• About
  • Contcat Us
Tuesday, June 2, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

बिना विपक्ष की विधान सभा और गरियाती हुई सरकार

नौकरशाहों के नौकर बन गये हैं नीतीश के मंत्री

Birendra Yadav by Birendra Yadav
July 21, 2024
in जाति, बिहार, राजनीति
0
बिना विपक्ष की विधान सभा और गरियाती हुई सरकार
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
गांवों में एक कहावत प्रचलित है- लोभी की दुनिया में ठग भूखे नहीं मरता है। इसको राजनीति की भाषा में कहें तो इसका अनुवाद होगा- सत्‍ता की प्‍यासी पार्टियों के दौर में मुख्‍यमंत्री को बहुमत का संकट नहीं होता है। 2013 में सत्‍ता से भाजपा को लतियाने के बाद से मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार सत्‍ता की प्‍यासी पार्टियां का तमाशा दिखा रहे हैं और बिहार तमाशबीन बन गया है। बिहार में प्रशासनिक लूट का दौर भी यहीं से शुरू होता है। अपाहिज और विकलांग मंत्रियों की राजनीति की शुरुआत भी 2013 के बाद ही होती है। इसी दौर में नौकरशाह ताकतवर होते गए और मंत्री नौकरशाहों के नौकर में तब्‍दील हो गये। सरकार में शामिल पार्टियां भी सत्‍ता के लिए नीतीश कुमार की लठैत बन गयीं।
इसी दौर में विपक्ष नाम की सत्‍ता समाप्‍त हो गयी। विपक्ष वेटिंग सत्‍ता पक्ष में बदल गया। सरकार की आलोचना, निंदा या मुद्दों पर घेरने के विपक्ष की भूमिका समाप्‍त हो गयी। विपक्ष अब इसी इंतजार में रहता है कि नीतीश कुमार कब पलटी मारते हैं कि हम सत्‍ता पक्ष में आ जाएं। सत्‍ता में सपोर्ट कर रही पार्टी इसी आशंका में रहती है कि नीतीश कब पलटी मारते हैं कि हम विपक्ष में पहुंच जाएं। विपक्ष में बैठी पार्टी नीतीश कुमार को उनकी ईमानदारी, कानून-व्‍यवस्‍था और ऐसे ही रागात्‍मक मुद्दों पर पलटी मारने के लिए उकसाती रहती है। अपने दरवाजे को गोबर से लिप कर रखती है, ताकि भव्‍य स्‍वागत किया जा सके। उधर सत्‍ता में शामिल पार्टी नीतीश कुमार के यशोगान में मस्‍त रहती है। सत्‍ता की प्‍सासी पार्टियों की भूमिका सरकार में होगी या विपक्ष की, यह भी नीतीश कुमार तय करते हैं। मरी हुई, निर्लज और सत्‍ता की हवसी पार्टियों के दौर में सदन में सक्षम विपक्ष की भूमिका की तलाश करना ही निरर्थक है। पिछले 10-11 साल से बिहार में सक्षम विपक्ष नहीं है। नेता प्रतिपक्ष के पीछे खड़ी विधायकों की भीड़ विपक्ष नहीं है, बल्कि इस पद के नाम पर सुविधा भोगने का प्रमाण पर भर है।
अब सरकार की भूमिका गाली का समाजशास्‍त्र गढ़ने की भी हो गयी है। गाली का समाजशास्‍त्र गढ़ने का काम भी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने ही किया है। खुद इसको लीड भी करते रहे हैं। 2023 के नवंबर-दिसंबर महीने में मुख्‍यमंत्री ने पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी को जिस तरह से सदन में गरियाया था, वह मर्यादा की राजनीति का समापन किस्‍त था। इसमें महात्‍मा गांधी के सात सामाजिक पाप की धज्जियां उड़ा दी गयी थीं। गांधी की दुकान सजाने वाले ने ही महात्‍मा की ऐसी-तैसी कर दी। इस घटना के बाद हमने जीतनराम मांझी से पूछा कि इतना सुनने के बाद बर्दाश्‍त कैसे कर लिये। उनका जवाब था कि हम तो बचपन से यही सब सुनते आ रहे हैं।
17वीं विधान सभा गालियों के लिए ही याद की जाएगी। सदन की पहली बैठक में ही मुख्‍यमंत्री और तेजस्‍वी यादव का विवाद काफी गरमा गया था और उस हिस्‍से को कार्रवाई से हटा दिया गया था। अध्‍यक्ष के रूप में विजय सिन्‍हा और मंत्री के रूप में सम्राट चौधरी की व्‍याकुलता से भी सभी परिचित हैं। मुख्‍यमंत्री और स्‍पीकर का विवाद भी इसी सदन की थाती है। बिहार के इतिहास में पहली बार स्‍पीकर का बहिष्‍कार सत्‍ता पक्ष (जदयू) ने कर दिया था। दांपत्‍य सुख का सूत्र भी इसी सदन को बताया गया था। 17वीं विधान सभा के विभिन्‍न सत्रों में जो कुछ सदन कहा गया या हुआ, उसके लिए गाली जैसा शब्‍द भी बौना पड़ जाता है।
सोमवार से विधान सभा का मानूसन सत्र शुरू हो रहा है। 5 दिनों के इस सत्र में कई विधायी और वित्‍तीय कार्य प्रस्‍तावित हैं। 18 जुलाई को प्रेस सलाहकार समिति की बैठक में स्पीकर नंद किशोर यादव ने कहा था कि हंगामा की जगह सकारात्‍मक खबरों को समाचार माध्‍यमों में जगह मिलनी चाहिए। स्‍पीकर के रूप में उनका यह आग्रह एकदम उचित था, लेकिन जब सदन के वेल में आकर विधायक हंगामा करते हैं तो खबरें मर्यादा की कहां से तलाशी जाएं। तथ्‍यों के आधार पर न विपक्ष तैयार होता है और न सत्‍ता पक्ष तैयार होता है। जब सत्‍ता और विपक्ष सदन की कार्यवाही के दौरान अपने-अपने नेता की लठैत की भूमिका में आ जाएं तो विकास की राह ही बाधित हो जाती है। मर्यादा भी लज्‍जा जाती है। तब नौकरशाह मंत्रियों का भाग्‍य विधाता बना जाता है तो आश्‍चर्य नहीं होना चाहिए। पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह तो एक उदाहरण मात्र हैं।
Tags: bina vipaksha ki vidhan sabha
Previous Post

सकारात्‍मक और जनहित की खबरों को मिले प्रमुखता : स्‍पीकर

Next Post

अपना-अपना आनंद

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
अपना-अपना आनंद

अपना-अपना आनंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News