• About
  • Contcat Us
Monday, June 1, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

अद्भुत प्रतिभा के मनीषी और ऋषि-तुल्य साधक थे पं राम नारायण शास्त्री : अश्विनी चौबे 

सुप्रसिद्ध सामाजिक-चिंतक सूबेदार सिंह तथा बिहार लोक सेवा आयोग की सदस्य प्रो दीप्ति कुमारी को दिया गया स्मृति सम्मान, मेधावी छात्रा नम्रता कुमारी को दिया गया 'ईश्वरी देवी मेधा सम्मान'।

Birendra Yadav by Birendra Yadav
January 24, 2024
in बिहार
0
अद्भुत प्रतिभा के मनीषी और ऋषि-तुल्य साधक थे पं राम नारायण शास्त्री : अश्विनी चौबे 
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

पटना, २४ जनवरी। अद्भुत प्रतिभा के मनीषी विद्वान और ऋषि-तुल्य साहित्य-साधक थे पं राम नारायण शास्त्री। वे एक महान हिन्दी सेवी ही नहीं, संस्कृत और प्राच्य साहित्य के अध्येता और अन्वेषक भी थे। उनकी पत्नी ईश्वरी देवी भी वेदों का ज्ञान रखने वाली विदुषी और गणितज्ञ थी। साहित्य, समाज और राजनीति की सेवा भी उन्होंने देश-सेवा के रूप में की। उनकी सरलता और विनम्रता अनुकरणीय थी।

यह बातें बुधवार को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में, पं राम नारायण शास्त्री स्मारक न्यास के तत्त्वावधान में आयोजित स्मृति-सह-सम्मान समारोह का उद्घाटन करते हुए, केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कही। इस अवसर पर उन्होंने सुप्रसिद्ध सामाजिक-चिंतक सूबेदार सिंह एवं बिहार लोक सेवा आयोग की सदस्य प्रो दीप्ति कुमारी को ‘अक्षर-पुरुष पं राम नारायण शास्त्री स्मृति सम्मान’ से अलंकृत किया । उन्होंने माध्यमिक बोर्ड की परीक्षा-२०२३ में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली, निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय, शाहपुर की छात्रा नम्रता कुमारी को, ‘ईश्वरी देवी सर्वश्रेष्ठ गणितज्ञ छात्रा पुरस्कार’ से पुरस्कृत किया। पुरस्कार स्वरूप उसे २५५१ रु की राशि भी प्रदान की गयी। स्मरणीय है कि स्वर्गीया ईश्वरी देवी शास्त्री जी की विदुषी अर्द्धांगिनी और गणितज्ञ थीं। समारोह के मुख्य अतिथि और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने पं शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि शास्त्री जी एक ऐसे साधक साहित्यकार थे, जिन्होंने अपनी बौद्धिक-रचनाओं से समाज का मार्ग-दर्शन किया।

सभा की अध्यता करते हुए, सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने कहा कि शास्त्री जी को स्मरण करना किसी तपस्वी ऋषि के सान्निध्य में जाने के समान पावन है। वे एक प्रणम्य साहित्यिक साधु-पुरुष थे। प्राच्य साहित्य के लिए किए गए उनके कार्य साहित्य-जगत में उन्हें अमरत्व प्रदान करते हैं। प्राच्य-साहित्य की दुर्लभ पोथियों और पांडुलिपियों का अन्वेषण, अनुशीलन और सूचीकरण कर उन्होंने हिन्दी साहित्य को एक बड़ा धरोहर दिया। इसके लिए शास्त्री जी सदैव श्रद्धा-पूर्वक स्मरण किए जाते रहेंगे। साहित्य सम्मेलन के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सम्मेलन की भी मूल्यवान सेवा की।

डा सुलभ ने कहा कि शास्त्री जी एक ऐसे विरल महात्मा पुरुष हुए, जिनका अवतरण और लोकांतरण एक ही दिन, २४ जनवरी को हुआ। ऐसा सुयोग ईश्वरीय कृपा-प्राप्त विभूतियों के जीवन में ही घटित होता है। यह भी कितना सुंदर योग है कि उनकी पत्नी का नाम भी ईश्वरी देवी था और उनका भी तिरोधान २४ जनवरी को ही हुआ।

सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने,जो अस्वस्थ होने के कारण समारोह मेन उपस्थित नहीं हो सके, आभासी मध्यम से पं शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। पं शास्त्री के पुत्र और न्यास के प्रमुख न्यासी अभिजीत कश्यप ने न्यास की गतिविधियों के संबंध में अपना प्रतिवेदन पढ़ा तथा सबके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

पटना विश्वविद्यालय के कुलपति डा कृष्णचंद्र सिन्हा, पद्मश्री विमल जैन, दीघा के विधायक संजीव चौरसिया, बीरेन्द्र कुमार यादव, डा मधु वर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों का स्वागत न्यास के अध्यक्ष प्रो रमेश चंद्र सिंहा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन पंकज कुमार ने किया। मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कांत ओझा तथा गौरव सुंदरम ने संयुक्त रूप से किया।ने किया।

इस अवसर पर,पं शास्त्री की पुत्रवधु रेणु कश्यप, संस्कृत के विद्वान आचार्य मुकेश कुमार ओझा, विनीता मिश्र, कृष्णरंजन सिंह, शैलेंद्र ओझा, रजनी सिन्हा, ज्ञानेश रंजन मिश्र, रंजना सिंह, गिरीश महतो, रणधीर कुमार मिश्र, अमरनाथ श्रीवास्तव, चंद्रसेन प्रसाद सिंह, अभिनव चौबे, नितिन दीक्षित समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Previous Post

चुनाव पूर्व ही पूरी तरह बिखर जायेगा इंडी गठबंधनः मंगल पांडेय

Next Post

जान लीजिये अपने विधान सभा क्षेत्र में वोटरों की संख्‍या

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
जान लीजिये अपने विधान सभा क्षेत्र में वोटरों की संख्‍या

जान लीजिये अपने विधान सभा क्षेत्र में वोटरों की संख्‍या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News