• About
  • Contcat Us
Monday, June 1, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

समाजवादी आंदोलन की धरोहर थे भूपेंद्र नारायण मंडल 

पुण्‍य तिथि पर श्रद्धांजलि  

Birendra Yadav by Birendra Yadav
May 29, 2024
in जाति, बिहार, राजनीति
0
समाजवादी आंदोलन की धरोहर थे भूपेंद्र नारायण मंडल 
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कुरबार अली

——————-

भूपेंद्र नारायण मंडल समाजवादी आंदोलन के एक ऐसे नेता थे, जो अपने बलबूते पर ज़मीन से उठकर राजनीति के शिखर तक पहुंचे और सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर पिछड़ों को विशेष अवसर दिए जाने के पार्टी के सिद्धांत को मूर्त्त रूप दिया। सोशलिस्ट पार्टी का  राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर उन्होंने ये मिसाल क़ायम की कि पिछड़े वर्ग और जाति का कोई व्यक्ति भी हज़ारों साल पुरानी जाति प्रथा को तोड़कर देश के सर्वोच्च पद पर पहुँच सकता है। हालाँकि भूपेंद्र बाबू  एक संपन्न ज़मींदार परिवार में पैदा हुए थे, मगर उनके संस्कार और आचरण आम आदमी जैसा ही था। वे  सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे। वे दूसरों के दर्द को पहचानते और समझते थे।  उनका समाजवाद झोपड़ी और बैलगाड़ी से निकला था।उनकी कथनी और करनी में अंतर नहीं था। 

भूपेंद्र बाबू स्कूली जीवन से ही राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत थे। राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें स्कूल से निष्कासित भी किया गया। महात्मा गाँधी के आह्वान पर 16-17  बरस की उम्र में उन्होंने खुदीराम बोस की शहादत और भागलपुर झंडा कांड तथा महात्मा गाँधी की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया और अपनी परीक्षाओं का बहिष्कार किया। 1942 के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान  भी भूपेंद्र बाबू ने मधेपुरा में बढ़ चढ़कर आंदोलन में हिस्सा लिया और गिरफ्तार किये गए। आज़ादी के आंदोलन के दौरान वह कई बार जेल गए लेकिन कभी भी घबराए नहीं।

1917 की रूसी क्रांति का असर युवा भूपेंद्र बाबू पर भी हुआ और वह मार्क्सवाद की ओर आकर्षित हुए। शायद यही कारण था कि मार्क्सवादी दर्शन के अध्ययन की वजह से समाजवादी चिंतन और दर्शन में उनकी आस्था बढ़ी। कांग्रेस पार्टी के अंदर 1934 में जब पटना में ‘कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी’  का गठन हुआ, तो भूपेंद्र बाबू इस विचारधारा से जुड़े और 1945 में भागलपुर ज़िला कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव बनाये गए। उस समय जयप्रकाश नारायण ‘कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी’  के अखिल भारतीय महासचिव थे और बिहार, सीएसपी का गढ़ माना जाता था।  1948 में जब समाजवादियों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने और अलग से सोशलिस्ट पार्टी बनाने का फैसला किया तो भूपेंद्र नारायण मंडल भी उनमें शामिल थे। 1949 में पटना में हुए सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सम्मलेन के आयोजन में उनकी अहम भूमिका थी और बाद में पार्टी के प्रांतीय सम्मलेन के आयोजन की ज़िम्मेदारी भी भूपेंद्र बाबू को सौंपी गई।

भूपेन्द्र बाबू ने 1952 का पहला आम चुनाव त्रिबेणीगंज कम मधेपुरा विधान सभा सीट से सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर लड़ा, लेकिन वह कांग्रेसी उम्मीदवार बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल से मात्र 666 वोटों से हार गए ।लेकिन 1957 में वह मधेपुरा से सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतने में कामयाब रहे और इस बार उन्होंने कांग्रेसी बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल को तीन हज़ार से भी ज़्यादा मतों से हराया।  इस बीच (1952-55) वह भागलपुर और सहरसा सोशलिस्ट पार्टी के जिला महासचिव और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की बिहार इकाई के महासचिव भी रहे। 1955 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी का विभाजन होने और डा. राममनोहर लोहिया द्वारा दोबारा सोशलिस्ट पार्टी का गठन कर लेने के बाद भूपेंद्र बाबू बिहार सोशलिस्ट पार्टी के राज्य अध्यक्ष बनाये गए। अप्रैल 1958 में शेरघाटी (गया) में हुए  सोशलिस्ट पार्टी के दूसरे राष्ट्रीय सम्मलेन में मधु लिमये पार्टी अध्यक्ष चुने गए। अगले एक वर्ष तक उन्होंने पार्टी में पिछड़ों को विशेष अवसर दिए जाने का सिद्धांत प्रतिपादित किया। अप्रैल, 1959 में बनारस में हुए सोशलिस्ट पार्टी के तीसरे राष्ट्रीय सम्मलेन में मधु लिमये की इसी लाइन के तहत भूपेंद्र नारायण मंडल सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। उनके साथ केरल के दलित नेता आर एम मनकालथ पार्टी महासचिव बनाये गए।

सात माह बाद दिसंबर 1959 में चेन्नामलाई (तमिलनाड) में हुए सोशलिस्ट पार्टी के चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन भूपेंद्र बाबू को दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया और उनके साथ रबी राय (जो बाद में केंद्रीय मंत्री और लोक सभा स्पीकर बने) पार्टी महासचिव बनाये गए। इसी सम्मेलन में दिया गया भूपेंद्र बाबू का अध्यक्षीय भाषण उनकी योग्यता, विज़न और नेतृत्व का जीवंत दस्तावेज़ है। अपने इस भाषण में उन्होंने दुनिया भर में समाजवादी आंदोलन की पृष्ठभूमि, कम्युनिस्ट आंदोलन, यूरोपीय समाजवादी आंदोलन और भारत की उस समय की राजनीतिक स्थिति का विस्तार से ज़िक्र किया और अपनी जातनीति  का ज़िक्र करते हुए ऊंची जातियों की तानाशाही पर भी रौशनी डाली। साथ ही अपनी सोशलिस्ट पार्टी के कार्यक्रम और तीसरे आम चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का भी ज़िक्र किया।

भूपेंद्र बाबू के पार्टी अध्यक्ष रहते हुए सोशलिस्ट पार्टी ने 25 नवम्बर, 1959 को दिल्ली में संसद भवन के समक्ष एक बड़ा ‘जनवाणी दिवस’ आयोजित किया, जिसमें बड़े पैमाने पर आम लोगों ने शिरकत की।

अप्रैल, 1959 से लेकर मई 1961 तक भूपेंद्र नारायण मंडल सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और 1962 में तीसरी लोक सभा के लिए मधेपुरा से सांसद  चुने गए लेकिन एक साज़िश के तहत उनका चुनाव रद्द करा दिया गया। 1964 में हुए उपचुनाव में वह दोबारा जीते लेकिन इस बार भी धाधंली करके उनको वोटों की गिनती में हरा दिया गया।

बाद में भूपेंद्र बाबू 1966 और 1972 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर राज्य सभा के लिए बिहार से निर्वाचित हुए और अपनी मृत्यु के दिन यानि  29 मई 1975 तक सांसद रहे। इस बीच 1972 में जब संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी का विलय कर पुनः सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया गया और कर्पूरी ठाकुर अध्यक्ष चुने गए तो उम्मीद बढ़ी की समाजवादी आंदोलन मज़बूत होगा लेकिन शीघ्र ही राजनारायण गुट  ने अपने आप को इस दल से अलग कर लिया और जून 1972 में इलाहबाद में सोशलिस्ट पार्टी (लोहिया) का सम्मलेन हुआ, जिसमें भूपेंद्र बाबू इस पार्टी के अध्यक्ष चुने गए। 1977 में यदि वे जीवित रहते तो निसंदेह बिहार के मुख्यमंत्री निर्वाचित होते।

Tags: bn mandal shradhanjali
Previous Post

भाजपा सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ती है

Next Post

पटना साहिब लोकसभा से डॉ. अंशुल अविजित की जीत तय 

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
पटना साहिब लोकसभा से डॉ. अंशुल अविजित की जीत तय 

पटना साहिब लोकसभा से डॉ. अंशुल अविजित की जीत तय 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News