• About
  • Contcat Us
Sunday, June 8, 2025
  • Login
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

यादव वोट बाजार के टटका माल हैं डॉ मोहन

वीरेंद्र यादव का वोट बाजार -6

Birendra Yadav by Birendra Yadav
December 13, 2023
in बिहार
0
यादव वोट बाजार के टटका माल हैं डॉ मोहन
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा ने मध्‍य प्रदेश का मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव को बनाया है। मध्‍य प्रदेश में बाबूलाल गौड़ के बाद डॉ मोहन यादव भाजपा के दूसरे यादव मुख्‍यमंत्री हैं। डॉ मोहन के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद हिंदी पट्टी में नयी तरह की बहस शुरू हो गयी है। मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारे में एक ही बात की चर्चा है कि क्‍या डॉ मोहन यादव के सीएम बनने का असर बिहार और उत्‍तर प्रदेश की यादव राजनीति पर पड़ेगा। हमसे भी कई लोगों ने यही सवाल पूछा। इस संबंध में हमने कहा कि डॉ मोहन यादव के मुख्‍यमंत्री बनने से बिहार या यूपी की यादव राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
जब हम भोपाल में रहते थे 1995 से 2000 के बीच। उस दौर में कांग्रेस के उपमुख्‍यमंत्री हुआ करते थे सुभाष यादव। उनसे हमने एक सवाल पूछा था कि मध्‍य प्रदेश में लालू यादव या मुलायम सिंह यादव जैसा कोई नेता क्‍यों नहीं बन पाया। इस संबंध में सुभाष यादव का मानना था कि यूपी या बिहार की तरह एमपी में यादवों की आबादी नहीं है और राजनीतिक जागृति भी नहीं है। हम 2001 में पटना आ गये। 2004 में हम पटना हिंदुस्‍तान में थे। भोपाल में रहते हुए बाबूलाल गौड़ से हमारा बढि़या संबंध था। संभवत: 2004 का लोकसभा चुनाव था। बाबूलाल गौड़ पटना प्रचार में आये थे। उसी क्रम में वे हिंदुस्‍तान कार्यालय भी आये थे। उस समय भोपाल के रहने वाले श्‍याम वेताल हिंदुस्‍तान के संपादक थे। कार्यालय में श्री गौड़ से मुलाकात हुई, लेकिन अभिवादन तक सीमित रही। अगली सुबह होटल चाणक्‍य में मुलाकात करने पहुंचे। थोड़ी देर बातचीत हुई। इस दौरान उन्‍होंने स्‍वीकार किया कि हमारे नाम में यादव लगा होता तो भाजपा में इतना महत्‍व और इतनी बड़ी जिम्‍मेवारी नहीं मिलती। इसी बीच श्‍याम वेताल मुलाकात के लिए होटल आने वाले थे तो हम वहां प्रस्‍थान कर गये।
इस मुलाकात या घटना के लगभग 20 साल बाद डॉ मोहन यादव को भाजपा ने मुख्‍यमंत्री बनाया है। डॉ मोहन की सबसे बड़ी योग्‍यता है कि उनके नाम के साथ यादव लगा हुआ है। बाबूलाल गौड़ यादव शब्‍द को नाम के साथ नहीं होने को अपना सौभाग्‍य बता रहे थे, वही यादव शब्‍द 20 साल बाद डॉ मोहन के लिए सौभाग्‍य बन गया।
बिहार में जाति आधारित गणना के बाद देश की राजनीतिक तस्‍वीर बदलने लगी है। खासकर यादव राजनीति के संबंध में। बिहार में यादवों की आबादी 14.26 प्रतिशत है। भाजपा जिन 80-81 फीसदी हिंदुओं की बात करती है, उस आबादी का लगभग 18 प्रतिशत। बिहार के संदर्भ सवर्ण हिंदुओं (भूराबाल) से लगभग दुगुना। भाजपा का सवर्ण नेतृत्‍व आज भी यादवों को मुसलमानों की तरह अछूत मानता है। इससे भाजपा का यादव कुनबा बराबर परेशान रहा है। भाजपा के बिहार प्रभारी के रूप में भूपेंद्र यादव लगभग 5 वर्षों की कोशिश के बाद भी कुछ हासिल नहीं कर पाये। केंद्रीय राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय जैसे नेता उजियारपुर और वैशाली में ही डुबकी लगाते रह गये।
बिहार और यूपी समेत पूरे हिंदी पट्टी में यादव का वोट बाजार बहुत मजबूत है। आरक्षण के दायरे में यादव भले पिछड़ी जाति में आता है, लेकिन इसका बड़ा हिस्‍सा कई मोर्चों पर सवर्णों पर भारी पड़ता है। इसमें सबसे मजबूत मोर्चा राजनीति का है। किसी पार्टी के लिए यादव वोट हासिल करना प्राथमिकता रही है। इसके लिए भाजपा सबसे ज्‍यादा बेचैन है। यह बेचैनी स्‍वाभाविक है। बिहार में यादवों को साथ लिये बिना भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल करना मुश्किल है। बाहरी तौर पर लगता है कि गैरयादव पिछड़ी जातियां भाजपा के साथ जाने को तैयार हैं और भाजपा इसके लिए काम भी करती हुई दिखती है। लेकिन जमीनी यथार्थ इसके विपरीत है। सामाजिक स्‍तर पर सवर्णों का आतंक और प्रताड़ना गैरयादव पिछड़ी जातियों को भयभीत करता है। इसलिए भाजपा गैरसवर्ण आधार वाले राजनीतिक दलों या नेताओं के साथ गठबंधन जरूर बनाकर रखना चाहती है। 2014 और 2019 का गठबंधन इसका प्रमाण है।
मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा के राजनीतिक हथकंडा हैं। वे यादव वोट बाजार के टटका माल है। एक नया चेहरा, एक निर्विवाद चेहरा। लोकसभा चुनाव में भाजपा डॉ मोहन को बिहार में झोंक देगी। लेकिन इसका ज्‍यादा असर पड़ने की उम्‍मीद नहीं है। जब लालू यादव यूपी के और मुलायम सिंह यादव बिहार के यादवों पर अपना प्रभाव नहीं बना पाये तो डॉ मोहन यादव किस खेत की मूली हैं। लेकिन इतना तय है कि जिन सीटों पर भाजपा के यादव उम्‍मीदवार होंगे, उन सीटों पर भाजपा के लिए यादवों का कुछ वोट भले बढ़ सकता है, लेकिन अन्‍य सीटों पर डॉ मोहन निष्‍प्रभावी ही रहेंगे।
बात जब मध्‍य प्रदेश की है तो एक बात और जरूरी है। 1990 में लालू यादव को मुख्‍यमंत्री बनवाने में एमपी के शरद यादव की बड़ी भूमिका रही थी। टिकट वितरण से लेकर नेता चयन तक हर मोर्चे पर शरद यादव ने लालू यादव के अनुकूल माहौल बनाने का प्रयास किया। अब सवाल यह है कि क्‍या बिहार में शरद यादव जैसी भूमिका निर्वाह करने की हैसियत डॉ मोहन यादव की है। सवाल यह भी है कि क्‍या लालू यादव जैसा यादव फेस भाजपा के पास है।

Tags: birendra yadav ka vote bajar 6
Previous Post

पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने गरीबी दूर करने के दिये सुझाव

Next Post

अब Birendra Yadav College of Journalism

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
अब Birendra Yadav College of Journalism

अब Birendra Yadav College of Journalism

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
लोकसभा टिकट की दावेदारी पर पढि़ये सबसे बड़ा और सबसे पहला सर्वे

लोकसभा टिकट की दावेदारी पर पढि़ये सबसे बड़ा और सबसे पहला सर्वे

August 6, 2023
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

राहुल गांधी ने अपनी पूरी पार्टी को मनोविकृत बना दिया है: मंगल पाण्डेय

June 8, 2025
सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

June 8, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

तेजस्वी ने सिर्फ अवैध संपत्ति अर्जित करने में दिखायी दिलेरी : प्रभाकर मिश्र

June 7, 2025
दिशाहीन इंडी गठबंधन नहीं दिख रहा एकजुटः मंगल पांडेय

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस : मंगल पाण्डेय

June 6, 2025

Recent News

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

राहुल गांधी ने अपनी पूरी पार्टी को मनोविकृत बना दिया है: मंगल पाण्डेय

June 8, 2025
सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

June 8, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

तेजस्वी ने सिर्फ अवैध संपत्ति अर्जित करने में दिखायी दिलेरी : प्रभाकर मिश्र

June 7, 2025
दिशाहीन इंडी गठबंधन नहीं दिख रहा एकजुटः मंगल पांडेय

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस : मंगल पाण्डेय

June 6, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • Uncategorized
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

राहुल गांधी ने अपनी पूरी पार्टी को मनोविकृत बना दिया है: मंगल पाण्डेय

June 8, 2025
सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

June 8, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In