• About
  • Contcat Us
Sunday, June 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

अपने विरोधियों के बीच भी लोकप्रिय रहे हैं लालूजी

लालू यादव: अवधारणा और अनुभूति – 6

admin by admin
May 14, 2022
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
गौतम सागर राणा। जेपी मूवमेंट के प्रमुख छात्र नेता। पहली बार बगोदर से 1977 में विधान सभा के लिए चुने गये थे। इसी सीट से 1985 में दुबारा निर्वाचित हुए। उसी साल लालू यादव विधान सभा के लिए दूसरी बार निर्वाचित हुए थे। कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद लालू यादव के नेता प्रतिपक्ष बनने की घटना का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि इसमें शरद यादव ने महत्‍वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया था।
वीरेंद्र यादव न्‍यूज के साथ बातचीत में उन्‍होंने कहा कि लालू यादव से उनकी मुलाकात छात्र आंदोलन के दौरान हुई थी। 1977 में लालूजी लोकसभा के लिए चुने गये, जबकि गौतम सागर राणा विधान सभा के लिए चुने गये। कर्पूरी ठाकुर के मुख्‍यमंत्रित्‍व काल में गौतमसागर राणा पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी (संसदीय सचिव) थे। इस पदधारक को मंत्रिपरिषद का सदस्‍य ही माना जाता है, हालांकि अब इस पद का चलन समाप्‍त हो गया है।
उन्‍होंने बताया कि 1990 में वे चुनाव हार गये थे। उस चुनाव के बाद लालूजी मुख्‍यमंत्री बन गये थे। 1992 में विधान सभा कोटे से विधान परिषद निर्वाचित हुए। वे कहते हैं कि 1997 में जनता दल के विभाजन के बाद वे शरद यादव के साथ रह गये थे। 1998 में कार्यकाल समाप्‍त होने के बाद लालूजी ने उन्‍हें दुबारा विधान परिषद सदस्‍य बनाने का प्रस्‍ताव दिया था, लेकिन शर्त थी कि राजद के टिकट पर चुनाव लड़ना होगा। श्री राणा कहते हैं कि एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी के टिकट पर फिर से एमएलसी बनना स्‍वीकार नहीं था। इसलिए प्रस्‍ताव को अस्‍वीकार कर दिया।
श्री राणा ने कहा कि झारखंड गठन को लेकर लालूजी और उनके बीच मतभेद था, वैचारिकी को लेकर टकराव था, लेकिन संबंधों में कटुता नहीं आयी थी। लालूजी का कहना था कि आपका मतभेद एजेंडे और मुद्दे को लेकर है। वे कहते हैं कि झारखंड में वे राजद और जदयू दोनों के प्रदेश अध्‍यक्ष रहे हैं।
अभी झारखंड जनता दल नामक पार्टी चला रहे हैं। श्री राणा कहते हैं कि लालूजी अपने विरोधियों की बात भी सुनते हैं और विरोध का सम्‍मान भी करते हैं। यही कारण है कि लालूजी अपने विरोधियों के बीच भी लोकप्रिय रहे हैं।
gautam-sagar-rana-ex-mla-bihar
Tags: gautam-sagar-rana-ex-mla-bihar
Previous Post

नगर निकाय चुनाव में आरक्षण से वंचित होंगे बनिया !

Next Post

तेजस्‍वी को अभी और करना होगा ‘अण्‍णे मार्ग’ का इंतजार

admin

admin

Next Post

तेजस्‍वी को अभी और करना होगा ‘अण्‍णे मार्ग’ का इंतजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News