• About
  • Contcat Us
Tuesday, June 2, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

वोट गिराने में सबसे आगे रहा आलमनगर विधान सभा क्षेत्र

40 विधान सभा क्षेत्रों में किसी एक उम्‍मीदवार के पक्ष में पड़े 1 लाख से अधिक वोट

Birendra Yadav by Birendra Yadav
July 19, 2024
in जाति, बिहार, राजनीति
0
वोट गिराने में सबसे आगे रहा आलमनगर विधान सभा क्षेत्र
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
वीरेंद्र यादव न्‍यूज ने अपने जुलाई अंक में लोकसभा चुनाव में डाले गये वोटों का विधान सभावार डाटा प्रकाशित किया है। इसके साथ ही यह बताया गया है कि संबंधित विधान सभा क्षेत्र में किस पार्टी और जाति के विधायक हैं। इन आंकड़ों के अध्‍ययन से यह भी तय होता है कि क्षेत्र विशेष में चुनाव परिणाम को प्रभावित करने में स्‍थानीय विधायकों की भूमिका कितनी महत्‍वपूर्ण होती है।
वीरेंद्र यादव न्‍यूज में प्रकाशित डाटा के अध्‍ययन से पता चलता है कि 40 विधान सभा क्षेत्रों में किसी एक उम्‍मीदवार के पक्ष में 1 लाख से अधिक वोटरों ने मतदान किया है। ऐसे विधान सभा क्षेत्रों में से अधिकतर रुझान में जीते हुए उम्‍मीदवार के पक्ष में गया है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में पराजित उम्‍मीदवारों के पक्ष में भी मतदाताओं ने दरियादिली दिखायी है। एकमात्र क्षेत्र फुलवारी है, जहां निर्वाचित मीसा भारती और पराजित रामकृपाल यादव दोनों के पक्ष में एक-एक लाख से अधिक वोट पड़े हैं।
9 विधान सभा क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां एक उम्‍मीदवार के पक्ष में एक लाख 20 हजार से अधिक वोट डाले गये हैं। इसमें सबसे अव्‍वल विधान सभा के उपाध्‍यक्ष नरेंद्र नारायण यादव का विधान सभा क्षेत्र आलमनगर है, जहां 137752 वोट जदयू के लोकसभा उम्‍मीदवार के पक्ष में डाला गया है। आलमनगर मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र का हिस्‍सा है और यहां से दिनेशचंद्र यादव निर्वाचित हुए हैं। दूसरे स्‍थान पर बलरामपुर विधान सभा क्षेत्र है, जहां के मतदाताओं ने कांग्रेस उम्‍मीदवार तारिक अनवर (कटिहार) के पक्ष में 137255 वोट डाले। यहां से माले के विधायक महबूब आलम हैं। तीसरे स्‍थान पर अररि‍या लोकसभा का फारिबसगंज विधान सभा क्षेत्र है, जहां के मतदाताओं ने भाजपा उम्‍मीदवार के पक्ष में 126457 वोट डाले हैं। यहां से भाजपा के विधायक विद्यासागर केसरी हैं। अररिया से प्रदीप सिंह निर्वाचित हुए हैं।
वोटों की दौड़ में चौथे स्‍थान पर मुंगेर का लखीसराय विधान सभा क्षेत्र रहा है, जहां जदयू उम्‍मीदवार ललन सिंह के पक्ष में 127517 वोट डाले गये। लखीसराय से उपमुख्‍यमंत्री विजय सिन्‍हा भाजपा के विधायक हैं। पांचवें स्‍थान पर पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र है, जहां भाजपा उम्‍मीदवार रविशंकर प्रसाद के पक्ष में 123902 वोट डाले गये। यहां से विधान सभा अध्‍यक्ष नंद किशोर यादव भाजपा के विधायक हैं। छठे स्‍थान पर अररिया विधान सभा क्षेत्र रहा है, जहां राजद उम्‍मीदवार शाहनवाज के पक्ष में 122933 वोट डाले गये। यहां से कांग्रेस के विधायक आबिदुर रहमान हैं। अररिया लोकसभा क्षेत्र का ही नरपतगंज विधायक सभा क्षेत्र में भाजपा उम्‍मीदवार प्रदीप सिंह के पक्ष में 122421 वोट डाले गये, जबकि जोकीहाट में राजद उम्‍मीदवार के पक्ष में 121794 वोट डाले गये। ये दोनों क्रमश: 7वें और 8वें स्‍थान पर हैं। नरपतगंज से भाजपा के जयप्रकाश यादव और जोकीहाट से राजद के शाहनवाज विधायक हैं। अररिया लोकसभा क्षेत्र के 4 विधान सभा क्षेत्र में भाजपा उम्‍मीदवार और 2 विधान सभा क्षेत्र में राजद उम्‍मीदवार के पक्ष में एक-एक से लाख से अधिक वोट पड़े। वैशाली का लालगंज 9वें स्‍थान पर है, जहां लोजपारा की उम्‍मीवार वीणा देवी के पक्ष में 120924 वोट डाले गये। यहां से भाजपा के संजय सिंह विधायक हैं।
इसके अलावा हाजीपुर, कल्‍याणपुर, वारिसनगर, रोसड़ा, मटिहानी, बेगूसराय, बेलदौर, पीरपैंती, कहलगांव, दीघा, कुम्‍हरार, दानापुर, मनेर, फुलवारी एवं मसौढ़ी में भी वोटरों ने एक लाख से अधिक वोटों का समर्थन दिया है। निर्मली, पीपरा, छातापुर, रानीगंज, सिकटी, प्राणपुर, कसबा, बिहारीगंज,सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, बहादुरपुर, गायघाट, बोचहां, मुजफ्फरपुर और वैशाली में भी मतदाताओं ने किसी एक उम्‍मीदवार के पक्ष में 1 लाख से अधिक वोटों का समर्थन दिया है। इन क्षेत्रों में उम्‍मीदवार को मिले वोटों की विस्‍तृत जानकारी के लिए आप वीरेंद्र यादव न्‍यूज का जुलाई अंक पढ़ सकते हैं। पत्रिका की पीडीए के लिए अपना वाट्सएप नंबर 9199910924 पर भेज सकते हैं।
Tags: vote shara of loksabha chunav
Previous Post

इस मुखिया जी वाले ठाकुर ने फंसा दिया

Next Post

सकारात्‍मक और जनहित की खबरों को मिले प्रमुखता : स्‍पीकर

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
सकारात्‍मक और जनहित की खबरों को मिले प्रमुखता : स्‍पीकर

सकारात्‍मक और जनहित की खबरों को मिले प्रमुखता : स्‍पीकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News