• About
  • Contcat Us
Monday, June 1, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

भूमिहार के आंगन में दुसाध का जलवा

बोतलों में खो गयी पांच किलो अनाज की योजना

Birendra Yadav by Birendra Yadav
May 25, 2024
in जाति, बिहार, राजनीति
0
भूमिहार के आंगन में दुसाध का जलवा
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में अपनी चुनावी यात्रा के अंतिम दिन 25 मई को तीन जनसभाओं को संबोधित किया। इसकी शुरुआत पाटलिपुत्र लोकसभा के बिक्रम से हुई। वे 11.35 बजे जमीन पर उतरे और फिर 12.45 बजे आसमान थाम लिया। उन्‍होंने 70 मिनट के प्रवास में 35 मिनट भाषण भी दिया। उनका भाषण 11.55 में शुरू हुआ और 12.30 बजे समाप्‍त हो गया। इसमें उन्‍होंने एक बार भी भूमिहार, राजपूत और ब्राह्मण की बात नहीं की, जबकि अहीर, दुसाध, चमार, कोईरी, कहार जैसे गैरसवर्ण जातियों के नाम दुहराते रहे।
जिस गांव के पास प्रधानमंत्री की सभा थी, उसका नाम नगहर है। यह बिक्रम से सटा हुआ है। इसके आसपास के सभी गांवों में भूमिहारों की बड़ी आबादी है। जब हम नगहर की ओर बढ़ रहे थे तो एक बच्‍चा हाथ में भाजपा का झंडा लिये सभा स्‍थल की ओर बढ़ रहा था। वह अपने दादा के साथ था। बच्‍चा काफी उत्‍साहित था। उसके लिए यह सभा मोदी मेला था। इस दौरान बातचीत में दादा ने बताया कि वे भूमिहार जाति से आते हैं। इसके आसपास सभी गांव भूमिहार प्रभाव वाले हैं। इसलिए भीड़ लग ही जाएगी।
सभा स्‍थल के आसपास के गांव की बसावट को देखकर आप कह सकते हैं कि यह भूमिहारों का आंगन है, उनका खलिहान है, दालान है। लेकिन भूमिहारों के आंगन में जलवा दुसाधों का था। हम करीब 10.10 बजे सभा स्‍थल पर पहुंचे थे। नेताओं का भाषण जारी था। छोटे-बड़े सभी नेता अपनी बात रख रहे थे। सबके भाषण में भाजपा उम्‍मीवार रामकृपाल यादव की सहज और सुलभ उपलब्‍धता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बतायी जा रही थी। हम दुसाधों का जलवा की बात कर रहे थे। सभा मंच पर कई बड़े नेता भी अपनी बात रख रहे थे, लेकिन जब चिराग पासवान सभा को संबोधित करने मंच पर आये तो पूरा पंडाल का माहौल ही बदल गया। पंडाल के हर हिस्‍से में उत्‍साह दिख रहा था। लोग हाथ हिलाकर चिराग पासवान का उत्‍साह बढ़ा रहे थे। भीड़ में एक बड़ा हिस्‍सा दुसाधों का था। हमने सभा स्‍थल के अलग-अलग जगहों पर 7 लोगों से उनकी जाति पूछी। इसमें तीन दुसाध, तीन भूमिहार और एक कुम्‍हार जाति के व्‍यक्ति थे।
प्रधानमंत्री की सभा समाप्‍त हुई तो पंडाल की भीड़ हेलीकॉप्‍टर देखने के लिए दौड़ पड़ी। पंडाल का हेलीपैड वाले हिस्‍से में भीड़ जमा हो गयी थी। इसके साथ सड़क और हेलीपैड की घेराबंदी वाली जगह पर भीड़ उमड़ पड़ी थी। हम भी 15 मिनट तक हेलीकॉप्‍टर उड़ने का इंतजार करते रहे। प्रधानमंत्री के साथ तीन हेलीकॉप्‍टरों का कारवां एक साथ उतरा था। हेलीकॉप्‍टर के आसमान में मंडराने के बाद आसपास के गांवों से भीड़ सभा स्‍थल की ओर उमड़ पड़ी थी।
हेलीकॉप्‍टर के उड़ान भरने के बाद हम जब पंडाल से बाहर निकल रहे थे तो पंडाल लगभग खाली हो गया था। सुरक्षा घेरा भी उखड़ने लगा था। सुरक्षा जांच के दौरान पानी का बोतल भी एक ड्राम में डलवा दिया जा रहा था। सभा समाप्‍त होने के बाद बोतल गिराकर ड्राम लोग ले जा चुके थे। उन्‍हीं बोतलों को जमा करने में एक व्‍यक्ति जुटा हुआ था। यह प्रधानमंत्री के पांच किलो अनाज योजना का सच बता रहा था। गरीबी उन्‍मूलन को मुंह चिढ़ा रहा था। बात यहीं नहीं रुकती है। भीड़ के बीच हम अपनी मोटरसाइकिल की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान रोड किनारे नाश्‍ते का डिब्‍बा फेंका हुआ था। उसमें लिट्टी पड़ी हुई थी। उस डिब्‍बे में से लिट्टी उठाकर एक व्‍यक्ति के चेहरे पर जो खुशी दिखी, वह भी विकास के दावों पर दाग ही था।
जब तक सभा स्‍थल से बिक्रम-बिहटा सड़क पर मोटरसाइकिल के पास आते, तब तक हमारे साथ खेला हो चुका था। हमारे साथ हमारा साथी मोटरसाइकिल में दोनों हेलमेट टांगकर सभा स्‍थल तक गया था, लेकिन बैग लेकर सभा स्‍थल पर जाने की मनाही थी। इसलिए वह वापस मोटरसाइकिल के पास आ गया। तब तक एक हेलमेट गायब हो चुका था। हम सभा समाप्ति के बाद वापस लौटे तो साथी ने बताया कि किसी ने एक हेलमेट गायब कर दिया है। हमने कहा कि चलो एक हेलमेट खरीद लेते हैं, फिर पटना लौटेंगे। हम करीब 1 बजे बिक्रम से पटना लिए प्रस्‍थान किये।
Tags: bhumihar ka aangan me dusadh ka jalava
Previous Post

विलाप सभा में बदल गयी है विधान सभा

Next Post

सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को बंद करेंगे

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को बंद करेंगे

सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को बंद करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News