• About
  • Contcat Us
Thursday, April 23, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

कौवाकोल में आजादी का अमृत महोत्सव

नवादा सांसद चंदन सिंह ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

admin by admin
March 18, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नवादा जिले के कौवाकोल प्रखंड के सोखोदेवरा गांव में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, गया द्वारा आज 18 मार्च को दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन नवादा सांसद चंदन सिंह ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद चंदन सिंह ने आजादी के सपूतों को याद किया तथा भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के माध्यम से देश को जागरूक करने के प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने केंद्र सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धियों को भी विस्तार से बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अरुणा देवी
ने कहा कि सोखोदेवरा की पावन धरती लोकनायक जयप्रकाश नारायण की कर्मभूमि है। इस पावन धरती पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित यह फोटो प्रदर्शनी बेहद सुंदर और आकर्षक है। उन्होंने कहा कि इस फोटो प्रदर्शनी में आजादी के महापुरुषों की दुर्लभ तस्वीर लगाई गई है, जो ज्ञान बढाने वाली है। उन्होंने स्थानीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में आकर अवलोकन करने की अपील की।

इस अवसर पर स्थानीय ग्राम निर्माण मंडल संस्था के डॉ भारत भूषण शर्मा, कृषि विकास केंद्र की वैज्ञानिक अनुज्ञा भारती, धर्मशीला देवी मल्टी स्पेशल्टी हॉस्पिटल के डॉ आदित्य रंजन, एसएसबी के इंस्पेक्टर सरोज कुमार राम, केंद्रीय संचार ब्यूरो, भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार तथा दूरदर्शन के संवाददाता श्याम सुंदर भी मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम निर्माण मंडल के डॉ भारत भूषण शर्मा ने स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी श्री ऊग्रह नारायण सिंह के योगदान को चर्चा की।

कृषि विकास केंद्र की वैज्ञानिक अनुज्ञा भारती ने खान पान में मोटे अनाजों के महत्व को विस्तार से चर्चा की तथा ग्रामीणों को इसे खान पान में शामिल करने की अपील की।

कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव का उद्देश्य भूले बिसरे स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियों को आम जनता के सामने लाना है । साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कलाकारों के द्वारा गीत संगीत और नाटक की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं, एसएसबी के जवानों तथा स्थानीय लोगों द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जागरूकता रैली को अंचलाधिकारी रजनी कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का संचालन केंद्रीय संचार विभाग भागलपुर के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजा आलम एवं सीबीसी गया के दीपक कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सीबीसी भागलपुर के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजा आलम ने तथा धन्यवाद ज्ञापन गया के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी बलंद इकबाल ने किया।

Tags: kauakaul mahotsav
Previous Post

युवा उत्सव कार्यक्रम में सीबीसी ने लगाया फ़ोटो प्रदर्शनी

Next Post

क्या देवेश चंद्र ठाकुर को विधान परिषद के सभापति का पद छोड़ना पड़ेगा ?

admin

admin

Next Post

क्या देवेश चंद्र ठाकुर को विधान परिषद के सभापति का पद छोड़ना पड़ेगा ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News