• About
  • Contcat Us
Monday, June 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

भरत मिलाप और सलट गया पासवान प्रकरण

गलियारे में गोवार - 5

admin by admin
March 16, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान का निलंबन मंगलवार को विकराल रूप धारण कर लिया था और अगले ही दिन बुधवार को ताड़ का तिल हो गया। इसे आप हेडिंग पोलिटिक्‍स कह सकते हैं। लखेंद्र पासवान और सत्‍यदेव राम दोनों मंगलवार को ही खेद व्‍यक्‍त कर दिये होते तो निलंबन की खबर अंदर के पन्‍नों पर चली जाती। यह खबर किसी कोने में दब जाती। लेकिन मामले को खींच कर दोनों ने महत्‍वपूर्ण बना दिया और फिर खेद व्‍यक्‍त कर खुद महत्‍व हासिल कर लिया।


राजनीति में भी रिश्‍ता होता है, कभी वोट का, कभी क्षेत्र का, कभी पार्टी का तो कभी जाति का। सत्‍ता का रिश्‍ता राजनीति का प्राणतत्‍व है। एक कहावत है राजा भोज और भोजवा तेली की। राजनीति में कुर्सी का पक्ष बदलते ही राजा भोज और भोजवा तेली की भूमिका बदल जाती है। लखेंद्र पासवान प्रकरण में तीन लोगों ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायी। जदयू के सबसे महत्‍वपूर्ण विधायक और संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्‍हा और कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा। तीनों में एक समानता है, यहां भी एक रिश्‍ता है।


बुधवार को भोजनावकाश के बाद संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी के आग्रह पर स्‍पीकर अवध विहारी चौधरी ने कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा को सदन का प्रतिनिधि बनाकर पर धरना पर बैठे भाजपा विधायकों के पास भेजा। उनका नेतृत्‍व नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्‍हा कर रहे थे। अजीत शर्मा के सदन से निकलने बाद हम भी प्रेस दीर्घा से बाहर निकले और धरना दे रहे विधायकों के पास पोर्टिको में पहुंच गये। अजीत शर्मा ने स्‍पीकर का संदेश धरना पर बैठे विधायकों तक पहुंचाया। उन्‍होंने सत्‍ता और विपक्ष की रणनीति का खुलासा किया। उन्‍होंने कहा कि लखेंद्र रौशन और सत्‍यदेव राम दोनों सदन में खेद व्‍यक्‍त कर देंगे। इसी शर्त पर मामला सलट गया। इसके बाद पोर्टिको में भरत मिलाप का दृश्‍य उत्‍पन्‍न हो गया। इस दृश्‍य को पाठक कुछ और नाम भी दे सकते हैं। जैसे कर्ण-कृष्‍ण विलाप भी कह सकते हैं। एक तरह अजीत शर्मा हाथ जोड़कर खड़े थे और दूसरी तरह विजय सिन्‍हा। कुछ सेकेंड की बातचीत में मामला सलट गया। विपक्ष के लोग सरकार के साथ सहयोग करने के लिए सदन की ओर बढ़ चले, लेकिन मामला दरवाजे पर अटक गया। सवाल यह था कि सदन में पहले कौन जाएंगे। भाजपा विधायक थोड़ी देर ठिठके रहे, फिर विजय सिन्‍हा ने सदन की ओर पहला कदम बढ़ाया। तीन व्‍यक्तियों के बाद हमने चौ‍थे व्‍यक्ति से पूछ लिया- मामला सलट गया क्‍या। उन्‍होंने कहा- दोनों सदन में माफी मांगने को तैयार हो गये हैं।

Tags: Vidhan Sabha Paswan Prakaran
Previous Post

निवेशकों को संरक्षण प्रदान करे सरकार : विजय सिन्हा

Next Post

मनोज सिंह प्रेस सलाहकार समिति के विशेष आमंत्रित सदस्‍य

admin

admin

Next Post

मनोज सिंह प्रेस सलाहकार समिति के विशेष आमंत्रित सदस्‍य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News