• About
  • Contcat Us
Saturday, June 6, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

जाति आधारित गणना के गर्भ से निकली थी महागठबंधन सरकार

अब सर्वे रिपोर्ट बताएगी उसकी ताकत

Birendra Yadav by Birendra Yadav
August 2, 2023
in बिहार
0
जाति आधारित गणना के गर्भ से निकली थी महागठबंधन सरकार
0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
प्रदेश में जाति आधारित गणना कार्य फिर से शुरू हो गया है। सामान्‍य प्रशासन विभाग से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर यानी संविधान दिवस के मौके पर सरकार जाति आधारित गणना की सर्वे रिपोर्ट जारी करेगी। इस बीच कोई न्‍यायिक अड़चन नहीं आयी तो सर्वे रिपोर्ट पहले की भी जारी हो सकती है। सर्वे रिपोर्ट में जातिवार व्‍यक्तियों की संख्‍या नहीं बतायी जाएगी और न कोई प्रतिशत में जाति के आंकड़े जारी किये जाएंगे। संसाधन और अवसर पर जातिवार हिस्‍सेदारी के आंकड़े प्रतिशत में जारी किये जाएंगे। व्‍यवहार में इन आंकड़ों का विकास की योजनाओं से कोई लेना-देना नहीं है।
आज भी 15 फीसदी अनुसूचित जाति के जातिवार आंकड़े हर जनगणना में एकत्रित किये जाते हैं। इस आधार पर अनुसूचित जाति के लिए जातिवार योजनाओं का निर्माण नहीं किया जाता है। यही हाल धार्मिक अल्‍पसंख्‍यकों का भी है। जाति आधारित गणना के आंकड़ों का सिर्फ राजनीतिक इस्‍तेमाल होगा।
2022 में जाति आधारित गणना को लेकर तेजस्‍वी यादव की सक्रियता और नीतीश कुमार की सहमति के पीछे का असली सच महागठबंधन सरकार की संभावना का आधार तलाशना था। इसमें नीतीश कुमार के एक भूमिहार विश्‍वस्‍त और तेजस्‍वी यादव के एक यादव विश्‍वस्‍त की बड़ी भूमिका होती थी। इन दोनों के आपसी मुलाकात का केंद्र होता था ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का सरकारी आवास। इन दोनों की बैठक में कभी ऊर्जा मंत्री शामिल भी होते थे और कभी नहीं भी शामिल होते थे। इस दौरान सरकार गठन की शर्त, समझौता और प्रक्रिया पर चर्चा होती थी। इस पूरी प्रक्रिया को कार्यरूप देने के लिए नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव के बीच सीधा संवाद जरूरी था। इसके लिए कोई अवसर चाहिए। जाति आधारित गणना के मुद्दे पर दोनों के बीच मुलाकात तय की गयी। विभिन्‍न पार्टियों के प्रतिनिधियों के बीच बैठक के दौरान ही नीतीश-तेजस्‍वी की बंद कमरे में अलग से बैठक हुई। इस दौरान दोनों विश्‍वस्‍त प्रतिनिधि भी मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच सहम‍ति के बाद नीतीश कुमार भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बहाने तलाश रहे थे। इसमें जुलाई, 22 के अंतिम सप्‍ताह में भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा का बयान आग में घी का काम किया। उन्‍होंने पटना में पार्टी की बैठक में कहा था कि छोटी पार्टियां समाप्‍त हो जाएंगी। इसी दौरान 200 विधान सभा सीटों पर तैयारी की बात भाजपा नेताओं ने कही थी। इन्‍हीं बातों को नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़ने का आधार बनाया और एक दिन पार्टी की बैठक बुलाकर गठबंधन तोड़ने का एलान कर दिया। उसी दिन नीतीश कुमार ने राज्‍यपाल को इस्‍तीफा सौंपा और कुछ ही घंटों बाद राजद के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया और 10 अगस्‍त को महागठबंधन की सरकार अस्त्तित्‍व में आयी।
जाति आधार गणना के गर्भ से ही महागठबंधन सरकार का जन्‍म हुआ है। जाति आधारित गणना को महागठंधन के नेता भाजपा के खिलाफ अपना अचूक हथियार मानते हैं। उन्‍हें लगता है कि भाजपा के सवर्ण वोटों के खिलाफ गैरसवर्ण जातियों की गोलबंदी संभव है। जातिगणना को लेकर भाजपा कें अंदर भी जातीय गिरोहबंदी हो गयी है। भाजपा के सवर्ण नेता इसे विभाजनकारी मानते हैं, जबकि पिछड़ी जाति के नेता इस बात पर जोर दे रहे हैं कि जा‍तिगणना के मुद्दे पर भाजपा भी सरकार के साथ है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्‍या गैरसवर्ण और गैरबनिया जातियों का भरोसा महागठबंधन के साथ कायम है। सवर्ण और बनिया तिलक, तराजू और तलवार लेकर भाजपा के साथ हैं। पिछड़ी जातियों को जोड़ने के लिए भाजपा लगातार प्रयास कर रही है। इस प्रयास को सिरे से नकारा भी नहीं जा सकता है।
भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को पिछड़ा बनाम पिछड़ा का बनाने में कामयाब रही है। अतिपिछड़ी जाति सबके निशाने पर हैं। उनके नाम की राजनीति हर पार्टी कर रही है, लेकिन हिस्‍सेदारी देने को कोई तैयार नहीं है। वजह है कि अतिपिछड़ी जातियां गिनाऊ हैं, पर जिताऊ नहीं। इस बदले हुए समीकरण में जाति आधारित गणना की सर्वे रिपोर्ट का पिटारा महागठबंधन को कितनी ताकत देता है। यह समय बताएगा।
Tags: bihar caste base census
Previous Post

राज्‍यपाल से मिलने वाले शिष्‍टमंडल में भी पहुंच रहे हैं ‘पति’

Next Post

सीएम नीतीश पर एक साथ पांच पुस्‍तकों का लोकार्पण 4 अगस्‍त को

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
सीएम नीतीश पर एक साथ पांच पुस्‍तकों का लोकार्पण 4 अगस्‍त को

सीएम नीतीश पर एक साथ पांच पुस्‍तकों का लोकार्पण 4 अगस्‍त को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News