक कुमार झा व तृतीय स्थान नीतीश कुमार वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान मृदंगम आर्ट स्कूल टीम, द्वितीय मगध महिला कॉलेज टीम व तृतीय स्थान एनआईटी, पटना की टीम ने प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केन्द्र पटना के सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, विभिन्न युवा मंडल सदस्यगण, एन आई टी पटना के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम एनएसएस, एनआईटी पटना के सहयोग से आयोजित किया गया।

Tags: Panch Praan yuva utsav
Previous Post

सरकार अपनी खामियों को छुपाने झूठा केस कर रही : विजय सिन्हा

Next Post

पीएम की लोकप्रियता के सामने बिखरा विपक्ष

admin

admin

Next Post

पीएम की लोकप्रियता के सामने बिखरा विपक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News