• About
  • Contcat Us
Monday, June 1, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

मैदान से ओझल होंगे नीतीश, चमकेगा तेजस्‍वी का चेहरा !

रणभूमि का रंग, वीरेंद्र यादव के संग

Birendra Yadav by Birendra Yadav
March 2, 2024
in बिहार, राजनीति
0
मैदान से ओझल होंगे नीतीश, चमकेगा तेजस्‍वी का चेहरा !
0
SHARES
93
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डॉ राममनोहर लोहिया, जय प्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुरी की समाजवादी जमीन पर बदलाव की धारा निरंतर प्रवाहित हो रही है। विचारधारा की लड़ाई जाति में उलझ कर रह गयी है। चुनाव में जातियों एवं पार्टियों का समीकरण बदलता रहा है। आज बिहार जिस अंधे मोड़ पर खड़ा है, वहां कुर्सी के लिए कुछ नाजायज नहीं है। इसमें जाति, पार्टी, नीति, निष्‍ठा और सिद्धांत का कोई बंधन नहीं है। सब को सब कुछ अनुकूल लगता है।
2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार में दो जनसभाएं आयोजित की गयीं। 3 मार्च को तेजस्‍वी यादव की जनविश्‍वास महारैली है। सप्‍ताह भर बाद चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा हो जाएगी। लोकसभा की रणभूमि उर्वर बन गयी है। हर सीट पर पार्टी और उम्‍मीदवार का मंथन शुरू हो गया है। सीटिंग सांसदों की गर्दन पर टिकट कटने की तलवार लटक रही है तो नये-नये दावेदार जोर आजमाईश कर रहे हैं।
राजनीतिक उठापटक और हेर-फेर के खेल में इस बार नेताओं के कद में उलटफेर हुआ है। लोकसभा चुनाव में बिहार में चेहरे की लड़ाई में नरेंद्र मोदी बनाम तेजस्‍वी यादव आमने-सामने होंगे। यह पहला चुनाव है, जिसमें नीतीश कुमार कोई चुनाव में मुद्दा नहीं होंगे। इस चुनाव में भाजपा वाले नरेंद्र मोदी के यशोगान करेंगे तो महागठबंधन वाले तेजस्‍वी यादव की नौकरी वाली बात का उठाएंगे। इस चुनाव के पहले नीतीश कुमार जब भाजपा के साथ होते थे तो भाजपा उनके नाम पर चुनाव लड़ती थी और प्रधानमंत्री के साथ मुख्‍यमंत्री के यशगाथा गाती थी। इस बार पूरा माहौल बदला हुआ होगा।
बिहार में भाजपा के पास नीतीश कुमार जैसे थके, हारे और मुरझाए हुए नेता हैं। उनकी अपनी विश्‍वसनीयता समाप्‍त हो गयी है। औरंगाबाद की सभा में उन्‍होंने प्रधानमंत्री के सामने हथियार डाल दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि हम सारा श्रेय प्रधानमंत्री को ही देंगे। इधर, बिहार में राजद जब कार्यों का श्रेय ले रहा था तो मुख्‍यमंत्री इसी बात से चिढ़ जा रहे थे। सभी कामों का श्रेय अपनी झोली में डाल रहे थे और पाला बदलते ही सारा श्रेय प्रधानमंत्री पर फेंकने को तैयार हो गये हैं।
2024 की रणभूमि में राजद और भाजपा के झंडे का रंग ही दिखेगा। सहयोगी दलों का रंग इन पार्टियों के आगे ओझल रहेगा। नरेंद्र मोदी की छत्रछाया वाले एनडीए में जदयू, हम, लोजपा जैसी पार्टियां फीलर होंगी, उसी तरह तेजस्‍वी यादव की आभा वाले महागठबंधन में अन्‍य पार्टियां फीलर होंगी। बिहार में यह चुनाव नरेंद्र मोदी बनाम तेजस्‍वी यादव की है। प्रधानमंत्री ने अपनी सभा में मुख्‍यमंत्री का नाम सिर्फ संबोधन में लिया, जबकि कई प्रसंग में तेजस्‍वी यादव को निशाने पर लेते रहे। यही नीतीश कुमार के लिए सबसे बड़ा खतरा है। भाजपा का कोई भी केंद्रीय नेता सिर्फ केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर फोकस करेगा। भाजपा के सभी प्रमुख नेताओं का बिहार दौरा शुरू हो गया है। सभी केंद्र की ही बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भी नीतीश कुमार की किसी उपलब्‍धि की चर्चा नहीं की। यह संयोग है कि न भाजपा वाले नीतीश की उपलब्धियों की बात कर रहे हैं, न विपक्ष वाले नीतीश कुमार को तवज्‍जो दे रहे हैं। वैसी स्थिति में नीतीश कुमार हाशिये का विषय बनकर रह जाएं तो कोई आश्‍चर्य नहीं करना चाहिए।

Previous Post

विधवा के दूसरे पुनर्विवाह जैसा माहौल रहा बजट सत्र में

Next Post

रुमाल कपार पर था और हम धोकरी में खोज रहे थे

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
रुमाल कपार पर था और हम धोकरी में खोज रहे थे

रुमाल कपार पर था और हम धोकरी में खोज रहे थे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News