• About
  • Contcat Us
Friday, June 5, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

हम पहुंचे तो सभा विसर्जित हो रही थी

शिवानंद तिवारी की पुस्‍तक का लालूजी ने किया लोकार्पण

Birendra Yadav by Birendra Yadav
September 29, 2023
in बिहार
0
हम पहुंचे तो सभा विसर्जित हो रही थी
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुरुवार की शाम। गोधूली बेला को लांघते हुए हम श्रीकृष्‍ण विज्ञान केंद्र (गांधी मैदान के पास) की ओर तेजी से बढ़े चले जा रहे थे। श्रीकृष्‍ण विज्ञान केंद्र के सभागार में पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की पुस्‍तक ‘सड़क से संसद तक’ का लोकार्पण होना था। लोकार्पण पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव को करना था। कार्यक्रम 5 बजे से प्रस्‍तावित था। हम करीब 5.57 बजे सभागार में पहुंचे तो लालू यादव संबोधित कर रहे थे। संपादक कुमार मुकुल और पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी संबोधित कर चुके थे। हमारे पहुंचने के बाद लालूजी बमुश्किल 5-6 लाइन बोले होंगे। हम सीट तलाश कर बैठते, तब तक उनका संबोधन समाप्‍त हो चुका था।

आप भागते हुए किसी कार्यक्रम में पहुंचते हों और पहुंचते ही कार्यक्रम का पटापेक्ष हो जाए तो निराशा स्‍वा‍भाविक है। हमारे ऊपर निराशा का भाव चढ़ता, इससे पहले लालूजी पत्रकारों के सवाल का जबाव देने के लिए थोड़ी देर मंच पर रुके। सवाल ब्राह्मण-राजपूत और नीतीश से मुलाकात पर ठहर गये। इसके बाद वे मंच से नीचे आकर सभागार होते हुए बाहर किताब उत्‍सव यानी पुस्‍तक विक्रय केंद्र पहुंचे। थोड़ी देर ठहरने के बाद वे प्रस्‍थान कर गये।

हमारे पास न लोकार्पित पुस्‍तक की कॉपी थी और न भाषणों का जखीरा। हम भी किताब उत्‍सव के मैदान में कूद पड़े। हमारी नजर गोबरगणेश नामक पुस्‍तक पर पड़ी। गोबर से हमारा रिश्‍ता बचपन का रहा है। हर आयोजन में कलश में गोबर थोप कर गणेश बताने की परंपरा भारतीय संस्‍कृति का हिस्‍सा रही है। गोबरगणेश के साथ एक फोटो भी उतारी। हम शिवानंद तिवारी की पुस्‍तक तलाश रहे थे। किताब खोजते हुए काउंटर पर पहुंचा। वहां थोक में किताब रखी हुई थी। काफी लोग खरीद भी रहे थे। हमने कीमत पूछा तो कांउटर वाले ने बताया- ढाई सौ रुपये। हम घर से तीन सौ रुपये लेकर चले थे। 195 का तेल भरवाया था और 105 रुपये धोकरी में शेष था। किताब उलट-पुलट कर देखा और किताब वहीं धर कर आगे बढ़ गये।

हॉल के बाहर शिवानंद जी खड़े लोगों से बातचीत कर रहे थे। हम भी मजमा में शामिल हो गये। इस दौरान एक साथी ने पूछा कि पुस्‍तक में सिर्फ संसद है या सड़क की कहानियां भी हैं? पूछने वाले का मकसद किताब की विषय वस्‍तु जानना रहा होगा। पुस्‍तक लोकार्पण समारोह में शामिल होकर भी पुस्‍तक की विषय-वस्‍तु, वक्‍ताओं के संबोधन और भीड़ का आनंद से वंचित होना सालता रहेगा। लेकिन कार्यक्रम में शामिल होकर मजमा का हिस्‍सा बने रहने का सुख का भी अपना आनंद है।

Tags: shinanad tiwari ki pustak ka lokarpan at patna
Previous Post

सौ अंकों की यात्रा में सहभागी रहे साथियों का आभार

Next Post

नीतीश जी, कौन-सी जाति समूह है अनारक्षित?

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
नीतीश जी, कौन-सी जाति समूह है अनारक्षित?

नीतीश जी, कौन-सी जाति समूह है अनारक्षित?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News