• About
  • Contcat Us
Monday, June 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

अतीक के पक्ष में नारा सरकार का तुष्टीकरण

अतीक अहमद के पक्ष में नारा लगाने वालो पर कार्रवाई हो : विजय कुमार सिन्हा

admin by admin
April 21, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा विधानमंडल दल के नेता श्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को नमाज के बाद पटना जंक्शन के पास अवस्थित मस्जिद के बाहर कुछ लोगों द्वारा आतंकी अतीक अहमद के पक्ष में बयान और नारा लगाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते कहा है कि यह महागठबंधन सरकार की तुष्टीकरण नीति का ही परिणाम है।

श्री सिन्हा ने कहा कि आतंकवादी अतीक को शहीद कहने वाले लोग ने इस देश के लाखों शहीदों का अपमान किया है। पुलिस सुरक्षा कर्मी की मौजूदगी में देश के प्रधानमंत्री इंन्दिरा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी की भी हत्या कर दी गई थी।अतीक के मामले में संविधान की हत्या का आरोप लगाने वाले को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री की पुलिस सुरक्षा में हत्या मामले में संविधान की क्या भूमिका थी? पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल के ऐसे सैकड़ों मामले हैं जिसमें पुलिस की मौजूदगी में लोगों की सरेआम हत्या कर दी गई। लेकिन अब जानबूझकर राजनीतिक फायदे के लिए वर्तमान सरकार पर दोषारोपण किया जा रहा है। ऐसे लोगों को तो यह समझना चाहिए कि 1979 से अपराध की दुनिया में दाखिल अतीक जुर्म की दुनिया का बादशाह बन चुका था सैकड़ों परिवार को उजाड़ने वाला व्यक्ति अब खास राजनीतिक दलों का रोल मॉडल बन चुका है।

श्री सिन्हा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आतंकी अतीक अहमद को अतीक जी कहा। जदयू राजद एवं महागठबंधन के लोगों ने इसके द्वारा पहले पूर्व में राजूपाल विधायक, फिर उमेश पाल की हत्या कराने पर कोई शोक संवेदना व्यक्त नहीं की। प्रयागराज इलाके का यह दबंग सभी वर्गों का जमीन एवं मकान कब्जा कर लेता था। देश को याद है कि किस प्रकार कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने आतंकी ओसामा बिन लादेन को अमेरिका द्वारा मार गिराए जाने के बाद ”ओसामा” जी कहकर संबोधित किया। ये इनलोगों का पुराना इतिहास है। देश में अल्पसंख्यक के वोट लेने के चक्कर में सही गलत का फर्क करना ये भूल गए है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार पुलिस को शीघ्र अतीक अहमद के पक्ष में नारा लगाने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। यह मामला संवेदनशील एवं गंभीर है। ऐसे ही तत्व सासाराम और राजगीर में हिंसा आगजनी और दूसरे समुदाय के लोगों की हत्या के लिए उकसाते आते हैं और साम्प्रदायिकता के आधार पर घृणा-द्वेष फैलाकर अपना धंधा चमकाते है।

Tags: ateeque ahmedatik ahmedbihar atik ahmedup ateek ahmed
Previous Post

सेपरेट इलेक्ट्राल और काॅमन स्कूल की जरूरत

Next Post

मीडिया में गैर सवर्ण समाज कहां है

admin

admin

Next Post

मीडिया में गैर सवर्ण समाज कहां है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News