• About
  • Contcat Us
Monday, June 1, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

लाए थे खोरनी समझ के, यह तो लुकवारी निकल गया

हर नौकरशाह की आत्‍मा में केके पाठक बैठा हुआ है

Birendra Yadav by Birendra Yadav
February 29, 2024
in जाति, बिहार, राजनीति
0
लाए थे खोरनी समझ के, यह तो लुकवारी निकल गया
0
SHARES
122
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

स्‍टोरी से पहले खोरनी और लुकवारी को समझना जरूरी है। गांव-घर में गोइठा के चूल्‍हे में आग को उकसाने लिए लकड़ी का एक टुकड़े का इस्‍तेमाल किया जाता है, जिसे खोरनी कहते हैं। होलिका दहन की रात में लोग रेड़ की डंढल में पुआल बांधकर होलिका में डालते हैं। इसे लुकवारी कहते हैं। कई बार यह लुकवारी होलिका के आसपास के खेतों में खड़ी फसल को जला भी डालती है। कोई व्‍यक्ति उस लुकवारी को खड़ी फसल में फेंक दिया तो फसल में आग भी लग जाती है और भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है।

बिहार आज इसी खोरनी और लुकवारी का दंश झेल रहा है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्‍य सचिव हैं केके पाठक। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार तत्‍कालीन शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर पर अंकुश लगाने के लिए केके पाठक को शिक्षा विभाग में लाये थे। उन्‍होंने यह काम बखूबी किया। शिक्षा मंत्री को उन्‍होंने अप्रासंगिक बना दिया। यहां तक वह खोरनी की भूमिका में थे। लेकिन खोरनी कब लुकवारी में तब्‍दील हो गयी, सरकार को समझ में ही नहीं आया। जब केके पाठक विधान सभा और विधान परिषद की गरिमा की ही धज्जियां उड़ाने लगे तो चारों तरह हाहाकार मच गया। सत्‍ता और विपक्ष में बैठे विधायक और विधान पार्षद सदन में मिमियां रहे हैं और आसन शांत रहने का फरमान जारी कर रहा है। पाठक ने सिर्फ सदन ही नहीं, बल्कि राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री को भी औकात बता दी है। शिक्षा मंत्री को पाठक के हर निर्णय के बचाव में खड़ा होना पड़ रहा है और उनके ही पक्ष के लोग पाठक के खिलाफ आग ऊगल रहे हैं। मुख्‍यमंत्री द्वारा सदन में दिया गया आश्‍वासन भी पाठक के लिए बेमतलब हो गया है।

दरअसल बिहार की जो प्रशासनिक कार्यशैली है, उसमें केके पाठक एक नाम भर के हैं। पूरा प्रशासनिक तंत्र यही है। चूंकि पाठक के निर्णय का प्रभाव गांव-गांव और घर-घर तक पड़ता है, इसलिए वह ज्‍यादा दिख रहा है। कोई भी अधिकारी किसी मंत्री की नहीं सुनता है। पूर्व उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने सदन में खुलेआम एस सिद्धार्थ और प्रत्‍यय अमृत पर काम में अड़ंगा डालने का आरोप लगाया था। बिहार की जो मनबढ़ु नौकरशाही है, केके पाठक उसके चेहरा भर हैं। हर नौकरशाह की आत्‍मा में केके पाठक बैठा हुआ है। नौकरशाही का यह दु:साहस राजनीतिक तंत्र के अपाहिज होने का परिणाम है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के पूरे राजनीतिक और प्रशासनिक तंत्र का संचा‍लन नौकरशाह करते हैं, कोई राजनेता नहीं। मुख्‍यमंत्री के पीछे-पीछे फेरी लगाने वाले उपमुख्‍यमंत्री या मंत्री की औकात सिर्फ फेरी लगाने भर की है, मुख्‍यमंत्री के यशोगान भर की है। उपमुख्‍यमंत्री या मंत्री का ‘वफादारी सर्टिफिकेट’ कोई नौकरशाह ही लिखता है। इसलिए बिहार में कई मंत्रियों की बलि उनके सचिव के कारण चढ़ गयी है।

अब नौकरशाही मुख्‍यमंत्री और राज्‍यपाल के गिरेबान में हाथ डालने का साहस कर रही है, उनके निर्देशों की धज्जियां उड़ा रही है तो विधायिका को भी विलाप नहीं करना चाहिए। विधान मंडल के बजट सत्र की हर बैठक में किसी-न-किसी बहाने केके पाठक जरूर चर्चा में रहे हैं। यह किसी सरकार के लिए गर्व का विषय नहीं है। एक और कहावत है न- रोपे पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय।

Previous Post

अब पंच नहीं होते हैं परमेश्‍वर

Next Post

विधवा के दूसरे पुनर्विवाह जैसा माहौल रहा बजट सत्र में

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
विधवा के दूसरे पुनर्विवाह जैसा माहौल रहा बजट सत्र में

विधवा के दूसरे पुनर्विवाह जैसा माहौल रहा बजट सत्र में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News