• About
  • Contcat Us
Thursday, July 16, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

प्लास्टिक प्रदूषण को हारने को लेकर लिया गया शपथ

“प्रदूषण प्लास्टिक को समाप्त करना” पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन

Birendra Yadav by Birendra Yadav
June 5, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
प्लास्टिक प्रदूषण को हारने को लेकर लिया गया शपथ
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना द्वारा सभागार कक्ष में गुरुवार को प्रदूषण प्लास्टिक को समाप्त करना” थीम पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि सलमान हैदर, समाचार प्रमुख, दूरदर्शन न्यूज़ बिहार और सीबीसी, पटना के उपनिदेशक संजय कुमार, ने संयुक्त रूप से किया गया। इस परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करके अनुकूल विकल्प जैसे पत्ते का प्लेट, जूट का थैला आदि को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाना। परिचर्चा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों से लोगों को अवगत कराया गया साथ ही साथ इसके विकल्प को अपनाने के लिए अपील भी किया गया। परिचर्चा के दौरान विभाग के अधिकारी और सहयोगियों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को त्याग करने लिए शपथ भी लिया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलमान हैदर ने अपने वक्तव्य में बताया कि किस प्रकार प्लास्टिक का दुष्प्रभाव पशुओं, विशेषकर गायों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि प्लास्टिक अपशिष्ट शहरी बाढ़ जैसी समस्याओं का एक प्रमुख कारण बनता जा रहा है। उन्होंने कहा, “संकट गहरा है, लेकिन समाधान सरल है — हमें अपनी आदतों में बदलाव लाना होगा।”


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीबीसी, पटना के उपनिदेशक संजय कुमार ने प्लास्टिक के इतिहास से लेकर वर्तमान स्थिति तक की एक तथ्यपरक और व्यापक प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्लास्टिक, जो कभी आधुनिकता की पहचान था, आज पारिस्थितिकीय संतुलन, जैव विविधता एवं मानव स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने प्लास्टिक के सामाजिक, पर्यावरणीय एवं जैविक दुष्प्रभावों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया तथा दक्षिण कोरिया जैसे देशों के प्रभावी उपायों की जानकारी दी, जहाँ कानून, जनसहभागिता और तकनीकी नवाचार के माध्यम से प्लास्टिक अपशिष्ट का सफल नियंत्रण किया गया है।
परिचर्चा में पीआईबी, पटना के सहायक निदेशक कुमार सौरभ ने व्यवहार परिवर्तन और वैश्विक प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP), UNFCCC और COP-15 (पेरिस संधि) जैसे वैश्विक मंचों की पहलों का उल्लेख करते हुए “पॉसिबिलिज़्म” की अवधारणा पर ज़ोर दिया — कि किस प्रकार मानवीय क्रियाएं पर्यावरणीय स्थितियों को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दूरदर्शन न्यूज़, पटना के न्यूज़ एडिटर जावेद अख्तर अंसारी ने स्थानीय समाधानों और जनभागीदारी की महत्ता पर बल देते हुए अनुकूल विकल्प को व्यवहार में लाने का अपील किया।
कार्यक्रम का संचालन विभाग के अमरेन्द्र कुमार और धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश कुमार सिंह द्वारा किया गया। मौके पर विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें साथ ही साथ सीबीसी, बिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालयों के सभी अधिकारी और कर्मचारी ऑनलाईन माध्यम से परिचर्चा में लिए।

Tags: pib-vishva paryavaran divas par shapath
Previous Post

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

Next Post

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस : मंगल पाण्डेय

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
दिशाहीन इंडी गठबंधन नहीं दिख रहा एकजुटः मंगल पांडेय

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस : मंगल पाण्डेय

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News