• About
  • Contcat Us
Tuesday, June 2, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

नीतीश की सत्‍ता का सिंदूर पोंछने आ रहे हैं मोदी

भूत और बूत की आड़ में सवर्णों को सत्‍ता सौंपना चाहते हैं पीएम

Birendra Yadav by Birendra Yadav
May 22, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
नीतीश की सत्‍ता का सिंदूर पोंछने आ रहे हैं मोदी
0
SHARES
56
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
भारतीय परंपरा में सिंदूर सुहाग के साथ-साथ सौंदर्य भी है। इससे चेहरे की दमक के साथ शरीर का आकर्षण भी बढ़ जाता है। लेकिन माथे का सिंदूर पोंछ दिया जाये या धो दिया जाये तो एक साथ महिला का बहुत कुछ खो जाता है। सिंदूर पोछना या धोना एक मुहावरा है। इसका इस्‍तेमाल आमतौर पर सुहाग उजड़ने के बाद होता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि राजनीति में किसका सुहाग उजड़ गया है। राजनीति में एक चीज होती है सत्‍ता। सत्‍ता का सौंदर्य होता है, उसका आकर्षण होता है। उससे आशक्ति भी होती है। राजनीति से जुड़ा हर आदमी सत्‍ता के लिए लालायित रहता है। नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार से लालू यादव तक सब सत्‍ता के सौंदर्य, आकर्षण और उसके दुर्पयोग से जुड़े और बंधे रहे हैं।
बिहार की राजनीति में दो चेहरे पिछले 35 वर्षों से सत्‍ता के केंद्र में हैं लालू यादव और नीतीश कुमार। इनका अपना काल खंड रहा है, कथा रही है, कहानी रही है। इसमें एक तीसरे व्‍यक्ति का प्रवेश भी होता है, जिसे नरेंद्र मोदी कहा जाता है। देश के प्रधानमंत्री हैं। वे इन दोनों का इस्‍तेमाल करते हैं। लालू यादव का इस्‍तेमाल भूत यानी भय के लिए करते हैं और नीतीश कुमार का इस्‍तेमाल बूत यानी मुखौटा के लिए करते हैं। लालू यादव का भूत दिखाकर सवर्णों को भयाक्रांत करते हैं और नीतीश कुमार का बूत दिखाकर अतिपिछड़ों को संतुष्‍ट करते हैं। पीएम मोदी इन्‍हीं भूत और बूत के भरोसे 2025 में किसी सवर्ण को सत्‍ता सौंपने की जमीन बना रहे हैं। इसके लिए लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं।
पिछले एक महीने में दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को बिहार आ रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में इसी शाहाबाद और मगध की जमीन ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को एक साथ धूल चटायी थी। इस चोट पर मरहम लगाने के लिए प्रधानमंत्री बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे।
लेकिन प्रधानमंत्री के बिहार में रमने की असली वजह है मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के इकबाल को धूमिल करना, सीएम की धमक को तिरोहित करना। प्रधानमंत्री यह बताना चाहते हैं कि अब नीतीश कुमार के नाम पर वोट को बांधे रखना संभव नहीं है। इसलिए खुद कमान संभाल ली है। इससे कोई इंकार नहीं कर सकता है कि पिछले साढ़े चार वर्षों के राजनीतिक निर्णय और सदन में नीतीश के भाषणों ने मुख्‍यमंत्री की गरिमा को आहत किया है, उनके व्‍यक्तित्‍व का क्षरण किया है। अब इसी शून्‍यता को पीएम नरेंद्र मोदी अपनी उपस्थिति से भरना चाहते हैं। अपने कार्यों की व्‍याख्‍या बिहार के संदर्भ में करना चाहते हैं।
बिहार की राजनीतिक जमीन पर प्रधानमंत्री भूत और बूत का खेल जमकर खेल रहे हैं। हर बार पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव की छवि को नकारात्‍मक ढंग से प्रस्‍तुत करते हैं और मुख्‍यमंत्री नीतीश को मसीहा बताकर अतिपिछड़ों को भरमाये रखने की कोशिश करते हैं। बिहार में नीतीश कुमार की सत्‍ता का सिंदूर रहा था, सौंदर्य रहा था। नीतीश के नाम से विकसित बिहार की छवि उभरती थी। प्रधानमंत्री मोदी नीतीश कुमार की उसी छवि को समाप्‍त कर देना चाहते हैं। विकास का सारा श्रेय खुद लेना चाहते हैं। प्रधानमंत्री अगले चार-छह महीनों में बिहार में इतना दौरा करेंगे कि मुख्‍यमंत्री का नाम ही चर्चा से गायब हो जाएगा। पीएम मोदी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सत्‍ता का सिंदूर पोंछ देना चाहते हैं, सत्‍ता के सौंदर्य को रौंद देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री बिहार की पिछड़ी राजनीति को सवर्णों के हाथों में सौंपना चाहते हैं। झंझारपुर के बाद बिक्रमगंज उसी कड़ी का विस्‍तार है।
Tags: chunav ke rang birendra yadav sang 7
Previous Post

राजीव गाँधी  प्रेम और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे 

Next Post

बूथ लेवल एजेंट प्रशिक्षण सत्र का छठा चरण सम्पन्न

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
बूथ लेवल एजेंट (BLA) प्रशिक्षण सत्र का पांचवां चरण सम्पन्न

बूथ लेवल एजेंट प्रशिक्षण सत्र का छठा चरण सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News