• About
  • Contcat Us
Friday, June 5, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

ग्‍वालों को पगहा की ऐंठन समझा रहे हैं महतो जी

भोज के टेबुल पर डाला जा रहा है चारा

Birendra Yadav by Birendra Yadav
September 25, 2023
in बिहार
0
ग्‍वालों को पगहा की ऐंठन समझा रहे हैं महतो जी
0
SHARES
180
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
कुछ महीने पहले सारण जिले में यादव और राजपूतों के बीच मारपीट हुई थी। हिंसक झड़प में राजपूतों पर यादव भारी पड़े थे। इस घटना के कुछ दिन बाद राजपूतों को सांत्‍वना देने भाजपा के एक वरिष्‍ठ नेता पहुंचे। राजपूतों को सांत्‍वना देने के बाद वे अपनी जमात में पहुंचे। वहां उनके स्‍वजातीय लोगों भीड़ जुट गयी। उन्‍होंने अपने स्‍वजातीय लोगों को समझाया कि यादव जाति वाले जब राजपूतों को नहीं छोड़ रहे हैं तो ‘कोईरी-कहार’ किस खेत की मूली हैं। भाजपा के नेता अपने स्‍वजातीय लोगों को तेजस्‍वी यादव का भय दिखा रहे थे या नित्‍यानंद राय का डर, यह बात अब तक समझ में नहीं आयी है।
अहीरों के खिलाफ नफरत की खेती करने वाली भाजपा अब यादवों को ‘पगहा की ऐंठन’ समझा रही है। शनिवार को भाजपा के जनप्रतिनिधि की ओर से पटना के बोरिंग रोड के एक होटल में शानदार भोज का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के सभी विधायकों के साथ ही सांसद नित्‍यानंद राय और प्रदेश अध्‍यक्ष सम्राट चौधरी भी शामिल थे। विधायकों के अलावा एकाध पूर्व विधायक और कई अन्‍य लोग भी शामिल थे।
भाजपा अब तक चाय पर चर्चा करती थी, शनिवार को भोज पर चर्चा का आयोजन किया। इस मौके पर संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया ने पार्टी सांसद, विधायक और अन्‍य नेताओं को यादवों को भाजपा के साथ जोड़ने का मंत्र समझाया। प्रदेश अध्‍यक्ष सम्राट चौधरी ने भी कहा कि पार्टी यादवों को सत्‍ता में साझीदार बनाने का हरसंभव प्रयास कर रही है और आपलोग यादवों को वोट में साझीदार बनाइए। लेकिन भाजपा की त्रासदी यह है कि भाजपा के कोई भी सांसद या विधायक सार्वजनिक और राजनीतिक मंच पर यादवों के हित की बात नहीं करते हैं। आपको भी यादव नेता का ऐसा बाईट नहीं मिलेगा, जो राजनीति के खुले मंच पर यादव की बात कर रहे हों। एक बार हमने अपनी खबर के माध्‍यम से भूपेंद्र यादव (तत्‍कालीन प्रभारी) और नित्‍यानंद राय (तत्‍कालीन प्रदेश अध्‍यक्ष) से सवाल पूछ लिया था कि आपलोगों ने जाति के लिए कौन सा काम किया है। जवाब आज तक नहीं मिला।
भाजपा वाले सार्वजनिक मंच पर यादव की बात नहीं कर सकते हैं, इसलिए होटल में चर्चा कर रहे हैं। गोपनीय बैठक। कुछ सेलेक्‍टेड लोग बुलाए जाते हैं। स्‍वाभाविक है, होटल का भुगतान भी बड़ा सवाल है। भाजपा की यह पहल तेजस्‍वी यादव के लिए खतरे का संकेत जरूर है। राजद में सत्‍ता सुख भोग चुका हर नेता नाराज होने पर भाजपा की दामन थाम रहा है। यह भी विडंबना है कि वर्तमान भाजपा में 80 फीसदी से अधिक यादव नेता लालटेन की रोशनी में राजनीति की ककहरा पढ़ कर कमल खिलाने में जुटे हैं।
भाजपा का यादव जोड़ो अभियान से तेजस्‍वी यादव के लिए फिलहाल ज्‍यादा खतरा नहीं है, लेकिन तिल का ताड़ बनते देर नहीं लगती है। तेजस्‍वी यादव सत्‍ता की व्‍यस्‍तता में समाज को पीछे छोड़ते जा रहे हैं। यादवों में नाराजगी की एक बड़ी वजह तेजस्‍वी यादव का ‘पहुंच से दूर’ हो जाना है। भाजपा इसी गैप को भरने के लिए यादवों के साथ नये सिरे से कोशिश शुरू कर रही है। इसका जिम्‍मा प्रदेश अध्‍यक्ष ‘महतोजी’ को सौंपा गया है और अब वे यादवों को पगहा की ऐंठन समझा रहे हैं। यह प्रयास कितना सफल होते हैं, यह समय बताएगा। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि भाजपा वाले यादव ‘पहुंच से दूर’ नहीं हैं, लेकिन समझ से परे जरूर हैं।
Tags: yadavon ke sath bjp ki baithak
Previous Post

महासभा की सक्रियता, प्रतिबद्धता और संकल्‍प से बदला रहा है समाज

Next Post

सौ अंकों की यात्रा में सहभागी रहे साथियों का आभार

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
सौ अंकों की यात्रा में सहभागी रहे साथियों का आभार

सौ अंकों की यात्रा में सहभागी रहे साथियों का आभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News