• About
  • Contcat Us
Wednesday, June 3, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने गरीबी दूर करने के दिये सुझाव

सीएम को पत्र लिख तथ्‍यवार दी जानकारी

Birendra Yadav by Birendra Yadav
December 10, 2023
in बिहार
0
पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने गरीबी दूर करने के दिये सुझाव
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार जाति आधारित गणना 2022-23 के आलोक में पूर्व मंत्री सह झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा ने बिहार को विकास के विभिन्न सूचकांक में ऊपर उठाने एवं गरीबों को ऑटो इंकल्यूजन मोड (स्वतः मिलने वाले लाभ) में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु सुझाव रूपी विस्तृत कांसेप्ट नोट आज मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपा है।

नीतीश मिश्रा ने बताया कि जाति आधारित गणना के आधार पर बिहार में 94.4 लाख परिवार गरीब हैं। इन्हें केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करते हुए इनकी गरीबी दूर करने हेतु ठोस नीतियों की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने एक डिजिटल प्लेटफार्म विकसित करने के विषय में अपने कांसेप्ट नोट में विस्तार से सुझाव दिया है। साथ ही उन्होंने भारत सरकार द्वारा कराई गई सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 (Socio-Economic Caste Census 2011) एवं बिहार जाति आधारित गणना 2022-23 के आंकड़ो की मैपिंग की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।

पूर्व मंत्री ने अपने सुझाव में यह भी कहा है कि ऐसे गरीब परिवार जो भारत सरकार द्वारा कराई गई सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 (Socio-Economic Caste Census 2011) के बाद गरीबी की श्रेणी में हैं और अबतक विभिन्न योजनाओं से वंचित हैं उन्हें प्रमुखता से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं से ऑटो इंकल्यूजन मोड में लाभान्वित किया जाना आवश्यक है। इससे न सिर्फ बिहार विकास के विभिन्न मापदंड में आगे बढ़ सकेगा अपितु 94.4 लाख गरीब परिवारों के जीवन को बेहतर बनाया जा सकेगा। इन प्रयासों से ग्लोबल मल्टी डाइमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स में भी बिहार की स्थिति बेहतर हो सकेगी जिससे बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में आ सकेगा।

पूर्व मंत्री ने कहा कि आज का युग आंकड़ों (डेटा) का है। बिहार जाति आधारित गणना 2022-23 से प्राप्त आंकड़ें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि बिहार जाति आधारित गणना-2022-23 में जातिवार आंकड़ो के अतिरिक्त सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक आंकड़े भी उपलब्ध हुए हैं। सरकार द्वारा नीति निर्माण में इन आंकड़ो के व्यापक इस्तेमाल से बेहतर नीतियां बनाते हुए लक्षित परिवारों तक ससमय लाभ पहुंच सकेगा।

Tags: cm ko nitish mishra ne diya sujhav
Previous Post

ओवैसी की पार्टी का प्रवेश द्वार साबित हुआ सीमांचल

Next Post

यादव वोट बाजार के टटका माल हैं डॉ मोहन

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
यादव वोट बाजार के टटका माल हैं डॉ मोहन

यादव वोट बाजार के टटका माल हैं डॉ मोहन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News