• About
  • Contcat Us
Monday, June 1, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

भ्रष्टाचार कर सरकारी खजाने को खाली करने वाले निकाल रहे विश्वास यात्राः मंगल पांडेय

Birendra Yadav by Birendra Yadav
February 19, 2024
in बिहार
0
दिशाहीन इंडी गठबंधन नहीं दिख रहा एकजुटः मंगल पांडेय
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

 

पटना। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने राजद के जनविश्वास यात्रा पर तंज कसा है। श्री पांडेय ने कहा कि राज्य की जनता के साथ जिसने हमेशा विश्वासघात किया हो, वो विश्वास यात्रा निकाल रहे हैं। राजद परिवारवाद की पार्टी है, जिसने हमेशा सरकारी खजाने को लूटकर अपना और अपने परिवार की सेवा की है। राजद नेता भला किस विश्वास की बात कर रहे हंै। उन्हें तो अपनी करतूतों पर जनता से क्षमा मांगनी चाहिए। यह सुनने में अत्यंत ही हास्यास्पद लग रहा है। देश की राजनीति में लालू जी का पूरा कुनबा न जन को मानता, न गण को मानता है। इनका तन और मन सिर्फ धन को जानता और मानता है।

श्री पांडेय ने कहा कि चुनाव के समय ऐसी यात्रा का मकसद सिर्फ सुर्खियां बटोरना है। राजद के पास बिहार के लिए न कोई विजन है न कोई मिशन। राजद ने केवल जात-पात, भेद भाव व गुंडागर्दी वाला शासन चलाया है। राजद के राज में राजद नेता मस्त रहे हैं और जनता पस्त रही है। पूर्व में राजद ने बिहार के कितने लोगों और बिहार की कितनी समस्याओं का समाधान किया, इसका हिसाब देना चाहिए। अभी सांसद श्री राहुल गांधी न्याय यात्रा कर रहे हैं। बिहार के कितने लोगों को न्याय मिल गया। अब तेजस्वी के जन विश्वास यात्रा करने से क्या होगा। सबसे ज्यादा विश्वास राजद ने ही तोड़ा है। अपने शासनकाल में प्रदेश की विकास ठप की और भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा दिया है।

श्री पांडेय ने कहा कि बिहार में लालू गरीबों के मसीहा बनने का नाटक करते हैं। मगर उनके शासन में न गरीबी मिटी न पलायन रुका और न ही युवाओं को रोजगार मिला। अब किस विश्वास की बात कर रहे हैं राजद नेता। जनता इतनी बेवकूफ नहीं है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ाई जा सकती है। जिन लोगों ने माता-पिता और पुत्र की सरकार देखी है वो जानते हैं ये जात-पात, हिन्दू-मुस्लिम, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से ऊपर उठकर राजनीति नहीं कर सकते हैं। पिछले तीन दशक से भी ज्यादा समय से राजद इन सब चीजों से ऊपर नहीं उठ सका है। अच्छा रहेगा कि राजद अपने जनविश्वास यात्रा का नाम बदल कर लूट में विश्वास यात्रा कर ले।

Previous Post

2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी जद(यू0) – उमेश सिंह कुशवाहा

Next Post

नौकरी देने की शेखी बघारने के बजाय लालू-राबड़ी राज की हकीकत बताएँ तेजस्वी – सुशील कुमार मोदी

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
जिसके शिक्षा मंत्री सचिव से लड़ते रहे, वे ले रहे शिक्षक नियुक्ति का श्रेय -सुशील कुमार मोदी

नौकरी देने की शेखी बघारने के बजाय लालू-राबड़ी राज की हकीकत बताएँ तेजस्वी - सुशील कुमार मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News