• About
  • Contcat Us
Tuesday, June 2, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

चित्रकला देती है ‘भावनात्‍मक सबलता’

स्‍केचो कला महाविद्यालय में समर कैंप आयोजित

Birendra Yadav by Birendra Yadav
May 31, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
चित्रकला देती है ‘भावनात्‍मक सबलता’
0
SHARES
75
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्वी पटेल नगर, पटना-23 में स्थित ‘स्‍केचो कला महाविद्यालय’ की निदेशक श्रीमती नीतू कुमारी इन दिनों स्‍कूल और कॉलेज के बच्‍चों को चित्रकला से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। उनका मानना है कि प्रतिस्‍पर्धा के इस दौर में बच्‍चे मानसिक सबलता खोते जा रहे हैं। मानसिक कमजोरी से बचने के लिए विद्यार्थियों को चित्रकला सीखनी चाहिए। ऐसा तभी संभव है, जब उन्हें चित्रकला की विविध शैलियों व विशेषताओं से अवगत कराया जाए। इस उद्देश्‍य के निमित्त उन्होंने  एक समर कैंप (ग्रीष्‍म शिविर) का आयोजन किया, जिसमें लगभग 60 बच्‍चों ने भाग लिया। इन बच्‍चों को ‘स्‍केचो कला महाविद्यालय’ के द्वारा चित्रकला की विविध विधाओं में प्रशिक्षण दिया गया था।

प्रशिक्षित कलाकारों ने समर कैंप में अपनी-अपनी चित्रकला का प्रदर्शन किया। कलाकृतियों में तेरह प्रकार की चित्रकलाओं को शामिल किया गया था जिसकी तैयारी ‘स्‍केचों कला महाविद्यालय’ के तेरह प्रशिक्षकों -विक्की कुमार सोनी, अमन कुमार सोनी, आरोही, निर्मल, कौशिकी श्रीवास्‍तव, कृति भरद्वाज, अंजलि कुमारी, सिद्धि, मिली, मीनाक्षी लता, राजन, शृष्टि एवं तूलिका- ने करायी थी। खास बात यह है कि ये सभी प्रशिक्षक स्‍वयं स्‍केचों कला महाविद्यालय के छात्र हैं और श्रीमती नीतू से पेंटिंग सीख रहे हैं। निर्णायक एवं मुख्‍य अति‍थि के रूप में पटना कला महाविद्यालय के सहायक प्राध्‍यापक दिनेश कुमार एवं सत्राची पत्रिका के संपादक डॉ. आनन्द बिहारी उपस्थिति रहे।

निर्णायकों ने 60 में से 10 बच्‍चों की कलाकृति को पुरस्‍कार के लिए चयनित किया। श्रीमती नीतू कुमारी ने मुख्‍य अतिथि सह निर्णायकों को अपनी संस्‍था द्वारा निर्मित प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस संस्‍था को स्‍थापित करने का उद्देश्‍य बताते हुए फोटोग्राफर रंजीत कुमार के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। श्री रंजीत कुमार ने संस्‍था की स्‍थापना में श्रीमती नीतू के संघर्ष में हर कदम साथ दिया है। संस्‍था के निदेशक के रूप में श्रीमती नीतू कला और संस्‍कृति के विकास को अपने जीवन का लक्ष्‍य मानती हैं। उनके अनुसार सच्‍चा कलाकार अपनी सामाजिक उत्तरदायित्‍व से विमुख नहीं हो सकता।

Tags: samar camp ayojit
Previous Post

पीएम मोदी के तोहफों से पूरा बिहार अभीभूत

Next Post

कैंसर के ईलाज की सुविधाओं को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया जाएगा: मंगल पांडेय

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
कैंसर के ईलाज की सुविधाओं को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया जाएगा: मंगल पांडेय

कैंसर के ईलाज की सुविधाओं को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया जाएगा: मंगल पांडेय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News