• About
  • Contcat Us
Thursday, July 16, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

रैली की भीड़ में पीएम मोदी पर भारी दिख रहे हैं तेजस्‍वी

मुद्दा से गायब है राम की लहर और आरक्षण की आंच

Birendra Yadav by Birendra Yadav
March 7, 2024
in बिहार, राजनीति
0
रैली की भीड़ में पीएम मोदी पर भारी दिख रहे हैं तेजस्‍वी
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इस गोवार का दिमाग चैन से नहीं बैठता है। कभी गोईठा में घी सुखाएगा तो कभी बबूल के नीचे आम खोजता फिरता है। आज भीड़ में खबर खोजने में जुट गया है। उस गांधी मैदान में जहां, पांच वर्षों में एक ही तारीख को दो बड़ी रैली हुई और दोनों का संबंध भारत की राजनीति से जुड़ा हुआ है।

3 मार्च की तारीख सिर्फ संयोग है। 3 मार्च, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना के गांधी मैदान में संकल्‍प रैली को संबोधित किया था। उस मंच पर नरेंद्र मोदी के साथ सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद थे। 3 मार्च, 2024 को राजद प्रमुख लालू यादव ने राजद की ओर से आयोजित जनविश्‍वास महारैली को संबोधित किया। इस रैली को राहुल गांधी से लेकर दीपंकर भट्टाचार्य तक ने संबोधित किया।

दरअसल गांधी मैदान की रैली में भीड़ चाहे-अनचाहे मुद्दा बन जाती है। पूरा राजनीतिक गलियारा भीड़ से रैली की सफलता का आकलन करता है। पिछले 3 मार्च को हम जब गांधी मैदान में जनविश्‍वास महारैली का चक्‍कर लगा रहे थे, उसी समय भाजपा के एक वरिष्‍ठ नेता का फोन आया था और उन्‍होंने यह जानना चाहा था कि 2013 के अक्‍टूबर महीने में आयोजित गुजरात के तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से कम भीड़ है या ज्‍यादा।

हम 2013 की सभा की तस्‍वीर नहीं तलाश पाये, लेकिन 3 मार्च, 2019 को आयोजित नरेंद्र मोदी की सभा की तस्‍वीर मिल गयी। यह तस्‍वीर वरिष्‍ठ फोटोग्राफर सोनू किशन के सौजन्‍य से उपलब्‍ध हो सकी। जब किसी रैली की सफलता और नेता की लोकप्रियता का आकलन का आधार भीड़ हो जाती हो तो एक बार भीड़ देख लेना भी जरूरी है। हम दोनों रैलियों की दो-दो तस्‍वीर खबर के साथ अटैच कर रहे हैं, ताकि पाठक भी सफलता और लोकप्रियता का आकलन कर सकें।

चुनाव माथे है। गठबंधनों के बीच क्षेत्र और उम्‍मीदवारों के नामों पर मंथन शुरू हो गया। चुनाव के ठीक पहले रैली के माध्‍यम से ताकत दिखायी जाती है। 2019 और 2024 की रैली भी इसी कवायद का हिस्‍सा है। लेकिन भीड़ बता रही है कि 3 मार्च, 2019 को प्रधानमंत्री की रैली की तुलना में 3 मार्च, 2024 को आयोजित लालू यादव की रैली भारी है। भीड़ का हिसाब गुना में भी लगा सकते हैं।

जनविश्‍वास महारैली में उमड़ा जनसैलाब अकेले तेजस्‍वी यादव की मेहनत का परिणाम था। यह इस बात का भी प्रमाण है कि भीड़ के मामले में नरेंद्र मोदी पर तेजस्‍वी यादव भारी पड़ रहे हैं। बिहार में लोकसभा चुनाव का मुकाबला नरेंद्र मोदी बनाम तेजस्‍वी यादव के बीच ही होगा। दोनों भाई यानी लालू यादव और नीतीश कुमार हाशिये के विषय बन गये हैं। ये दोनों सलाहकार मंडल के हिस्‍सा भी नहीं होंगे।

ये तस्‍वीर यह बात समझाने के लिए भी पर्याप्‍त है कि 2024 का मुकाबला 2019 के तरह एकतरफा नहीं होगा। तेजस्‍वी यादव के साथ खड़ी सामाजिक और राजनीतिक ताकत नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी ताकत से कमजोर नहीं है। इस बार के मुकाबला में न राम की लहर है, न आरक्षण की आंच है। यह बार सीधी लड़ाई चेहरे की है। चेहरे की लड़ाई में तेजस्‍वी यादव और नरेंद्र मोदी के आगे सभी चेहरे ओझल हो जाएंगे।

https://www.facebook.com/kumarbypatna

Previous Post

क्‍या लालूजी राबड़ी देवी की जगह वीरेंद्र यादव को एममएलसी बनवा सकते हैं ?

Next Post

किन-किन जगहों पर चूकते हैं तेजस्‍वी

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post

किन-किन जगहों पर चूकते हैं तेजस्‍वी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News