• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

राज्‍यपाल से मिलने वाले शिष्‍टमंडल में भी पहुंच रहे हैं ‘पति’

जिला सहकारी बैंकों के अध्‍यक्षों ने श्री आर्लेकर से की मुलाकात

Birendra Yadav by Birendra Yadav
July 31, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
राज्‍यपाल से मिलने वाले शिष्‍टमंडल में भी पहुंच रहे हैं ‘पति’
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
अब तक ग्राम पंचायत, पंचायत समिति या जिला परिषद की बैठक में महिला प्रतिनिधियों के पति शामिल होते रहे थे। कई बार निर्वाचित प्रतिनिधि पति के मामले ने तुल भी पकड़ा। इस संबंध में शासकीय निर्देश भी जारी किये गये कि सरकारी बैठक में महिला प्रतिनिधियों के पति, सुसर या पुत्र शामिल नहीं होंगे। इस पर कितना अनुपालन हुआ, यह अलग विषय है। लेकिन बात अब इससे आगे बढ़ गयी है। अब राज्‍यपाल से मिलने वाले शिष्‍टमंडल में भी निर्वाचित पदधारक के पति पहुंचने लगे हैं।
रविवार को राज्‍यपाल राजेंद्र विश्‍वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करने बिहार राज्‍य सरकारी बैंक के निदेशक मंडल के सदस्‍य और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्‍यक्ष पहुंचे थे। यह एक सरकारी कार्यक्रम था और शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व बिहार राज्‍य सरकारी बैंक के अध्‍यक्ष रमेश चंद्र चौबे कर रहे थे। वरिष्‍ठ मार्गदर्शक के रूप में विधान पार्षद और बिस्‍कोमान के अध्‍यक्ष सुनील सिंह भी शामिल थे। बिहार में कुल 23 जिला केंद्रीय सहकारी बैंक हैं और 22 जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्‍यक्ष का चुनाव हाल ही संपन्‍न हुआ है। सुपौल जिला सरकारी बैंक के अध्‍यक्ष का चुनाव कई वर्षों से नहीं हुआ है।
प्रतिनिधि मंडल में कटिहार, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, समस्‍तीपुर और सीतामढ़ी जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्‍यक्ष विभिन्‍न कारणों से शामिल नहीं थे। संभव है एकाध नाम इधर-उधर हो। प्रतिनिधि मंडल में सीतामढ़ी जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की अध्‍यक्ष मधु प्रिया भी शामिल नहीं थीं। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्‍यों ने बताया कि मधुप्रिया की जगह उनके पति सुधीर कुंवर मौजूद थे। वे आधिकारिक रूप से पत्‍नी का प्रतिनिधित्‍व कर रहे थे या अन्‍य सदस्‍यों के साथ अनौपचारिक रूप से चले गये थे। इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं मिल पाया है।
राज्‍यपाल से मुलाकात का समय शाम 4 बजे निर्धारित था। हम वहां करीब 3.40 बजे पहुंच चुके थे। तब तक सीवान के मनोज कुमार सिंह पहले व्‍यक्ति के रूप में पहुंचे थे। 5-7 मिनट में 12-15 गाडि़यां पहुंच गयीं। राजभवन के गेट पर सुरक्षा प्रहरी मुलाकातियों का परिचय ले रहे थे और गाड़ी अंदर भेज रहे थे। इस दौरान हम गाड़ी में सवार लोगों से बातचीत कर अपनी पत्रिका वीरेंद्र यादव न्‍यूज की कॉपी भी दे रहे थे। इसी बीच एक गाड़ी में सवार व्‍यक्ति से जिला के संबंध में पूछा तो उन्‍होंने कहा कि सीतामढ़ी से हैं। हमने कहा कि वहां तो मधु प्रिया अध्‍यक्ष हैं। तब उन्‍होंने कहा कि वे हमारी पत्‍नी हैं। लोगों से बातचीत के दरम्‍यान ही सभी गाडि़यां राजभवन के परिसर के लिए रवाना हो चुकी थीं।
राज्‍यपाल से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में बिहार राज्‍य सहकारी बैंक के अध्‍यक्ष रमेश चंद्र चौबे (रोहतास), सत्‍येंद्र नारायण सिंह (आरा), संतोष कुमार सिंह (औरंगाबाद), नरेंद्र सिंह (बेगूसराय), संतोष गुप्‍ता (बेतिया), जितेंद्र सिंह (भागलपुर), महेश राय (गोपालगंज), अखिलेश कुमार विद्यार्थी (खगडि़या), विधायक विनय कुमार (मगध, गया), सुदर्शन प्रसाद सिंह (मोतिहारी), मिंटू देवी (मुंगेर), रितेश कुमार (पाटलिपुत्र), रमन कुमार सिंह (रोहिका, मधुबनी), मनोज कुमार सिंह (सीवान) और सुधी रंजन प्रसाद (वैशाली) शामिल थे।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन भी राज्‍यपाल को सौंपा। ज्ञापन में किसानों के हित में कदम उठाने का आग्रह राज्‍यपाल से किया गया था। इस दौरान राज्‍यपाल श्री आर्लेकर ने सहकारिता का प्रशासनिक ढांचा, व्‍यवहारगत चुनौती, पैक्‍स और व्‍यापार मंडल के संबंध में दिलचस्‍पी दिखायी। उन्‍होंने सहकारिता से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किये। लगभग 45 मिनट की मुलाकात में प्रतिनिधि मंडल के सदस्‍यों ने पारंपरिक रूप से राज्‍यपाल को सम्‍मानित किया। इस दाैैैरान अनेक मुद्दों पर चर्चा भी हुई।
—-
और अंत में, वीरेंद्र यादव न्‍यूज के नियमित और निर्बाध प्रकाशन में पाठकों से मिलने वाला विज्ञापन और अनुदान की बड़ी भूमिका होती है। इसलिए हम अपने शुभेच्‍छुओं से पत्रिका को अनुदान देने का आग्रह भी करते हैं।
Tags: government bihar with dccb
Previous Post

दरक गया सपना, ठहर गये कदम

Next Post

जाति आधारित गणना के गर्भ से निकली थी महागठबंधन सरकार

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
जाति आधारित गणना के गर्भ से निकली थी महागठबंधन सरकार

जाति आधारित गणना के गर्भ से निकली थी महागठबंधन सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News