• About
  • Contcat Us
Monday, June 1, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

भाजपा में यादव वोटों के ठेकेदार नहीं हैं नित्‍यानंद राय

भाजपा में यादव वोटों के ठेकेदार नहीं हैं नित्‍यानंद राय

Birendra Yadav by Birendra Yadav
August 21, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
भाजपा में यादव वोटों के ठेकेदार नहीं हैं नित्‍यानंद राय
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय। उजियारपुर से सांसद हैं। राय सरनेम को लेकर कंफ्यूज मत होइए। यादव जी हैं। कभी वे मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार होने का हवा बांध रहे थे। अब पस्‍त हो गये हैं। गृह मंत्रालय की जिम्‍मेवारियों से उन्‍हें फुर्सत नहीं है।
बिहार भाजपा की राजनीति में यादवों का नेता कौन है। आज-कल यही चर्चा का विषय है। बिहार में भाजपा के 8 विधायक, 2 विधान पार्षद और 2 सांसद हैं। विधान परिषद और राज्‍य सभा में भाजपा कोटा यादवों के लिए प्रतिबंधित है। भाजपा और यादवों के बीच का अंतर्विरोध भी काफी है। भाजपा यादव जाति को अपना आधार वोट नहीं मानती है। यादव लोग भाजपा विधायकों को अपना नहीं मानते हैं। जाति के नाम पर वोट भले दे दिया हो, लेकिन कोई अपेक्षा नहीं रखते हैं। भाजपा कोटे के मंत्री के यहां भी कोई यादव काम की अपेक्षा लेकर नहीं जाता है। हालांकि अभी भाजपा कोटे से कोई मंत्री भी नहीं हैं।
भाजपा में अभी दो एमएलसी हैं। दोनों अपनी ताकत के बल पर निर्वाचित होते हैं। उनकी जीत में पार्टी की भूमिका सेकेंड्री और उनका अपना प्रभाव प्राइमरी हो जाता है। यही हाल विधायकों का भी है। भाजपा के आठ यादव विधायकों की जीत में उनका अपना प्रभाव भी एक बड़ा फैक्‍टर साबित होता है। विधान सभा चुनाव में भाजपा उम्‍मीदवार होना भी मायने रखता है। लेकिन पार्टी निर्णय में इन विधायकों का दखल न्‍यूनतम होता है। एकाध अपवाद हो सकते हैं।
हम बात कर रहे थे नित्‍यांनद राय की। क्‍या वे अपने प्रभाव से भाजपा को वोट दिलवाने में सक्षम हैं। भाजपा का सवर्ण लॉबी मानती है कि जरूरत से ज्‍यादा पार्टी में नित्‍यांनद राय को तरजीह दी जाती है। भाजपा के यादव गलियारे में भी यह सवाल पूछा जाने लगा है कि नित्‍यानंद राय का सामाजिक योगदान क्‍या है। कितने यादवों को सत्‍ता का लाभ दिलवा पाये हैं। निगम, बोर्ड और आयोगों में लगभग 200 लोगों को सत्‍ता की मलाई बांटी गयी, उनमें से कितने यादवों को हिस्‍सेदारी मिली। भाजपा नेताओं में यादवों के प्रति जो एक नफरत की मानसिकता रही है, उसे दूर करने में नित्‍यानंद कितना सफल हो पाए हैं।
नित्‍यानंद राय एक सांसद हैं और उनकी एक सामाजिक जिम्‍मेवारी भी है। जिस जाति के कोटे का प्रतिनिधित्‍व पार्टी में करते हैं, उसके प्रति भी उनकी जवाबदेही है। पार्टी में जातीय वोटों की ठेकेदारी उनकी तभी चलेगी, जब सत्‍ता की मलाई के बंदरबांट में कुछ हिस्‍सा यादवों के हाथों तक पहुंचे। लेकिन इस मामले में नित्‍यानंद राय पूरी तरह विफल रहे हैं। यही कारण है कि जातीय वोटों की ठेकेदारी उनके हाथ से फिसल जा रही है और पार्टी भी उनकी इस नाकामी का आकलन कर हाशिये पर धकेलने लगी है। वे समय रहते अपनी सामाजिक जवाबदेही के प्रति सचेत नहीं हुए तो भाजपा भी उन्‍हें कब तक ढोएगी। यही बड़ा सवाल है।
Tags: bhajapa me voton ke thekedar
Previous Post

इस बार नोखा से चुनाव लड़ना चाहते हैं हम

Next Post

सिर चढ़कर बोलने लगा है राहुल गांधी का जादू

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
सिर चढ़कर बोलने लगा है राहुल गांधी का जादू

सिर चढ़कर बोलने लगा है राहुल गांधी का जादू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News