• About
  • Contcat Us
Thursday, July 16, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

काराकाट के समर में सीनियर पत्रकार वीरेंद्र यादव

चंदा या गाली आप 9199910924 पर भेज सकते हैं

Birendra Yadav by Birendra Yadav
April 26, 2024
in जाति, बिहार
0
काराकाट के समर में सीनियर पत्रकार वीरेंद्र यादव
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
नवगठित पार्टी जन संवाद पार्टी एक मात्र सीट काराकाट से अपने उम्‍मीदवार खड़ा करेगी। इस सीट से पत्रकार वीरेंद्र यादव के उम्‍मीदवार बनने की संभावना है। नामांकन 9 मई को सासाराम में होगा। लेकिन चुनाव अभियान की शुरुआत हो चुकी है।
वीरेंद्र यादव का कहना है कि लोग वोटरों के बीच पैसा बांटकर चुनाव लड़ते हैं, लेकिन जन संवाद पार्टी जनता से आर्थिक सहयोग लेकर चुनाव लड़ेगी। जितना आर्थिक मदद जनता से मिलेगी, उतना ही खर्च किया जाएगा। वीरेंद्र यादव ने अपना मोबाइल नंबर 9199910924 सार्वजनिक करते हुए कहा है कि इस नंबर पर फोन पे और वाट्सएप भी। आर्थिक मदद देने वाले लोग फोनपे पर सहयोग राशि भेज सकते हैं, जबकि जिन लोगों को हम से असहमति होगी, वे वाट्सएप पर गाली भी भेज सकते हैं। हम गाली को भी सहयोग समझ कर सहेज कर रखेंगे। उन्‍होंने कहा कि लोगों से चंदा लेने के लिए रसीद भी बनवा ली है, जिस के माध्‍यम से नकद राशि चंदा के रूप में स्‍वीकार की जाएगी।
वीरेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी तीन मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ रही है। पहला मुद्दा है कि यादव एक सक्षम और स्‍वाभिमानी जाति है। इसलिए यादव जाति को पिछड़ा वर्ग के दायरे से निकालकर सामान्‍य श्रेणी में रखा जाए। यादवों को अब आरक्षण की जरूरत नहीं है।
दूसरा मुद्दा है कि ईवीएम से नोटा का विकल्‍प समाप्‍त किया जाए। यह लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। लोकतांत्रिक प्रकिया में मतदान चुनाव के लिए होता है। मनपसंद के उम्‍मीदवार को चुनने की आजादी होती है। नोटा का विकल्‍प जनभावना को बांझ बनाने की साजिश है।
तीसरा मुद्दा है कि मतदान के दौरान बूथों पर पार्टियों की ओर से पोलिंग एजेंट की नियुक्ति की व्‍यवस्‍था खत्‍म की जाए। यह उम्‍मीदवारों पर अनावश्‍यक बोझ है और साधनहीन उम्‍मीदवारों के खिलाफ है। पोलिंग एजेंट की व्यवस्‍था तब की गयी थी, जब वोटरों की पहचान का जिम्‍मा ही पोलिंग एजेंट पर था। अब पोलिंग एजेंट के जिम्‍मे वोटरों की पहचान का काम खत्‍म हो गया है। अब वोटरों की पहचान के लिए कागजी साक्ष्‍य की जरूरत हो गयी है। इसके लिए चुनाव आयोग ने खुद साक्ष्‍यों का निर्धारण किया है। पोलिंग एजेंट अब बूथ पर बेमतलब की भीड़ बन गये हैं। हर उम्‍मीदवार को मतदान के लिए करोड़ों रुपये सिर्फ पोलिंग एजेंट पर खर्च करना पड़ता है। इसलिए इस सिस्‍टम को समाप्‍त किया जाना चाहिए।
वीरेंद्र यादव ने बताया कि इन्‍हीं तीन मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। जनता के बीच इन्‍हीं मुद्दों को उठाएंगे। जन संवाद पार्टी नवगठित पार्टी है और साधनविहीन पार्टी है। इसे आप कटोरा छाप भी कह सकते हैं। कटोरा के सहारे भाजपा और राजद जैसी अरबों की संपत्ति वाली पार्टी और उनके उम्‍मीदवारों को परास्‍त करना बड़ी चुनौती है। हमारा मानना है कि पैसे का मुकाबला पैसों से नहीं हो सकता है। लूटी गयी पूंजी से मुकाबला भीख मांगे गये पैसे ही संभव है। इस चुनाव में काराकाट इस बात का गवाह बनेगा कि चुनावी बांड और जमीन के धंधे से अर्जित संपत्ति भीख से संकलित राशि के सामने बौना साबित होगी।
Tags: karkat loksabha se ummidvar birendra yadav
Previous Post

यही हाल रहा तो लेड़ा जाएगी महागठबंधन की गाय

Next Post

पहली बार एमपी की विदिशा सीट से चुनाव लड़ने का प्रयास किया था

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post

पहली बार एमपी की विदिशा सीट से चुनाव लड़ने का प्रयास किया था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News