• About
  • Contcat Us
Thursday, June 4, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

मगध में गोवार और भूमिहार के गढ़ को कहार ने दरकाया

वीरेंद्र यादव का वोट बाजार – 4

Birendra Yadav by Birendra Yadav
December 8, 2023
in बिहार
0
मगध में गोवार और भूमिहार के गढ़ को कहार ने दरकाया
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
प्रशासनिक रूप से मगध प्रमंडल में लोकसभा की पाचं सीट आती हैं। जहानाबाद, औरंगाबाद और गया लोकसभा सीट पूरी तरह मगध प्रमंडल की प्रशासनिक सीमा क्षेत्र में आती है, जबकि नवादा और काराकाट का जुड़ाव दूसरे प्रमंडलों के साथ है।
जहानाबाद लोकसभा सीट के तहत जहानाबाद जिले का जहानाबाद, घोसी और मुखदुमपुर विधान सभा क्षेत्र, अरवल जिले के अरवल और कुर्था तथा गया जिले की अतरी विधान सभा सीट आती है। गया लोकसभा सीट के तहत गया के जिले 6 विधान सभा सीट शेरघाटी, बाराचट्टी, बोधगया, गया शहर, बेलागंज और वजीरगंज आती है। औरंगाबाद लोकसभा सीट के तहत औरंगाबाद जिले की औरंगाबाद, रफीगंज और कुटुंबा विधान सभा सीट और गया जिले के टिकारी, गुरुआ और इमामगंज विधान सभा सीट आती है। काराकाट लोकसभा सीट में औरंगाबाद जिले की ओबरा, नवीनगर और गोह तथा रोहतास जिले की डिहरी, नोखा और काराकाट विधान सभा सीट आती है। रोहतास जिला पटना प्रमंडल के प्रशा‍सनिक क्षेत्राधिकार में आता है। नवादा लोकसभा सीट में नवादा जिले की रजौली, हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर और वारसलीगंज विधान सभा सीट तथा शेखपुरा जिले की बरबीघा विधान सभा सीट आती है। बरबीघा मुंगेर प्रमंडल के क्षेत्राधिकार में आता है।
2019 के लोकसभा चुनाव में मगध प्रमंडल में राजद और जदयू ने नया प्रयोग किया था। दोनों पार्टियों ने अतिपिछड़ी जातियों को टिकट दिया था। जदयू ने भूमिहार और यादव प्रभाव वाले जहानाबाद सीट पर कहार जाति के चंदेश्‍वर चंद्रवंशी को अपना उम्‍मीदवार बनाया था। जहानाबाद से राजद के उम्‍मीदवार सुरेंद्र यादव थे, जबकि निर्दलीय उम्‍मीदवार के रूप में भूमिहार जाति के पूर्व सांसद अरुण कुमार मैदान में थे। यादव और भूमिहार को परास्‍त कर कहार चंदेश्‍वर चंद्रवंशी ने जीत दर्ज की। पहली बार इस सीट से यादव और भूमिहार के गढ़ को एक कहार ने दरका दिया था।
औरंगाबाद में राजद ने भाजपा के राजपूत उम्‍मीदवार एवं सांसद सुशील कुमार सिंह के खिलाफ दांगी जाति के उपेंद्र प्रसाद को अपना उम्‍मीदवार बनाया था। तकनीकी रूप से उपेंद्र प्रसाद हम पार्टी के उम्‍मीदवार थे, लेकिन व्‍यावहारिक रूप से वे राजद के लिए प्रतिष्‍ठा का सवाल बने हुए थे। इस सीट पर कांग्रेस के पूर्व सांसद निखिल कुमार को हाशिये पर धकेल कर उपेंद्र प्रसाद को टिकट दिया गया था। हालांकि इस सीट पर उपेंद्र प्रसाद की हार हो गयी थी, लेकिन हार-जीत का मार्जिन पहले की तुलना में काफी कम हो गया था। उपेंद्र प्रसाद की उम्‍मीदवारी इसलिए महत्‍वपूर्ण हो गयी थी कि अब तक यह सीट राजपूतों के लिए माना जाता था। सभी प्रमुख पार्टियों के उम्‍मीदवार राजपूत जाति के ही होते थे। 2019 पहला मौका था, जब राजपूत उम्‍मीदवार के खिलाफ अतिपिछड़ी जाति दांगी के उपेंद्र प्रसाद मुख्‍य मुकाबले में थे और जबरदस्‍त टक्‍कर भी दी।
मगध की जमीन पर यह पहला प्रयोग था, जबकि स्‍थापित एवं दबंग जातियों के खिलाफ अतिपिछड़ी जातियों को मैदान में उतारा गया और दोनों ही सीटों का सामाजिक समीकरण बदल गया। चुनाव ने यह भी साबित कर दिया कि अब उम्‍मीदवारी की दिशा एवं जाति बदलने लगी है और नयी सामाजिक शक्तियों का हस्‍तक्षेप बढ़ने लगा है। इसका असर 2024 के चुनाव में भी दिखेगा।
Tags: birendra yadav ka vot bajar 4
Previous Post

भाजपा का अजेय दुर्ग बनता जा रहा है शाहाबाद

Next Post

शिशिर बनाए गए प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मीडिया कोऑर्डिनेटर

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
शिशिर बनाए गए प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मीडिया कोऑर्डिनेटर

शिशिर बनाए गए प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मीडिया कोऑर्डिनेटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News