• About
  • Contcat Us
Monday, June 1, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

लोकसभा चुनाव में जितेगी जाति, ताली बजाएंगी पार्टियां

राजनीतिक विश्‍लेषक भी जाति की नाली में गोते लगा रहे

Birendra Yadav by Birendra Yadav
May 31, 2024
in जाति, बिहार, राजनीति
0
लोकसभा चुनाव में जितेगी जाति, ताली बजाएंगी पार्टियां
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
वीरेंद्र यादव न्‍यूज ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक संभावित रिजल्‍ट जारी किया है। इसमें हमने बताया है कि किस जाति के कितने सांसद लोकसभा के लिए चुने जाएंगे। इसमें पार्टी की बात नहीं की है। इसकी वजह है कि इस चुनाव में पार्टी का सिर्फ सिंबल तैर रहा था, मुद्दा के नाम पर सिर्फ जाति ही है।
चुनाव के दौरान हमने काफी लोगों से बातचीत की। किसी भी व्‍यक्ति ने विकास के दावों, नौकरी के वादों और सामान के भावों की बात नहीं की। सबने यही बात की कि किस जाति का वोट किस पार्टी के साथ है। राजनीतिक विश्‍लेषकों की पूरी फौज चुनाव मैदान में उतर गयी थी। सबके सब जाति की नाली में गोते लगा रहे थे। एक ने भी इससे इतर बात नहीं की।
चुनाव में टिकट वितरण में ही देख लीजिए। जिस जाति के पास जितने की क्षमता थी, उसी जाति के उम्‍मीदवार को टिकट दिया गया। किसी भी पार्टी में यह दम नहीं था कि वह अपनी नीति, सिद्धांत और कार्यक्रम के दावों के आधार पर किसी भी ढोढ़ा-मंगरू को चुनाव जीतवा ले। अपनी पार्टी या गठबंधन के नाम पर किसी भी उम्‍मीदवार को जिताने की ताकत न नरेंद्र मोदी के पास है, न तेजस्‍वी यादव के पास। नीतीश कुमार तो अब बात करने के लिए लायक ही नहीं रह गये हैं। वह अपनी कुर्सी के लिए नीति, सिद्धांत और निष्‍ठा सबकुछ बेचते रहे हैं। 4 जून के बाद फिर नयी दुकान छान लें तो कोई आश्‍चर्य नहीं होना चाहिए। नरेंद्र मोदी और तेजस्‍वी यादव को भी इससे अलग नहीं मानना चाहिए।
1 जून को अंतिम चरण का मतदान होगा और 4 जून को रिजल्‍ट आएगा। वह रिजल्‍ट पार्टी के आधार पर होगा। किस पार्टी के कितने सांसद लोकसभा पहुंचते हैं। लेकिन उनकी जीत में महत्‍वपूर्ण भूमिका जाति की ही होगी। इसलिए हमने जाति के आधार पर सांसदों की संख्‍या का आकलन किया है। क्‍यों‍कि राजनीति का सच यही है कि जीत या हार जाति की होती है। पार्टियां सिर्फ ताली बजाएंगी।
वीरेंद्र यादव न्‍यूज के विश्‍लेष्‍ण के अनुसार, इस चुनाव में सबसे ज्‍यादा फायदे में यादव जाति रहेगी, जबकि सबसे ज्‍यादा नुकसान राजपूत को उठाना पड़ेगा। कोईरी को भी लाभ होने जा रहा है। इसको समझने के लिए हमारा ग्राफिक्‍स जरूर पढ़ें, जिसे रणविजय ने डिजाइन किया है। इसी खबर के साथ अटैच है।
Tags: result by caste loksabha election
Previous Post

पटना साहिब लोकसभा से डॉ. अंशुल अविजित की जीत तय 

Next Post

पौने आठ बजे रात तक 71 प्रतिशत वोटरों ने किया मतदान

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
पौने आठ बजे रात तक 71 प्रतिशत वोटरों ने किया मतदान

पौने आठ बजे रात तक 71 प्रतिशत वोटरों ने किया मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News