• About
  • Contcat Us
Sunday, March 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

यही हाल रहा तो लेड़ा जाएगी महागठबंधन की गाय

यही हाल रहा तो लेड़ा जाएगी महागठबंधन की गाय

Birendra Yadav by Birendra Yadav
April 9, 2024
in जाति, बिहार
0
यही हाल रहा तो लेड़ा जाएगी महागठबंधन की गाय
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
बिहार में महागठबंधन में इतनी गांठ है कि गिनना मुश्किल हो रहा है। दो चरणें में नाम वापसी की तिथि भी खत्‍म हो गयी, तीसरे चरण का नामांकन 12 अप्रैल से होगा। लेकिन महागठबंधन ने एक दर्जन सीटों पर उम्‍मीदवारों का नाम तय नहीं किया है। मुकेश सहनी को जोड़ लें तो महागठबंधन में 6 पार्टियां हो गयी हैं। वामपंथी के जिम्‍मे 5 सीट गयी थी और उन लोगों ने नाम तय कर प्रचार भी शुरू कर दिया है।
राजद, कांग्रेस और वीआईपी में पेंच उलझा हुआ। लंबी कवायद के बाद सीटों का बंटवारा हो चुका है, लेकिन दर्जन भर सीटों पर उम्‍मीदवार तय नहीं हो पा रहे हैं। इन सीटों पर टिकट के दावेदार नहीं हैं या खरीदार नहीं हैं, यह समझ से परे है। लेकिन इतना है कि नाम फाइनल नहीं हो रहा है। जो दावेदार टिकट हथियाने में कामयाब हो जाएंगे, उनको माल का इंतजाम करने में ही चुनाव पार हो जाएगा तो चुनाव क्‍या लड़ेंगे। जिन सीटों पर नाम फाइनल नहीं हुआ है, उसमें शेष पांचों चरणों वाली सीटें शामिल हैं।
आपने शीर्षक में एक शब्‍द पढ़ा है लेड़ा जाना। यह ठेठ गंवई शब्‍द है। कोई गाय जब प्रसव पीड़ा से गुजरती है और उसका बच्‍चा मरा हुआ जन्‍म लेता है या जन्‍म के तुरंत बाद मर जाता है। गाय की इस स्थिति को लेड़ा जाना कहते हैं। उससे मालिक को कोई उम्‍मीद नहीं होती है। गाय कितना दूध देगी, कब तक देगी या देगी ही नहीं। यह मालिक के लिए भी पीड़ा दायक होता है।
दरअसल महागठबंधन इसी दौर से गुजर रहा है। टिकट बांटने या बेचने में इतना समय लग रहा है कि टिकट हालिस करने वाला लेड़ा जाएगा। उसके पास इतना समय नहीं होगा कि अपने पक्ष में वोट को गोलबंद कर सके। महागठबंधन यह मानकर चल रहा है कि यादव और मुसलमान का थोक वोट है। उम्‍मीदवार विशेष की जाति का भी कुछ वोट मिल सकता है। लेकिन उम्‍मीदवार की ताकत, संपर्क और हवा से प्रभावित होने वाले वोटों का हिस्‍सा आधा से अधिक होता है। इसको प्रभाविक करने का समय उम्‍मीदवार के पास नहीं होगा। वैसे में लेड़ाए हुए गाय के दुधारू होने की उम्‍मीद करना मालिक की मूर्खता ही समझी जाएगी।
यह कहने में कोई परहेज नहीं है कि तेजस्‍वी यादव मजबूत नेता के रूप में उभर रहे हैं, लेकिन अपनी अनियोजित कार्यशैली और सहयोगी दलों की अनिर्णय वाली स्थिति का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की प्रतिष्‍ठा तेजस्‍वी यादव से जुड़ी है। उनका सीधा मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है, लेकिन मैदान मारने की तैयारी में कहीं नहीं ठहरते हैं।
Tags: yahi hal raha to leda kayegi gay
Previous Post

नमो के चरणागत हुए नीतीश, और क्‍या चाहिए भाजपा को

Next Post

काराकाट के समर में सीनियर पत्रकार वीरेंद्र यादव

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
काराकाट के समर में सीनियर पत्रकार वीरेंद्र यादव

काराकाट के समर में सीनियर पत्रकार वीरेंद्र यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News