• About
  • Contcat Us
Sunday, June 14, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

क्या देवेश चंद्र ठाकुर को विधान परिषद के सभापति का पद छोड़ना पड़ेगा ?

गलियारे में गोवार - 7

admin by admin
March 19, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवेश चंद्र ठाकुर। बिहार‍ विधान परिषद के सभापति हैं। सर्वसम्‍मति से निर्वाचित हुए हैं लगभग 7 महीना पहले। सभापति के रूप में उनका पहला बजट सत्र है। इनकी कार्यशैली को लेकर दोनों पक्ष के सदस्‍यों में संतोष भाव है। पिछले दिनों लॉबी में कुछ विधान पार्षदों से बातचीत हो रही थी। फोकस लोकसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी पर था। यह चर्चा सीतामढ़ी लोकसभा सीट से विधान परिषद के सभापति देवेश च्रंद्र ठाकुर की दावेदारी पर आकर ठहर गयी। लोगों का मानना था कि मुख्‍यमंत्री की ओर से देवेश चंद्र ठाकुर को तैयारी का संकेत मिल गया है। इसी कारण सभापति श्री ठाकुर ने सीतामढ़ी के आम कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क बढ़ा दिया है।

बदलते राजनीतिक समीकरण को देखते हुए सीतामढ़ी के वर्तमान सांसद सुनील कुमार पिंटू ने भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। वे पहले भाजपा के विधायक और राज्‍य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि बातचीत में श्री पिंटू ने कहा कि बिहार से ट्रकों की हो रही चोरी के मामले में गृहमंत्री से मुलाकात की थी। बिहार से चोरी गये ट्रक नंबर बदलकर छतीसगढ़ में चल रहे हैं। इसलिए ट्रक चोरी पर नियंत्रण के लिए अंतरराज्‍यीय टास्‍क फोर्स बनाने का आग्रह भी गृहमंत्री से किया था।
हम चर्चा कर रहे थे देवेश चंद्र ठाकुर के सीतामढ़ी से लोकसभा चुनाव में जदयू के टिकट की दावेदारी के संबंध में। लेकिन सवाल यह है कि क्‍या देवेश चंद्र ठाकुर को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए विधान परिषद के सभापति पद से इस्‍तीफा देना पड़ेगा? राजनीतिक चर्चा के अनुसार, राज्‍यपाल, लोकसभा स्‍पीकर, राज्‍यसभा सभापति, विधान सभा अध्‍यक्ष या विधान परिषद अध्‍यक्ष का पद संवैधानिक पद है। संवैधानिक पद का राजनीतिक तात्‍पर्य क्‍या है, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी हमारे पास नहीं है। इस संबंध में पाठक अपनी जानकारी से अवगत करा सकते हैं।
श्री ठाकुर विधान परिषद के सभापति के संवैधानिक पद पर रहते हुए लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं? क्‍या संवैधानिक पद पर रहते हुए लोकसभा चुनाव लड़ना संभव है? इस संबंध में कई तरह के उदाहरण मौजूद हैं। राष्‍ट्रपति पद का चुनाव लड़ने से पहले बिहार के तत्‍कालीन राज्‍यपाल रामनाथ कोविंद ने गवर्नर पद से इस्‍तीफा दे दिया था। लेकिन 2020 में स्‍पीकर रहते हुए विजय कुमार चौधरी ने विधान सभा चुनाव लड़ा था और फिर निर्वाचित होकर आये थे। नयी सरकार में मंत्री भी बने।
लोकसभा चुनाव में अभी एक साल बाद बाकी है। टिकट को जोर आजमाईश शुरू हो गयी है। सौ से अधिक विधायक और विधान पार्षद अपनी-अपनी पार्टी से टिकट की अपेक्षा कर रहे हैं। कुछ लोगों को दूसरी पार्टी से टिकट कंफर्म होने के बाद विधायकी छोड़ने से भी परहेज नहीं है। राजनीतिक विश्‍लेषकों के अनुसार, परिषद सभापति रहते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने में कोई रोक नहीं है, लेकिन निर्वाचित होने के 14 दिन के अंदर किसी एक सदन से इस्‍तीफा देना होगा। मतलब 14 दिनों तक दोनों पद की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। यदि चुनाव हार भी जाते हैं तो सभापति पद पर कोई असर नहीं पड़ेगा। विधान परिषद के वर्तमान कार्यकाल तक सभापति बने रहेंगे।

Tags: Sabhapati vidhan Parishad
Previous Post

कौवाकोल में आजादी का अमृत महोत्सव

Next Post

उपेंद्र कर रहे अवसरवादी यात्रा : उमेश कुशवाहा

admin

admin

Next Post

उपेंद्र कर रहे अवसरवादी यात्रा : उमेश कुशवाहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News