• About
  • Contcat Us
Monday, June 1, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

क्‍या लालूजी राबड़ी देवी की जगह वीरेंद्र यादव को एममएलसी बनवा सकते हैं ?

-- वीरेंद्र यादव, वरिष्‍ठ पत्रकार, पटना ---

Birendra Yadav by Birendra Yadav
March 6, 2024
in बिहार, राजनीति
0
क्‍या लालूजी राबड़ी देवी की जगह वीरेंद्र यादव को एममएलसी बनवा सकते हैं ?
0
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्व प्रधानमंत्री थे चंद्रशेखर सिंह। उनका मानना था कि संभावनाओं को यथार्थ में बदलना ही राजनीति है। बिहार के एक आम सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में सोचिये कि क्‍या राजद प्रमुख लालू यादव पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी की जगह पत्रकार वीरेंद्र यादव को एमएलसी बनवा सकते हैं। थोड़ा ठहरिये, अलबलाई मत। हमने बात कही थी संभावनाओं को यथार्थ में बदलने की। यह बिल्‍कुल संभव नहीं है। लालूजी सामाजिक न्‍याय के अग्रदूत हैं, लेकिन उस न्‍याय की दायरे में उनका परिवार नहीं आना चाहिए।

राबड़ी देवी चौथी बार विधान परिषद के लिए नामांकन करेंगी। तीन बार विधायक रह चुकी हैं। उनका चुना तय है। राजद के तीन और उम्‍मीदवार कौन हैं, अभी तय नहीं है। संभव है जब आप यह खबर बांच रहे हों तो नाम की भी घोषणा हो जाए। तो फिर आप कहेंगे कि फालतू के बकवास में काहे उलझा दिये हो भाई।

यह मंथन एक बार बिहार में जरूरी हो गया है। क्‍या लालू यादव परिवार के बाहर निकलकर नहीं सोच सकते हैं। राबड़ी देवी एमएलसी नहीं ही बनेंगी तो राजद के राजनीतिक सेहत पर क्‍या असर पड़ सकता है। तेजस्‍वी यादव ने पार्टी की कमान मजबूती से संभाल ली है तो फिर पहली पीढ़ी को पद छोड़ने में परेशानी क्‍यों होनी चाहिए। दरअसल बीती रात हम इसी बात पर विचार कर रहे थे कि तेजस्‍वी यादव से मिलकर एमएलसी बनने की इच्‍छा से अवगत कराया जाए। होना तो नहीं ही है, बतियाने में क्‍या दिक्‍कत है। लेकिन तेजस्‍वी यादव से बात करना ही असंभव है। तेजस्‍वी वन वे कनेक्‍शन हैं, वहां इनकमिंग नहीं है। संजय यादव, प्रीतम कुमार से लेकर कोई भी व्‍यक्ति तेजस्‍वी यादव से बात कराने का भरोसा नहीं दिलवा सकते हैं। कभी 10 या 5 नंबर के दरवाजे पर बुलाकर छोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही, सबसे बड़ी परेशानी है कि आप जिस व्‍यक्ति के माध्‍यम से तेजस्‍वी यादव तक पहुंचने का प्रयास करेंगे, वे खुद ही टिकट की लाईन में हैं।

जहां तक खुद के लिए बात करने का सवाल है, राबड़ी जी यादव कोटा के रूप पहले ही हैं तो दूसरे यादव का हक कहां बनता है। हर पार्टी में जाति का कोटा तय होता है। यह सामाजिक समीकरण है। राजद जिसे सामाजिक न्‍याय कहता है, भाजपा उसे सोशल इंजीनियरिंग कहती है। सामाजिक न्‍याय में जहां समाज का सरोकार समाहित होता है, वहीं सोशल इंजीनियरिंग में जाति के वोट का वैल्‍यू आंका जाता है। वोटों के अंक गणित में संवेदना ओझल होती जा रही है और सौदा भारी पड़ने लगा है। इस सौदे और संभावना के बीच हम अपना वैल्‍यू आंकते हैं तो शून्‍य आता है। वैसे में हम बबूल के पेड़ के नीचे आम की अपेक्षा कर रहे हैं तो यह खुशफहमी है। लेकिन राजनीतिक यथार्थ यही है कि कॉरपोरेट नेतृत्‍व के दौर में आम आदमी की भूमिका वोट देने की तक सीमित हो गयी है। इससे आगे के लिए कीमत भुगतान के लिए तैयार रहना चाहिए। इसमें न किसी पार्टी का बंधन है, न जाति का लिहाज।

https://www.facebook.com/kumarbypatna

Previous Post

एमएसएमई–विकास कार्यालय, पटना द्वारा जमालपुर में विक्रेता विकास कार्यक्रम सह औद्योगिक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Next Post

रैली की भीड़ में पीएम मोदी पर भारी दिख रहे हैं तेजस्‍वी

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
रैली की भीड़ में पीएम मोदी पर भारी दिख रहे हैं तेजस्‍वी

रैली की भीड़ में पीएम मोदी पर भारी दिख रहे हैं तेजस्‍वी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News