• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

कैंसर के ईलाज की सुविधाओं को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया जाएगा: मंगल पांडेय

बिहार कैंसर केयर एवं रिसर्च सोसाइटी की स्थापना

Birendra Yadav by Birendra Yadav
May 31, 2025
in बिहार, राजनीति
0
कैंसर के ईलाज की सुविधाओं को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया जाएगा: मंगल पांडेय
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के सभागार में बिहार सरकार एवं होमी भाभा कैंसर संस्थान, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वाधान में राज्यान्तर्गत कैंसर केयर की सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण पहलुओं पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। श्री पांडेय ने बताया कि राज्य के सभी 38 जिलों में कैंसर स्क्रिनिंग कार्यक्रम, 17 जिलों में डे-केयर कीमोथेरेपी कार्यक्रम, 23 जिलों में पैलियेटिव केयर कार्यक्रम, मुफ्त कैंसर की दवाएं जिला अस्पतालों में निरन्तर निर्वाध रूप से वितरित किए जा रहे हैं।

श्री पांडेय ने कहा कि 09 से 14 वर्ष की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.भी. मुफ्त टीकाकरण जारी है। राज्य में 100 शैय्या का पैलियेटिव केयर अस्पताल की स्थापना हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इन सकारात्मक प्रयासों को देखते हुए कैंसर प्रीवेंषन एवं कन्ट्रोल को ध्यान में रखते हुए कैंसर केयर एण्ड रिसर्च सोसाइटी का निबंधन करने जा रही है। जो मुख्यतः छः प्रक्षेत्रों में कार्य करेगा। जिनमें कैंसर की रोकथाम तथा जल्दी पता करना, कैंसर जांच, कैंसर उपचार (कीमोथेरेपी, सर्जरी, रेडियोथेरेपी), उपशामक देखभाल सेवाएँ, अनुसंधान एवं शैक्षणिक गतिविधियाँ एवं कैंसर आधारभूत संरचना का होना प्रमुख है।

श्री पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य भवन, षेखपुरा, पटना में बिहार कैंसर केयर एण्ड रिसर्च सोसाइटी का कार्यालय होगा। श्री पांडेय ने 31 मई को आयोजित होने वाले वर्ल्ड नो टोबैको डे हेतू तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में गुणात्मक बढ़ोतरी का आह्वान किया ताकि बिहार में मुंह एवं गले के कैंसर के स्तर को और भी कम किया जा सके। उन्होंने बतायाकि बिहार कैंसर केयर एण्ड रिसर्च सोसाइटी भी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। राज्य में कैंसर पीड़ितों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बेगूसराय तथा नवादा जिलान्तर्गत कैंसर अस्पताल की स्थापना की जाएगी। आगामी 03-05 वर्षों के अन्दर कैंसर के बेहतर ईलाज हेतू बिहार के कुल 09 प्रमंडलों में कैंसर के ईलाज की सुविधाओं को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया जाएगा। जिससे आगामी दिनों में बिहार के मरीजों को ईलाज हेतू आगामी दिनों में बिहारवासियों को ईलाज हेतू बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे बिहार के स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में गुणात्मक एवं सकारात्मक वृद्धि होगी।

उक्त बैठक में श्री प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग; श्री मनोज कुमार सिंह, सचिव, स्वास्थ्य विभाग; श्री धर्मेन्द्र कुमार, प्रबंधन निदेषक, बी.एम.एस.आई.सी.एल; श्री सुहर्ष भगत, कार्यपालक निदेषक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार; श्री षषाांक षेखर सिन्हा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति; श्री अमिताभ सिंह, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग; श्री षैलेष कुमार, विषेष सचिव, स्वास्थ्य विभाग तथा डा रविकान्त सिंह, प्रभारी, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेन्टर, मुजफ्फरपुर उपस्थित थे।

Tags: Cancer in biharhealth dept.Mangal Panday
Previous Post

चित्रकला देती है ‘भावनात्‍मक सबलता’

Next Post

पुण्‍य तिथि पर याद किये भूपेंद्र बाबू

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
पुण्‍य तिथि पर याद किये भूपेंद्र बाबू

पुण्‍य तिथि पर याद किये भूपेंद्र बाबू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News