• About
  • Contcat Us
Wednesday, June 3, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

नीतीश अब मालिक भी, मुख्‍तार भी

Birendra Yadav by Birendra Yadav
January 4, 2024
in बिहार, राजनीति
0
नीतीश अब मालिक भी, मुख्‍तार भी
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार। अब उनके लिए भरोसे के लायक कोई नहीं है। उन्‍होंने जिसे भी पार्टी को सिंचने की जिम्‍मेवारी सौंपी, वही जड़ में मट्ठा डालने लगा। उन्‍होंने शरद यादव के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के दौर तक पार्टी को अपने चाबूक से हांकते रहे। उसमें शरद यादव ने कभी कोई रोड़ा नहीं डाला। वजह साफ थी कि उन्‍हें बिहार की स्‍थानीय सत्‍ता में कोई रुचि नहीं थी, लेकिन राष्‍ट्रीय राजनीति में जदयू के लिए अपरिहार्य थे। उन्‍होंने नीतीश कुमार को पहली बार गच्‍चा 2014 में दिया। 2014 में शरद यादव लोकसभा चुनाव हार गये थे। उन्‍हें राज्‍य सभा जाने की जरूरत थी। उस साल राज्‍य सभा की तीन सीटों पर उपचुनाव होना था। उस उपचुनाव में जदयू ने तीन उम्‍मीदवार उतारे। उसमें एक शरद यादव भी थे। इसी समय जदयू के कुछ विधायकों ने बगावत कर दी और दो निर्दलीय उम्‍मीदवारों के प्रस्‍तावक बन गये। इन उम्‍मीदवारों को भाजपा ने भी समर्थन की घोषणा कर दी। शरद यादव के निर्विरोध चुना जाना नीतीश कुमार को खल गया था, हालांकि उस उपचुनाव में तीनों सीटों पर जदयू उम्‍मीदवारों की जीत हुई थी। उस उपचुनाव में राजद ने जदयू उम्‍मीदवारों का समर्थन किया था।

इसी उपचुनाव के साथ राजद और जदयू के बीच रिश्‍तों का नया दौर शुरू हुआ। राजद के समर्थन से ही नीतीश कुमार ने जीतनराम मांझी को अपदस्‍थ कर सत्‍ता हथिया ली। 2015 के विधान सभा चुनाव में राजद, जदयू और कांग्रेस ने साझा चुनाव लड़ा और बड़ी जीत हासिल की। नये समीकरण में शरद यादव नीतीश कुमार की जरूरत नहीं रह गये थे। इसी कारण 2016 में राज्‍यसभा चुनाव से पहले शरद यादव से इस्‍तीफा दिलवाकर नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान संभाल ली। उस सयम शरद यादव के राज्‍यसभा उम्‍मीदवारी पर भी संकट मंडराने लगा था, लेकिन लालू यादव के दबाव में जदयू ने 2016 में उन्‍हें अपना उम्‍मीदवार बनाया।

इस बीच नीतीश कुमार का मन डोलने लगा था और वे भाजपा के साथ फिर जाना चाहते थे। शरद यादव इसके खिलाफ थे। इसके बावजूद जुलाई, 2017 में नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ सरकार बना ली। शरद यादव ने जब नीतीश के फैसले के खिलाफ आवाज उठायी तो उनकी राज्‍यसभा सदस्‍यता पर ही धावा बोल दिया और उनकी सदस्‍यता समाप्‍त करवा दी गयी, लेकिन कानूनी पेंच ऐसा उलझा कि शरद यादव की सदस्‍यता समाप्‍त हो गयी, लेकिन सांसद के रूप उन्‍हें सुविधाएं मिलती रहीं। इसी कारण इस सीट पर उपचुनाव भी नहीं करवाया जा सका।

2020 के विधान सभा के चुनाव के दौरान नीतीश कुमार पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष भी थे। पार्टी तीसरे स्‍थान पर चली गयी। पार्टी का सबसे घटिया प्रदर्शन नीतीश कुमार के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रहते ही हुआ। 2021 में नीतीश कुमार ने अपने विश्‍वस्‍त आरसीपी सिंह को पार्टी की कमान सौंपी, लेकिन वे नीतीश के कमांड से बाहर हो गये। नीतीश कुमार की इच्‍छा के विपरीत आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो गये। उनका राज्‍यसभा का कार्यकाल पूरा होते उनकी विदाई हो गयी। इसी बीच ललन सिंह पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाए गए। उनके ही कार्यकाल में राजद और जदयू एक बार फिर साथ आये। नीतीश कुमार ने राजद के सहयोग से दूसरी बार अगस्‍त, 2022 में सरकार बनायी। इस में ललन सिंह की भूमिका महत्‍वपूर्ण रही थी। नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव के बीच मध्‍यस्‍थ की भूमिका में वही थे।

अब ललन सिंह की पार्टी अध्‍यक्ष पद से विदाई हो गयी है। 29 दिसंबर की राष्‍ट्रीय परिषद की बैठक में उन्‍होंने इस्‍तीफा दिया और उनकी जगह पर नीतीश कुमार राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बन गये हैं। 30 दिसंबर को पटना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का स्‍वागत किया, लेकिन वे सुरक्षाकर्मियों के घेरे से बाहर नहीं निकल पाये। यह भी विडंबना है कि नीतीश कुमार सचिवालय में नौकरशाहों से घिरे रहते हैं और सचिवालय से बाहर सुरक्षाकर्मियों से बंधे रहते हैं। नीतीश कुमार का अब अपने मंत्रियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क लगभग समाप्‍त हो गया है। वे अब चुनिंदा नेताओं से मिलते हैं और अपने मनपसंद मंत्रियों को अपने पास फटकने देते हैं। इसके अलावा उनकी दुनिया कुछ विश्‍वस्‍त नौकरशाहों और सुर‍क्षाकर्मियों पर निर्भर हो गयी है।

जनसैलाब के साथ सत्‍ता की राजनीति शुरू करने वाले नीतीश कुमार अब वीरान हो गये हैं। उनके आसपास कुर्ता-पैजामे वालों के दिन लद गये हैं और सूट-बूट धारी लोग ही उनके जीवनचर्या के हिस्‍सा बन गये हैं। वैसे दौर में नवनिर्वाचित अध्‍यक्ष नीतीश कुमार का अगला कदम क्‍या होगा, यह उनके विश्‍वस्‍त सहयोगी विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी पता नहीं चलता है। ललन सिंह भी नीतीश का भरोसा खो चुके हैं।

अब नीतीश कुमार के हर कदम को लेकर सहयोगी राजद और विरोधी भाजपा दोनों सचेत और सतर्क हो गये हैं। नीतीश कुमार कब किस करवट बैठेंगे। इसकी चिंता राजद और भाजपा दोनों को रहती है। राजद नेता तेजस्‍वी यादव को लगता है कि पता नहीं नीतीश कुमार कब भाजपा के साथ चले जाएं और प्रदेश भाजपा को लगता है कि पता नहीं नीतीश कुमार कब पीएम नरेंद्र मोदी से बातकर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने की लड़ाई का हवा निकाल दें। मुख्‍यमंत्री को राजद अस्‍वीकार्य (छोड़ना) नहीं करना चाहता है और भाजपा स्‍वीकार (जोड़ना) नहीं करना चाहती है। लेकिन नीतीश दोनों के लिए कभी भी असहज स्थिति उत्तन्‍न कर सकते हैं।

बिहार के पूरे राजनीतिक वातावरण में अविश्‍वास का माहौल है। पार्टियों के सांसद, विधायक से लेकर कार्यकर्ता तक हतप्रभ हैं। गठबंधनों में शामिल दल भी अपने सहयोगियों के लिए भरोसे के लायक नहीं हैं। नीतीश कुमार के एक निर्णय से बिहार का राजनीतिक और जातीय समीकरण का स्‍वरूप बदल जाएगा। लेकिन यह स्थिति नीतीश कुमार के लिए भी बहुत सुविधाजनक नहीं हैं। राजद का डर उन्‍हें भर नींद सोने नहीं देगा और भाजपा से साझेदारी की आस चैन से बैठने नहीं देगी। बिहार का राजनीतिक यथार्थ यह है कि राजद और भाजपा दोनों जदयू का अवसान चाहते हैं, उसको समाप्‍त कर देना चाहते हैं, लेकिन 8-10 फीसदी वोटों की ठेकेदारी की राजनीति की ताकत ही दोनों को नीतीश कुमार के सामने घुटने टेकने को बाध्‍य कर देती है। यह बाध्‍यता अभी बिहार की राजनीति की मजबूरी है और मजबूती भी। इस विवशता से फिलहाल बिहार को मुक्ति मिलने वाली नहीं है।

https://www.facebook.com/kumarbypatna/

Tags: biharbihar newsbirendra yadav newsCM Nitish
Previous Post

अपनी उपलब्धियों का श्रेय भी नहीं ले रहा है राजद

Next Post

टिक‍टार्थियों के हलक में अटकी हड्डी भरोसे का संकट: जदयू के संशय से सभी दलों में ऊहापोह की स्थिति

Birendra Yadav

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News