• About
  • Contcat Us
Wednesday, July 15, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

जातीय जनगणना पर सवाल उठाना आरजेडी और कांग्रेस की राजनीतिक अवसरवादिता

बिहार में जाति आधारित सर्वे का काम सफलतापूर्वक पूरा किया गया

Birendra Yadav by Birendra Yadav
June 9, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
जातीय जनगणना पर सवाल उठाना आरजेडी और कांग्रेस की राजनीतिक अवसरवादिता
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जदयू राष्ट्रीय प्रवक्ता  राजीव रंजन प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल द्वारा जातीय जनगणना कराए जाने के तौर तरीकों पर सवाल उठाए जाने पर जमकर निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि हमेशा से पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलितों की हकमारी करने वाली आरजेडी ने साल 1990 से लेकर साल 2005 तक बिहार पर शासन किया लेकिन इस दौरान लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सरकार ने कभी भी बिहार में जाति आधारित सर्वे कराने का फैसला नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की सरकार में बिहार में जाति आधारित सर्वे का काम सफलतापूर्वक पूरा किया गया और इसकी रिपोर्ट के आधार पर जरुरतमंदों को उसकी आबादी के अनुरुप आरक्षण का लाभ देने काम किया गया है। विपक्षी पार्टियां जहां जाति को चुनावी राजनीतिक हथियार के रूप में प्रयोग करती है वहीं हमारे नेता, जाति को विकास की इकाई के रूप में चिन्हित कर समाज के संतुलित, समग्र एवं समेकित विकास सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि जाति आधारित सर्वे कराकर उन्होंने जहां गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने वाले 94 लाख परिवारों को दो – दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया वहीं सभी जाति, सभी वर्ग एवं सभी धर्म के लोगों को जो कि आर्थिक रूप से कमजोर थे उसके लिए नई आरक्षण व्यवस्था लागू की जिससे समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हालांकि आरक्षण की नई व्यवस्था न्यायालय के विचाराधीन है लेकिन आशा है कि सरकार को इसमें निश्चित सफलता मिलेगी। इससे बिहार के विकास की प्रक्रिया को एक नई दिशा एवं नया आयाम प्राप्त होगा एवं लोहिया के समता मूलक समाज का सपना साकार होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार द्वारा देश में जातीय जनगणना कराने का फैसला लेना एक एतिहासिक कदम है और विपक्षी दलों का इस मसले पर टीका टिप्पणी करना विशुद्ध रुप से राजनीतिक अवसरवादिता के सिवाए कुछ नहीं है। राजद और कांग्रेस ने हमेशा सामाजिक न्याय की बातें तो कीं लेकिन जब उन्हें अवसर मिला तब उन्होंने जातीय आंकड़ों को सामने लाने की ईमानदार कोशिश नहीं की। यह उनकी राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का स्पष्ट रूप से मानना है कि सामाजिक न्याय सिर्फ भाषणों और नारों से नहीं आता बल्कि उसके लिए ठोस और व्यावहारिक कदम उठाने होते हैं। जातीय सर्वेक्षण से मिली जानकारी का उपयोग कर सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं के लिए नीतिगत सुधारों की दिशा तय की है। इससे समाज के सभी वर्गों को उनके हिस्से का अधिकार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Tags: jatiye janganana par rajniti shuru
Previous Post

सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाह रहे तेजस्वी

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने 694 चिकित्सा पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने 694 चिकित्सा पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने 694 चिकित्सा पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News