• About
  • Contcat Us
Monday, June 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

प्राकृतिक संपदा से भरापूरा है पश्चिम चंपारण

लोकसभा के रणक्षेत्र में गोवार : 3

admin by admin
April 12, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महात्‍मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण में बना क्षेत्र है पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र। पश्चिम चंपारण के नाम से जिला भी है, लेकिन उनकी भौगोलिक सीमा से लोकसभा क्षेत्र का कोई संबंध नहीं है। पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र दो जिला पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण के तीन-तीन विधान सभा क्षेत्रों को जोड़कर बनाया गया है।

इसमें पश्चिम चंपारण के नौतन, चनपटिया और बेतिया तथा पूर्वी चंपारण के रक्‍सौल, नरकटिया और सुगौली विधान सभा क्षेत्र को शामिल किया गया है। इन छह सीटों में से 4 पर भाजपा और 2 पर राजद के विधायक हैं। नौतन से नारायण प्रसाद, चनपटिया से उमाकांत सिंह, बेतिया से रेणु देवी और रक्‍सौल से प्रमोद कुमार सिन्‍हा भाजपा के विधायक हैं। सुगौली से शशि भूषण सिंह और नरकटिया से डॉ शमीम अहमद राजद के विधायक हैं। शमीम अहमद राज्‍य सरकार में विधि मंत्री भी हैं।


इस सीट पर पिछले तीन टर्म से लगातार भाजपा के डॉ संजय जयसवाल सांसद हैं। वे पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं। अगले चुनाव में उनकी सीट पर नये दावेदारों के लिए गुंजाईश नहीं बनती है। पार्टी के अंदर कोई कदावर नेता भी नहीं हैं, जो उनकी दावेदारी को चुनौती दे सके। संजय जयसवाल को लेकर केंद्रीय नेतृत्‍व की ओर से कोई नाराजगी जैसी बात भी नहीं है। हमने इस संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले कुछ विधायकों से भी बातचीत की। किसी ने भी अपने को लोकसभा का दावेदार नहीं बताया।


पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र
वर्ष — जीते — पार्टी — जाति — हारे — पार्टी — जाति
2009 — संजय जयसवाल — भाजपा — बनिया — प्रकाश झा — लोजपा — ब्राह्मण
2014 — संजय जयसवाल — भाजपा — बनिया — प्रकाश झा — जदयू — ब्राह्मण
2019 — संजय जयसवाल — भाजपा — बनिया — बृजेश कुशवाहा — आरएलएसपी — कोईरी


महागठबंधन की ओर से इस सीट पर राजद का दावा मजबूत बनता दिख रहा है। उसके दो विधायक भी इस संसदीय क्षेत्र के तहत आते हैं। राजद के विधि मंत्री शमीम अहमद इस सीट पर मजबूत दावेदार बताये जा रहे हैं। वे नरकटिया से दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। पश्चिमी चंपारण जिले से स्‍थानीय प्राधिकार क्षेत्र से निर्वाचित सौरभ कुमार कहते हैं कि लोकसभा चुनाव को लेकर कोई प्‍लान नहीं है। वैसे स्‍थानीय लोगों ने बताया कि महागठबंधन की ओर से मनोज वाजपेयी के चुनाव लड़ने की संभावना है।
पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट के ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्‍व की बात करें तो यह इलाका भगवान बुद्ध और म‍हर्षि वाल्‍मीकि से जुड़ा रहा है। चंपारण से गांधी जी का रिश्‍ता भी जगजाहिर है। यह क्षेत्र पहाड़, जंगल और नदी से भरा पड़ा है। सरैयामन झील की रोहू मछली काफी प्रसिद्ध रही है। माधोपुर झील भी चर्चित है। बेतिया महाराज द्वारा निर्मित मंदिर भी काफी पुराना है। बेतिया राजघराने ने यहां कई कॉलेज और अस्‍पताल खुलवाये थे।
पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में रिफ्यूजी कॉलोनी भी है। 1971 में बांगलादेश से आये शरणार्थियों को बसाया गया था। उन्‍हें आवास के साथ खेतिहर जमीन भी दी गयी थी। थरुहटों की भी बड़ी आबादी है। इन सब की भी चुनाव में बड़ी भूमिका होती है।

Tags: MotihariMP Constituency west champaranRaxaulsugauliWest Champaran
Previous Post

वाल्‍मीकिनगर में सुनील कुमार को चुनौती नहीं

Next Post

गांधीजी की गिरफ्तारी के लिए प्रसिद्ध है पूर्वी चंपारण

admin

admin

Next Post

गांधीजी की गिरफ्तारी के लिए प्रसिद्ध है पूर्वी चंपारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News