• About
  • Contcat Us
Monday, June 1, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

सत्ता की मलाई खा रहे नेता भूल गए हैं बाबा साहब का संविधान

बसपा नेता ने सम्राट चौधरी, जीतन राम मांझी और जनक चमार पर किया हमला

Birendra Yadav by Birendra Yadav
June 2, 2025
in बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में डबल इंजन की सरकार पर दलित, महादलित, पिछड़े और आदिवासी वर्ग की घोर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन की खुशी में मनुवादी मानसिकता से प्रेरित सरकार ने बाबा साहब के संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए फरवरी 2024 में दलित-पिछड़े समाज के हित में बने सभी आयोगों को भंग कर दिया, और इसके स्थान पर पंखा आयोग (सवर्ण आयोग) का गठन किया, जो एक सीधा सामाजिक न्याय पर हमला है।

अनिल कुमार ने तीखा सवाल उठाया कि आखिर क्यों दलित, महादलित, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोग ऐसे नेताओं का साथ दें, जो सरकार में होने के बावजूद चुप हैं। उन्होंने बिहार के दलित-हितैषी कहे जाने वाले नेताओं – जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, जनक चमारशीला मंडल और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी – को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि क्या वे केवल पद के लिए सत्ता में हैं या समाज की भी कोई जवाबदेही निभा रहे हैं। उन्होंने तंज करते हुए इन नेताओं को मिठाइयां भी भेजी।

उन्होंने कहा कि जब देश में अब भी 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन पर निर्भर हैं, तो कैसे कहा जा सकता है कि दलित, महादलित और पिछड़े वर्ग आत्मनिर्भर हो गए हैं? आयोगों के भंग होने के बाद आज इस समाज की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे गोपालगंज से औरंगाबाद तक दलितों पर अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन न्याय दूर की बात है, कोई सुध लेने वाला नहीं।

BSP नेता ने कहा कि बाबा साहब के संविधान से ही सत्ता में पहुँचे ये नेता आज उसी संविधान की हत्या में चुपचाप भागीदार बने बैठे हैं। यह न सिर्फ गद्दारी है बल्कि समाज के साथ खुला विश्वासघात भी है।

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख बहन मायावती का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हर BSP कार्यकर्ता और नेता अपने समाज को संगठित कर मैदान में उतरे और अपनी हक की लड़ाई लड़े। उन्होंने कहा, “हम बहन जी के सिपाही हैं और हर मंच से इस शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाते रहेंगे।” अनिल कुमार ने अंत में चेताया कि आने वाले चुनाव में उपेक्षित समाज ही निर्णायक भूमिका निभाएगा और जो नेता सत्ता के लिए चुप हैं, उन्हें समाज कभी माफ नहीं करेगा।

Tags: BSP BIHARconstitution
Previous Post

पुण्‍य तिथि पर याद किये भूपेंद्र बाबू

Next Post

बिहार की जनता को स्‍वीकार नहीं नफरत की राजनीति : एजाज अहमद

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post

बिहार की जनता को स्‍वीकार नहीं नफरत की राजनीति : एजाज अहमद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News