• About
  • Contcat Us
Sunday, June 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

नगर निकाय चुनाव में आरक्षण से वंचित होंगे बनिया !

birendrayadavnews.com

admin by admin
May 12, 2022
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
टीटी यानी ट्रिपल टेस्‍ट। यह शब्‍द नगर निकाय चुनाव को लेकर खूब चर्चा में है। अखबारों की सुर्खिंया बन रहा है। लेकिन ट्रिपल टेस्‍ट है क्या? इसका तकनीकी पक्ष यह है कि इस टेस्‍ट के बाद बनिया जाति के लोग नगर निकाय में आरक्षण की सुविधा से वंचित हो जाएंगे। अभी बनिया समुदाय की चार जाति तेली, कानू, हलवाई और पनेरी को अतिपिछड़ा वर्ग की श्रेणी का लाभ नगर निकाय चुनाव में मिलता है और अधिकांश आरक्षित पदों पर बनिया ही जीत हासिल करते हैं। इन जातियों के अलावा बनिया समुदाय की अन्‍य जातियों को पंचायती राज व्‍यवस्‍था के तहत आरक्षण का लाभ नहीं मिलता है।
सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने अपने हाल के फैसले में कहा है कि पंचायत राज और नगर निकाय में ओबीसी को आरक्षण देने से पहले इसके लिए राज्‍य सरकार द्वारा आयोग गठित किया जाये। इसके बाद जातियों के सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक हिस्‍सेदारी का आकलन किया जाये। फिर आयोग अपनी अनुशंसा देगा। इसी अनुशंसा के आलोक में राज्‍य सरकार ओबीसी के लिए आरक्षण का कोटा तय करेगी। ट्रिपल टेस्‍ट का मतलब है जातियों का सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक हिस्‍सेदारी का अध्‍ययन करना। इसके लिए आयोग ने तीन शर्त तय की है। पहला है आयोग का गठन, दूसरा है आयोग की अनुशंसा के आलोक में आरक्षण के लिए जातियों का चयन और तीसरा है सभी प्रकार के आरक्षण का दायरा कुल मिलाकर 50 फीसदी से अधिक नहीं हो।
सर्वोच्‍च न्‍यायाय का मानना है कि नौ‍करियों में आरक्षण के लिए आरक्षण का प्रतिशत पंचायत राज और नगर निकाय में लागू नहीं किया जा सकता है। कोर्ट का कहना है कि संभव है कि कोई जाति सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा हो सकती है, लेकिन राजनीति हिस्‍सेदारी से वंचित हो, जरूरी नहीं है। पर्याप्‍त राजनीतिक हिस्‍सेदारी वाली ओबीसी की जातियों का नगर निकाय में आरक्षण नहीं दिया जा सकता है।
इसको दूसरे शब्‍दों में ऐसे समझें। राज्‍य सरकारों ने सरकारी नौकरियों में आरक्षण के लिए ओबीसी जातियों की सूची पहले से बना रखी है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय का मानना है कि ओबीसी की कई जातियों का जनप्रतिनिधि संस्‍थाओं में पर्याप्‍त भागीदारी पहले से है, उन जातियों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए। राज्‍य सरकार अपने हिसाब से प्रतिशत तय कर सकती है, लेकिन समग्र आरक्षण 50 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए।
हम बिहार की बात करें तो ओबीसी दो भागों में विभाजित है। पिछड़ा वर्ग को नगर निकायों में आरक्षण नहीं है, जबकि अतिपिछड़ा वर्ग को निकाय चुनाव में आरक्षण मिलता है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय के फैसले के आलोक में देखें तो पिछड़ा वर्ग की दोनों श्रेणियों की उन जातियों को आरक्षण दिया जा सकता है, जिनका प्रतिनिधित्‍व नगर निकायों में नहीं हो पाता है। ठीक इसी तरह जिनका प्रतिनिधित्‍व होता है, उन्‍हें आरक्षण से वंचित करने की बात कही गयी है।
अभी अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल बनिया समुदाय की चार जाति को आरक्षण का लाभ मिल रहा है। अतिपिछड़ा के नाम पर अधिकतर पदों पर इन्‍हीं चार जातियों का कब्‍जा है। इनका प्रतिनिधित्‍व बड़ी संख्‍या में है। इसलिए नगर निकाय चुनाव में आरक्षण के लिए गठित होने वाले आयोग की अनुशंसा में बनिया जाति को आरक्षण से वंचित किया जा सकता है। ये सामाजिक और शैक्षणिक रूप से भले पिछड़े हुए हों, लेकिन राजनीतिक प्रतिनिधित्‍व में इनकी हिस्‍सेदारी पर्याप्‍त है। फिलहाल वे अनारक्षित पदों पर बड़ी संख्‍या में निर्वाचित होते हैं। अभी हाल में विधान परिषद के लिए 24 सीटों के लिए हुए चुनाव में 6 सदस्‍य बनिया समुदाय से ही हैं। यानी 25 फीसदी हिस्‍सेदारी बनियों की है।
यह भी उल्‍लेखनीय है कि यादव के समान बनिया भी बड़ी संख्‍या में राजनीतिक पदों पर निर्वाचित हो रहे हैं और उनको राजनीतिक पदों पर आरक्षण के लाभ से वंचित किया भी जानी चाहिए। इससे ओबीसी की अन्‍य कम प्रतिनिधित्‍व वाली जातियों को लाभ मिल सकेगा।
urban-body-election-reservation-cota
Tags: urban-body-election-reservation-cota
Previous Post

मेडिकल पीजी में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण लालूजी ने दिया था

Next Post

अपने विरोधियों के बीच भी लोकप्रिय रहे हैं लालूजी

admin

admin

Next Post

अपने विरोधियों के बीच भी लोकप्रिय रहे हैं लालूजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News