• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

भाजपा के ‘भूराबाल’ को छांटने में जुटे यादव बीजेपी में सेंधमारी की संभावना बढ़ी

Birendra Yadav by Birendra Yadav
January 13, 2024
in जाति, बिहार, राजनीति
0
भाजपा के ‘भूराबाल’ को छांटने में जुटे यादव बीजेपी में सेंधमारी की संभावना बढ़ी
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार में राजनीति काफी तेजी से करवट बदल रही है। वोटरों की अपेक्षा और आकांक्षा भी बढ़ रही है और वे अपने लिए नयी पार्टी, नयी उम्‍मीद और नयी जमीन की तलाश कर रहे हैं। इसको लेकर सबसे ज्‍यादा बेचैनी यादव जाति में है। राजद में यादवों की संभावना पर पूर्ण विराम लग गया है। राजद में यादवों की जो नयी मंडली बनी है, उसमें मालदार लोगों के लिए ही संभावना बनती है। जदयू यादवों की कभी पसंद नहीं रहा है। शरद यादव के दौर में कुछ संभावना दिखती थी, उस पर भी अब विराम लग गया है। बिहार में कांग्रेस राजद की फीलर पार्टी है और उसमें यादवों के लिए कोई गुंजाईश नहीं है। वामपंथी दलों में एकादुका लोग मिल जाएंगे, लेकिन वहां भी रास्‍ता संकरी ही है।
बिहार में भाजपा सबसे संभावनाशील पार्टी है। इसके साथ ही बिहार में यादव सबसे ज्‍यादा संभावनाशील जाति है। कुल आबादी का 14.26 प्रतिशत यादवों का है और आबादी लगभग पौने दो करोड़ है। वर्गीय आधार पर देखें तो हिंदू सवर्णों की चारों जातियों की आबादी से भी ज्‍यादा आबादी यादवों की है। पिछड़ी जातियों (बीसी 2) में आधे से अधिक अकेले यादव हैं। इस लिहाज से यादवों के राजनीतिक महत्‍व और उपयोगिता को आसानी से समझा जा सकता है। इसी राजनीतिक उपयोगिता और महत्‍ता को देखेत हुए यादव वोटर बिहार में करवट बदलने संभावना तलाशने में जुट गये हैं।
जब से केंद्र की राजनीति के हिसाब से एनडीए का गठन हुआ था, तब से भाजपा बिहार में लंगड़ा कर चल रही है। बिहार में लंबे समय तक नीतीश कुमार की लंगड़ी सरकार में बैसाखी ही बनी रही। भाजपा की आंतरिक राजनीति में मुसलमान से भी ज्‍यादा नफरत यादवों के खिलाफ रहा है। दूसरे शब्‍दों में कह सकते हैं कि बिहार में जिसे एनडीए कहा जाता है, उसके केंद्र में यादवों के खिलाफ नफरत ही था। यादवों के खिलाफ नफरत बांट कर ही बिहार में एनडीए की सरकार चलती रही थी।
फिलहाल बिहार में जदयू और भाजपा की राजनीति सांप और नेवला की हो गयी है। लेकिन इसमें भी कभी-कभी दोस्‍ती की छौंक लग जाती है। इससे बिहार भाजपा का दम घुंटने लगता है। इस दमघोंटू माहौल से निजात पाने का एक ही रास्‍ता है यादव। इसीलिए भाजपा अब यादवों पर दाव लगाने की तैयारी में है। मध्‍य प्रदेश में डॉ मोहन यादव को मुख्‍यमंत्री बनाना बिहार और उत्‍तर प्रदेश को साधने की रणनीति है। लेकिन इसी रणनीति के तहत अब यादव भी भाजपा में सेंधमारी की तैयारी में हैं।
18 जनवरी को बिहार में यादव समाज की ओर से डॉ मोहन यादव का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। व्‍यवहार में भाजपा यादव समाज के कुछ प्रमुख लोगों को आगे करके अभिनंदन का अभियान चला रही है। इसके लिए तत्‍कालिक रूप से एक संस्‍था का भी गठन कर लिया गया है। हालां‍कि पूरी तरह से इस अभिनंदन समारोह का भीड़पोषण और अर्थपोषण भाजपा कर रही है। लेकिन यह यादवों के लिए बेहतर अवसर और राजनीतिक संदेश भी है।
तथाकथित महागठबंधन में यादवों की संभावना हाउसफुल हो गयी है। उसी दौर में भाजपा यादवों को जोड़ने की सधी रणनीति बना रही है। इस रणनीति को यादव भी अच्‍छी तरह समझ रहे हैं। अपनी पार्टी से असंतुष्‍ट यादव नेता भाजपा में आश्रयस्‍थल बना रहे हैं। भाजपा भी इस आश्रयस्‍थल को अभयारण्‍य बनाना चाहती है। यादवों को सत्‍ता में साझीदार बनाना चाहती है। यह भाजपा की मजबूरी है। वोट के लिहाज से अपाहिज भाजपा को आत्‍मनिर्भर बनने के लिए यादवों का व्‍यापक सपोर्ट चाहिए। सिर्फ भूराबाल और बनिया के भरोसे भाजपा आत्‍मनिर्भर बनी सकती है। उसे अहीरों का मट्ठा और घी भी चाहिए नीतीशग्रह से मुक्ति के लिए।
इस व्‍यापक परिप्रेक्ष्‍य में यादव भी भाजपा में सेंधमारी के बजाये मुख्‍यद्वार से प्रवेश की रणनीति बनाने लगे हैं। भाजपा ने भी दरवाजा खुला रखा है, लेकिन दरवाजे पर भूराबाल नामक भूत को भी तैनात रखा है, जिसका कार्य व्‍यवहार भाजपा के नियंत्रण में नहीं होता है। मोहन यादव जैसे ओझा को भाजपा इसलिए बिहार बुला रही है ताकि भूराबाल की छंटाई हो सके, उसका आंतक कम हो सके। यदि भाजपा में यादव जाते हैं तो उसका सोशल स्‍ट्रैक्‍चर भी बदलेगा। भाजपा में गैरसवर्ण जातियों का सम्‍मान भी बढ़ेगा।
बिहार भाजपा के ढांचे में निश्चित रूप से सामाजिक न्‍याय का दायरा बढ़ा रहा है, लेकिन आवरण पर भूराबाल ही चढ़ा हुआ है। इस भूराबाल के आवरण को उतारने में सामाजिक न्‍याय की जातियों के साथ यादव ही उपयोगी रसायन का काम करेंगे।
https://www.facebook.com/kumarbypatna/

Tags: 2024 electionBihar BJPbirendra yadav newsLaloo Prasad YadavLaloo Yadav 50 Yearsloksabha electionNandKishor Yadav
Previous Post

राम भक्त 22 जनवरी को दीप जलाएँ, नकारात्मकता का अँधेरा मिटायें – सुशील कुमार मोदी 

Next Post

गीति-धारा के अत्यंत मर्म-स्पर्शी कवि थे पं विशुद्धानंद / जयंती पर आचार्य विजय गुंजन को दिया गया ‘विशुद्धानंद स्मृति-सम्मान’, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी । 

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
गीति-धारा के अत्यंत मर्म-स्पर्शी कवि थे पं विशुद्धानंद /  जयंती पर आचार्य विजय गुंजन को दिया गया ‘विशुद्धानंद स्मृति-सम्मान’, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी । 

गीति-धारा के अत्यंत मर्म-स्पर्शी कवि थे पं विशुद्धानंद / जयंती पर आचार्य विजय गुंजन को दिया गया 'विशुद्धानंद स्मृति-सम्मान', आयोजित हुई कवि-गोष्ठी । 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News