• About
  • Contcat Us
Monday, June 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

जी- 20 का आकलन विश्व करेगा : नित्यानंद राय

प्रधानमंत्री का सब को एक साथ लाने की कोशिश

admin by admin
May 15, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सोमवार को भुवनेश्वर में चल रही दूसरी जी-20 कल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न देशों के प्रतिनिधि सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो हमारी अनूठी पहचान को दर्शाती है और सांस्कृतिक रूप से भी हमें विश्व में एकजुट करती है।


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाहत है कि दुनिया में कोई दूसरी या तीसरी दुनिया नहीं हो बल्कि एक ही दुनिया रहे। इसलिए वह बेहतर भविष्य के लिए पूरी दुनिया को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं।  साथ ही उन्होंने कहा कि जी-20 का मंत्र एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य है। हमारे देश का यह विचार विश्व का कल्याण कर सकता है। इसलिए, प्रधानमंत्री मोदी को भरोसा है कि भारत में होने वाला यह आयोजन न केवल यादगार रहेगा बल्कि, आने वाले समय में विश्व इसका आकलन भी करेगा।

गृह राज्यमंत्री ने कहा कि संस्कृति से ही हम एक-दूसरे के साथ संबंध बना सकते हैं। संस्कृति ही समझ को बढ़ावा देने के साथ-साथ एक स्थायी और समावेशी भविष्य बनाने की महत्त्वपूर्ण कुंजी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य को दोहराते हुए कहा कि भारत ऐसे समय में जी-20 की अध्यक्षता कर  रहा  है जब देश अपने अमृतकाल की यात्रा पर है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर शुरू हुई यह यात्रा अगले 25 वर्षों तक जारी रहेगी। भारत की आजादी की जब एक सदी होने तक देश भविष्यवादी, समृद्ध, समावेशी और विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। भारत की इस यात्रा में एक विशिष्ट मानव केंद्रित  दृष्टिकोण भी निहित है।

इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने जी-20 के प्रतीक चिह्न की लॉन्चिंग के दौरान प्रधानमंत्री वक्तव्य को याद दिलाया कि यह चिह्न बस चिह्न नहीं बल्कि एक भावना है, जो सभी भारतीयों के भीतर है। उन्होंने कहा कि युद्ध से मुक्ति का गौतम बुद्ध का संदेश और महात्मा गांधी की अहिंसा का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। दोनों महात्माओं की संदेशों को भारत दुनिया भर में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन महज एक डिप्लोमैटिक बैठक नहीं है। आज दुनिया के तमाम देश भारत के बारे में जानने के लिए इच्छुक और उत्सुक दिखते हैं इसलिए हम इसे जिम्मेदारी के रूप में लेते हैं। आज की हमारी सफलताओं को आंका जा रहा है और बेहतर भविष्य के लिए भी हम पर सभी की नजरें टिकी हैं। ऐसे में हमारे देश के नागरिकों की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि वे दुनिया को भारत की क्षमता, दर्शन, सामाजिकता और बौद्धिकता के बारे में बताएं और दुनिया की उम्मीदों पर कायम रहें।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत शुरू से वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास रखता है। हमारा देश पूरे विश्व को एक परिवार मानता है। हमारी विविधताएं हमें एक साथ सीखने पर जोर देती हैं। जी-20 देशों के बीच संस्कृति का आदान-प्रदान कर और समझ को बढ़ावा देकर हम एक जीवंत दुनिया बना सकते हैं।

Tags: BJP INDIAG-20nityanand Ray
Previous Post

प्रधानमंत्री 71 हजार नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे

Next Post

मुस्लिम तुष्टीकरण के कारण सनातन सभा से परहेज : विजय कुमार सिन्हा

admin

admin

Next Post

मुस्लिम तुष्टीकरण के कारण सनातन सभा से परहेज : विजय कुमार सिन्हा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News