• About
  • Contcat Us
Monday, June 1, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

नीतीश हुए अप्रासंगिक तो पीएम मोदी ने संभाला मोर्चा

पीएम की बिहार परिक्रमा बता रही है एनडीए हांफ रहा

Birendra Yadav by Birendra Yadav
May 22, 2024
in जाति, बिहार
0
नीतीश हुए अप्रासंगिक तो पीएम मोदी ने संभाला मोर्चा
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को आठवीं बार बिहार के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। उस दिन वे पाटलिपुत्र, बक्‍सर और काराकाट लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के बाद से प्रधानमंत्री 21 मई तक बिहार में 17 चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। इन 17 कार्यक्रमों में 12 मई को पटना साहिब में आयोजित उनका रोड शो भी शामिल है। 25 मई को संभवत: बिहार में चुनावी सभाओं की पूर्णाहुति होगी। पीएमओ से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, 29 मई तक कार्यक्रम उनका फाइनल हो चुका है। 26 से 29 मई के बीच बिहार में उनका कोई कार्यक्रम नहीं है। 30 मई चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है।
बिहार में चुनाव के दौरान इतना धड़ाधड़ दौरा बता रहा है कि प्रधानमंत्री की धड़कन बढ़ी हुई है। इस चुनाव में धुआंधार प्रचार से मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार दूर रहे हैं। कुछ चुनावी सभाओं को वे जरूर संबोधित कर रहे हैं, लेकिन उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। जिस तरह प्रधानामंत्री के लिए विकसित भारत का इतिहास 2014 में शुरू होता है, उसी तरह से नीतीश कुमार के लिए विकसित बिहार की गाथा 2005 से शुरू होती है। लेकिन अपने शासन काल की उपलब्धि के नाम पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव की संतानों की संख्‍या बता रहे हैं। मुख्‍यमंत्री मंच पर क्‍या बोल जाएंगे, इसका भरोसा किसी को नहीं है। इसलिए प्रधानमंत्री अपनी सभाओं में मुख्‍यमंत्री को नहीं बुलाते हैं। विवशतावश मुख्‍यमंत्री को साथ में रखना भी पड़ा तो भाषण देते समय उन पर निगरानी बढ़ा दी जाती है।
बिहार के चुनाव अभियान में मुख्‍यमंत्री अप्रसांगिक हो गये हैं। सभाओं में उनकी उपस्थिति औपचारिकता बन कर रह गयी है। वैसे में एनडीए का चुनाव अभियान खुद प्रधानमंत्री ने संभाल लिया है। सहयोगी पार्टी जदयू, लोजपा, हम और रालोमो का चुनाव में सिर्फ सिंबल ही रह गया है। उनके नेताओं का होना या नहीं होना, बराबर हो गया है। प्रधानमंत्री इस सच्‍चाई से पूरी तरह वाकिफ हैं। इसलिए बिना आधार वाले सहयोगियों की पालकी में भी स्‍वयं कंधा लगा लिया, ताकि प्रधानमंत्री की खुद की पालकी मंजिल तक पहुंच सके।
प्रधानमंत्री के रूप में चुनाव का मैनेजमेंट करना उनका दायित्‍व भी बनता है, लेकिन किसी राज्‍य का मुख्‍यमंत्री की हैसियत भी प्रधानमंत्री के साये में विलीन हो जाए तो यह दुखद है। 40 में से 20 लोकसभा सीटों पर प्रधानमंत्री को सभा करनी पड़ रही है। इतनी सघन चुनावी रैली शायद ही किसी अन्‍य राज्‍य में प्रधानमंत्री ने की है। प्रधानमंत्री के सहयोगी दलों के नेता ‘लंगड़े’ हैं ही, खुद प्रधानमंत्री की पार्टी भाजपा बिहार में ‘अंधी’ है। उसे लालू यादव से आगे आभास ही नहीं होता है। बिहार भाजपा का कोई भी नेता अपने विधान सभा या लोकसभा क्षेत्र के बाहर एक भी वोट अपने प्रभाव में पार्टी को नहीं दिलवा सकता है। जाति के समीकरण से आगे नहीं बढ़ पाता है।
इस त्रासदपूर्ण स्थिति में प्रधानमंत्री को विकास के गुडफील की पटरी से उतरकर जाति और धर्म के रास्‍ते से लोकसभा की राह तय करनी पड़ रही है तो इसमें आश्‍चर्य नहीं होना चाहिए। चुनाव में कौन पार्टी जीतती है, इसका इंतजार सबको है। लेकिन चुनाव अभियान में एनडीए हांफ रहा है। प्रधानमंत्री की बिहार परिक्रमा इसी बात का प्रमाण है।
Tags: pradhan mantri ka bihar daura
Previous Post

लोकल बॉडी के चुनाव में अतिपिछड़ों को मिले 36 फीसदी आरक्षण

Next Post

देश में परिवर्तन की बयार चल रही है

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
देश में परिवर्तन की बयार चल रही है

देश में परिवर्तन की बयार चल रही है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News