• About
  • Contcat Us
Tuesday, June 2, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

दक्षिण बिहार में आधी-आधी सीटों पर फंसे तेजस्‍वी एवं मोदी

प्रदेश में एनडीए को 174 और इंडिया को 62 विस सिग्‍मेंट में मिली लीड

Birendra Yadav by Birendra Yadav
June 18, 2024
in जाति, बिहार, राजनीति
0
दक्षिण बिहार में आधी-आधी सीटों पर फंसे तेजस्‍वी एवं मोदी
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
दक्षिण बिहार में लोकसभा की 14 और विधान सभा की 88 सीटें पड़ती हैं। इनमें से गोपालपुर और बिहपुर भागलपुर लोकसभा का हिस्‍सा हैं। इसके बाद विधान सभा की 86 सीटें बचती हैं। इन 86 सीटों में से 43-43 सीटों पर इंडिया और एनडीए की बढ़त है। यह भी कहा जा सकता है दक्षिण बिहार में आधी-आधी सीटों पर इंडिया नेता तेजस्‍वी यादव और एनडीए नेता नरेंद्र मोदी फंस गये हैं। लोकसभा की 14 सीटों में से दोनों के हिस्‍से में 7-7 सीट गयी है। उसी तरह विधान सभा की 86 में से 43-43 बंट गयी हैं।
उत्‍तर बिहार की हवा में उधिया गये तेजस्‍वी यादव को दक्षिण बिहार में मजबूत आधार मिला। मगध और शाहाबाद ने संजीवनी प्रदान कर दी। यह भी विडंबना है कि तेजस्‍वी यादव को संजीवनी मगध और शाहाबाद में मिलती है और राज्‍य सभा व एमएलसी की मलाई उत्‍तर बिहार वालों को बांट दी जाती है।
विधान सभा की सीटों के विश्‍लेषण से पता चलता है कि काराकाट, औरंगाबाद और जहानाबाद की किसी भी विधान सभा सीट पर एनडीए को बढ़त नहीं दिखती है, वहीं नालंदा और जमुई में इंडिया गठबंधन विधान सभा की सभी सीटों पर पिछड़ गया है। शेष 9 लोकसभा सीटों की बात करें तो इंडिया गठबंधन को कटोरिया, मोकामा, फतुहा, बख्तियारपुर, फुलवारी, मनेर, मसौढ़ी, बिक्रम, पालीगंज, संदेश, बड़हरा, अगिआंव, तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर में बढ़त मिली है। बढ़त का यह सिलसिला ब्रह्मपुर, बक्‍सर, डुमरांव, राजपुर, रामगढ़, मोहनियां, भभुआ, चेनारी, बेलागंज और गोविंदपुर में कायम रहा है।
बढ़त के मामले का विश्‍लेषण करें तो 5 विधान सभा सीटों पर निर्दलीय ने बढ़त ली है। पूर्णिया से निर्वाचित पप्‍पू यादव ने कसबा, बनमनखी, पूर्णिया और कोढ़ा विधान सभा क्षेत्रों में बढ़त ली है तो सीवान में दूसरे स्‍थान पर रहीं हीना शहाब ने रघुनाथपुर विधान सभा सीट में लीड ली हैं। औवेसी की पार्टी एआईएआईएम के किशनगंज से उम्‍मीदवार अख्‍तरूल ईमान ने बहादुरगंज और कोचाधामन में बढ़त ली है।
आंकड़ों का विश्‍लेषण करें तो प्रदेश एनडीए को 174 विधान सभा सीटों पर लीड मिली है, वहीं 62 सीटों पर इंडिया गठबंधन को बढ़त मिली है। 5 विधान सभा सीटों पर निर्दलीय और दो पर एआईएमआईएम को बढ़त मिली है।
Tags: vidhansabha wise vishleshan
Previous Post

उत्‍तर बिहार में सिर्फ 19 विधान सभा सीटों पर बढ़त ले पाया इंडिया

Next Post

लाल गमछा देखकर सांढ भड़कता है, हरा गमछा देखकर अतिपिछड़ा

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
लाल गमछा देखकर सांढ भड़कता है, हरा गमछा देखकर अतिपिछड़ा

लाल गमछा देखकर सांढ भड़कता है, हरा गमछा देखकर अतिपिछड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News