• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home कैबिनेट क्लब

28 मिनट तक ‘मुख्‍यमंत्री’ बने रहे तेजस्‍वी यादव

बात-बात में बैठ गयी सदन, नवागत विधायकों को मिली मान्‍यता

admin by admin
June 30, 2022
in कैबिनेट क्लब, जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
गुरुवार को विधानमंडल के मॉनसून सत्र का अंतिम दिन था। विधान सभा में एआईएमआईएम के चार विधायकों के राजद के विलय को लेकर दिन भर प्रक्रिया में कांटा अटका रहा। राजद के साथ उसके सहयोगी वामपंथी और कांग्रेस विलय में विलंब को लेकर परेशान भी थे और नाराज भी। उनका कहना था कि जदयू और भाजपा में शामिल होने वाले को तुरंत मान्‍यता दे दी गयी और राजद में आने के लिए प्रक्रिया और उपस्थिति की दुहाई दी जा रही है।
मान्‍यता और प्रक्रिया के खेल में हमारी भूख बढ़ती जा रही थी। इसी भागा-भागी में हमने खाना खाया और फिर खबर के पीछे पड़ गये। खबर कोई चोरी गयी गाय नहीं थी, बल्कि ओवैसी की पार्टी से भाग आये विधायकों के ‘खूंटा’ पर बंधने में विलंब की वेदना थी।
हंगामे के बीच भोजनावकाश के पहले की पाली पूरी हो गयी थी। भोजनावकाश के बाद सदन में विपक्ष भी शामिल हुआ, लेकिन थोड़ी देर हंगामे के बाद बाहर निकल गया। विपक्ष विलय की मान्‍यता में विलंब से नाराज था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव लॉबी में आकर बैठ गये। रणनीति को लेकर पार्टी के दूसरे नेताओं से बातचीत हो रही थी कि माले के महबूब आलम ने कहा कि हम यहीं समानांतर सदन चलाएंगे, चारों सदस्‍यों के विलय को मान्‍यता देंगे और तेजस्‍वी यादव को सदन के नेता यानी मुख्‍यमंत्री बनाया जायेगा। थोड़ी ही देर में इस प्रस्‍ताव पर तेजस्‍वी यादव ने सहमति दे दी। विधायक अवध बिहारी चौधरी को अध्‍यक्ष के रूप में कुर्सी पर बैठाया गया। माकपा से सत्‍येंद्र यादव मार्शल के रूप में पीछे तैनात हो गये।
2.35 बजे लॉबी में सदन की कार्यवाही शुरू हुई। तेजस्‍वी यादव को सदन का नेता बनाया गया और चारों विधायकों को राजद में विलय की मान्‍यता दी गयी। इसके बाद 2.44 बजे अध्‍यक्ष ने सदन की कार्यवाही समाप्‍त करने की घोषणा की। इसके बाद भी कई नेताओं ने भाषण जारी रखा। इसी क्रम में तेजस्‍वी यादव ने भी सदन के नेता के रूप में विधायकों को संबोधित किया। उनका संबोधन लगभग ढाई मिनट का था। उनकी संसदीय यात्रा का सबसे छोटा भाषण। 3.03 बजे अध्‍यक्ष ने दुबारा सदन स्‍थगित करने की घोषणा की। फिर मिठाइयां भी बांटी गयी। इसी बीच विधान सभा उपसचिव राजीव कुमार ने स्‍पीकर विजय कुमार सिन्‍हा का संदेश तेजस्‍वी यादव को लाकर दिया और सभी सदस्‍यों के सदन में आने का आग्रह किया। नेता प्रतिपक्ष समेत सभी विपक्षी सदस्‍य सदन में पहुंचे और कार्यवाही जारी रही। कुछ सदस्‍य विलय के संबंध में घोषणा करने की मांग कर रहे थे। इस बीच स्‍पीकर विजय सिन्‍हा आसन से उठकर अपने चैंबर में गये। उसके बाद तेजस्‍वी यादव और एआईएमआईएम के चारों विधायक भी स्‍पीकर के चैंबर में पहुंचे। थोड़ी देर बातचीत के बाद सभी लॉबी में पहुंचे। तेजस्‍वी यादव भी वहीं बैठे। विपक्षी सदस्‍यों का सदन में आना-जाना जारी रहा। इधर मुख्‍य सचेतक ललित यादव स्‍पीकर चैंबर और विपक्षी लॉबी के बीच ‘संवदिया’ की भूमिका निभा रहे थे। उन्‍होंने बताया कि मान्‍यता देने की कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस बीच मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी स्‍पीकर से करीब 15 मिनट तक मुलाकात की। करीब पौने 5 बजे स्‍पीकर दुबारा आसन पर आये। लॉबी में बैठे तेजस्‍वी और अन्‍य विधायक भी सदन में आये। हम भी स्‍पीकर चैंबर, लॉबी और प्रेस दीर्घा में चक्‍कर लगाते रहे। स्‍पीकर ने सदन की कार्यवाही में समापन भाषण के दौरान चारों विधायकों के राजद में विलय की घोषणा की।
स्‍पीकर की घोषणा से पिछले 27 घंटों से एआईएमआईएम विधायकों के विलय पर लगा अनिश्‍चय का बादल छंटा और इसके बाद राजद विधायकों की संख्‍या 76 से बढ़कर 80 हो गयी। उधर, विधान परिषद की कार्यवाही विपक्षी दलों के हंगामे के कारण दोहपर में ही अनिश्चित काल के लिए स्‍थगित कर दी गयी थी।
28 minat tak CM bane rahe tejswi
Tags: 28 minat tak CM bane rahe tejswi
Previous Post

राजद में विलय की प्रक्रिया में अटका कांटा

Next Post

राजनीति में कूदने से पहले आसमान से कूद चुके थे श्‍याम रजक

admin

admin

Next Post

राजनीति में कूदने से पहले आसमान से कूद चुके थे श्‍याम रजक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News