• About
  • Contcat Us
Tuesday, June 2, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

राम भक्त 22 जनवरी को दीप जलाएँ, नकारात्मकता का अँधेरा मिटायें – सुशील कुमार मोदी 

Birendra Yadav by Birendra Yadav
January 12, 2024
in बिहार
0
मोदी विरोध के अतिरेक में राम विरोधी हुआ इंडी गठबंधन  – सुशील कुमार मोदी
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार की जनता से अपील की कि अयोध्या के रामजन्म भूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर 22 जनवरी की शाम सब लोग कम से कम पांच दीप जला कर दीपावली मनायें और राम-विरोधी नकारात्मकता के अँधेरे में आस्था का प्रकाश फैलायेंं।

श्री मोदी ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले जो दस दिन शेष हैं, उस अवधि में राम -भक्तों को अपने आस-पास के मंदिरों में उसी तरह स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए, जैसे हम बिहार के लोग छठ पर्व के समय सफाई करते हैं। इससे वातावरण में शांति और सकारात्मकता का संचार होगा।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाली कई पीढियों के संघर्ष और बलिदान के बाद अयोध्या में विराट उत्सव मनाने का जो अवसर आया हैं, वह वर्तमान पीढ़ी के हिंदुओं के लिए सौभाग्य का विषय है। जो लोग आमंत्रण मिलने के बाद भी एक सात्विक कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे, उनके बारे में निर्णय राम-भक्त जनता करेगी।

श्री मोदी ने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार जिन पर दैवी कृपा नहीं होती, वे संसाधन-समय और आमंत्रण रहने के बाद भी सिद्ध मंदिरों में दर्शन नहीं कर पातेे।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के बाद सभी हिंदू भाई-बहनों को अपनी सुविधानुसार एक बार अवश्य अयोध्या धाम की यात्रा कर सरयू में स्नान और राम लला के दर्शन करने चाहिए।

 

…………………………..

Tags: Bihar BJPbihar electitonbihar newsbirendra yadav newsbjpBJP Bihar
Previous Post

विवेकानंद के ओजस्वी जीवन से राज्य के युवा लें सतत प्रेरणा—विजय कुमार सिन्हा,

Next Post

भाजपा के ‘भूराबाल’ को छांटने में जुटे यादव बीजेपी में सेंधमारी की संभावना बढ़ी

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
भाजपा के ‘भूराबाल’ को छांटने में जुटे यादव बीजेपी में सेंधमारी की संभावना बढ़ी

भाजपा के ‘भूराबाल’ को छांटने में जुटे यादव बीजेपी में सेंधमारी की संभावना बढ़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News