• About
  • Contcat Us
Monday, June 1, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

राजद कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान बचाने का संकल्प लें: जगदानंद सिंह

राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं: डॉ शमीम अहमद

Birendra Yadav by Birendra Yadav
January 17, 2024
in बिहार
0
राजद कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान बचाने का संकल्प लें: जगदानंद सिंह
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

पटना। पटना जिला राजद कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन पटना जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय जननायक कर्पूरी सभागार में आयोजित किया गया। जबकि संचालन पटना जिला के प्रधान महासचिव अफरोज आलम ने की।

इस अवसर पर कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधि मंत्री डॉ मो शमीम अहमद के साथ मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित वक्ताओं में राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राहुल तिवारी, केदारनाथ सिंह , रेखा पासवान, प्रदेश प्रवक्ता सारिका पासवान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल कृष्ण कुमार उर्फ चंदन यादव, प्रदेश महासचिव संजीव राय, केडी यादव, इंजीनियर अशोक यादव, प्रमोद कुमार राम, प्रदेश सचिव जेम्स कुमार यादव, पटना महानगर अध्यक्ष महताब आलम, बाढ़ जिला अध्यक्ष नमिता नीरज सिंह आदि ने संबोधित किया।

राजद कार्यकर्ता-संवाद सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधि मंत्री डॉ शमीम अहमद ने कहा कि केन्द्र में झूठ और भ्रम फैलाने वाली सरकार के जन -विरोधी कार्य को जन जन तक पहुंचाने का काम करें, और यह बताये कि कैसे 2014 के चुनाव में हर साल दो करोड़ नौकरी तथा हर के खातों में 15 लाख रुपए देने का वादा किया था, जो जुमलेबाजी साबित हुआ। देश में बढ़ती मंहगाई,नई शिक्षा नीति लागू करके शोषितों, वंचितों के बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित करने की साजिश तथा नफरत का माहौल खड़ा करके देशवासियों को भ्रम और धर्म की राजनीति में उलझा कर देश को कमजोर करने का कार्य किया जा रहा है। इन्होंने इसके खिलाफ लोगों से गोलबंद होकर संघर्ष का आह्वान किया।

इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद और उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के विचारों और संकल्पों के अनुसार जनता के हितों में मजबूती से कार्य करे और राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनों तक पहुंचाएं। इन्होने ने कहा कि बिहार में जातिगत गणना का होना महागठबंधन सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है, बिहार में महागठबंधन सरकार ने 70 दिनों के अंदर 2 लाख 17 हजार नौजवानों को शिक्षकों की नौकरियां देकर बिहार के युवाओं को सम्मान और मुस्कान देने का काम किया है। जबकि केंद्र की भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ सिर्फ जुमलाबाजी की और ठगने का काम किया। वहीं राजद जिलाध्यक्ष दीनानाथ सिंह यादव ने कहा कि पटना जिला राष्ट्रीय जनता दल के एक- एक कार्यकर्ता साथी गांव और टोलो में जाकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों को एकजुट करके महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।

Previous Post

सांसद रविशंकर प्रसाद ने बीपीएससी टॉपर प्रियांगी मेहता को दी बधाई।

Next Post

महंगाई से जनता परेशान – रामनरेश पाण्डेय

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
महंगाई से जनता परेशान – रामनरेश पाण्डेय

महंगाई से जनता परेशान - रामनरेश पाण्डेय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News