• About
  • Contcat Us
Monday, June 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

आलोक मेहता एवं जीतेन्द्र राय ने लोगों की समस्याएं सुनीं

हर मंगलवार को राजद का सुनवाई कार्यक्रम

admin by admin
May 16, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारोनुरूप सुनवाई कार्यक्रम में भूमि सुधार राजस्व एवं गन्ना उद्योग मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता एवं क्रीड़ा  मंत्री श्री जितेंद्र कुमार राय के द्वारा जनसरोकार के मुद्दे पर पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं तथा आमजनों के द्वारा प्राप्त लिखित जनसमस्याओं का तत्पर समाधान किया गया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।


इस अवसर पर श्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि बिहार में बड़े पैमाने पर राजस्व विभाग के कार्यों में आम जनता के हितों का ध्यान रखकर नियम बनाए गए हैं, और इसे लागू भी किया जा रहा है। इसका परिणाम बेहतर आ रहा है।
इन्होंने ने कहा कि दाखिल खारिज के मामले में पहले आओ पहले पाओ की नीति अपनाई गई है जिससे गरीबों के कार्य तेजी से हो रहे है। रेवन्यू कोर्ट के माध्यम से ऐसे नियम के बाद भ्रष्टाचार के मामलों मे कमी आयेगी।


इन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार के सभी विभाग पूरी सतर्कता के साथ मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार सुचारू ढंग से और पहले से कहीं बेहतर जनहित के समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य कर रही है ।और बिहार की जनता ने जो विश्वास महागठबंधन सरकार किया है  उस संकल्प में आमजनों की समस्याएं जल्द से जल्द हल हो इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं और ये सिलसिला लगातार चलेगा।
इस अवसर श्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि बिहार में खेल और खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने के लिए तेजी से आगे बढ़कर कार्य हो रहा है। बिहार ने नेशनल जूनियर खेल का सफलतापूर्वक आयोजन कराकर राज्य में खेल और खिलाडि़यो को आगे बढाने में अपनी महती भूमिका अदा की। इस सफल आयोजन मे देशभर के 600 जिलो के 6000 खिलाड़ी शामिल हुए। इस अवसर पर बिहार के 63 खिलाडी जो राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए हैं, इन खिलाडियो के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक के माध्यम से इन्हे प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। दर्जनों प्रशिक्षक 2023  कन्क्लेव मे अपने अनुभव को साझा करेगें।
इन्होंने ने आगे कहा कि महागठबंधन सरकार मजबूती के साथ खेल को बढ़ावा देने के प्रति संकल्पित है। बिहार में एकलव्य सेंटर के माध्यम से खिलाडि़यों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हे  रहने और खाने की व्यवस्था के साथ उनके लिए हर तरह का इंतजाम किया जा रहा है।
इन्होंने ने कहा कि 311प्रखण्डों मे स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे खेलो और खिलाडि़यों को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बजट सत्र के कारण सुनवाई कार्यक्रम को स्थगित किया गया था, जिसे आज से पुनः चालू किया गया है और यह निरंतर  पहले की तरह हर मंगलवार को चलता रहेगा। आज दर्जनो लोगो की संख्या में लोगो की समसयाओं का निराकरण किया गया। सुनवाई कार्यक्रम 01ः00 बजे दिन से 04ः00 बजे तक चला और समस्याओं का निदान किया गया।
इस मौके पर बिहार प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मो0 कामरान विशेष रूप से उपस्थित थे। जबकि प्रदेश महासचिव मो0 फैयाज आलम कमाल, निर्भय कुमार अम्बेडकर सहित अन्य गणमान्य नेतागण कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे हुए थे।

Tags: Aalok MehtaJitendra Rayrjd biharrjd lok sunvai
Previous Post

अजय कुमार बने आकाशवाणी पटना के समाचार एकांश के नये प्रमुख

Next Post

71 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र मिले : मंगल पांडेय

admin

admin

Next Post

71 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र मिले : मंगल पांडेय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News