• About
  • Contcat Us
Tuesday, June 2, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

हम राज्‍यसभा उपचुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन तेजस्‍वी सपोर्ट नहीं करेंगे

राज्‍यसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव होना है

Birendra Yadav by Birendra Yadav
June 29, 2024
in जाति, बिहार, राजनीति
0
हम राज्‍यसभा उपचुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन तेजस्‍वी सपोर्ट नहीं करेंगे
0
SHARES
33
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
राज्‍यसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव होना है। मीसा भारती और विवेक ठाकुर के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद दोनों सीट रिक्‍त हो गयी है। मीसा भारती का कार्यकाल 2028 तक था, जबकि विवेक ठाकुर का कार्यकाल 2026 तक था। मतलब यह है कि मीसा भारती की सीट पर चुनाव 4 साल के लिए होगा और विवेक ठाकुर की सीट पर उपचुनाव 2 साल के लिए होगा।
राजनीतिक गलियारे में माना जा रहा है कि मीसा भारती की सीट पर जदयू उम्‍मीदवार देगा और विवेक ठाकुर की सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार देगी। नाम पर रार तो उम्‍मीदवार घोषणा होने के दिन तक चलेगा। आज की तारीख में 14 सदस्‍यों में 5 राजद के, 4 जदयू के, भाजपा के 4 और 1 कांग्रेस के सदस्‍य राज्‍यसभा में हैं। राज्‍यसभा में बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राजद ही है।
rajya sabha upchunav
राज्‍यसभा का उपचुनाव हम जदयू उम्‍मीदवार के खिलाफ निर्दलीय लड़ना चाहते हैं। जदयू या भाजपा कोई हमारे पक्ष में नहीं होगा। महागठबंधन के दल सपोर्ट करें तो उम्‍मीदवार बना जा सकता है। राज्‍य सभा में नामांकन के लिए 10 प्रस्‍तावक चाहिए। आज की तारीख में राजद के 77, कांग्रेस के 19 और माले के 11 सदस्‍य हैं। इनमें से कोई एक दल समर्थन के लिए आगे आता है तो नामांकन किया जा सकता है। जितने के लिए कम से कम 120 वोट चाहिए। विधान सभा में अस्तित्‍व में मौजूद किसी एक पार्टी के पास इतना वोट नहीं है। सबको बैसाखी की जरूरत है। हम वोट की यह संख्‍या आज की तारीख में बता रहे हैं। रुपौली उपचुनाव के बाद सदस्‍यों की संख्‍या 239 हो जाएगी। इसके बावजूद 4 सीट खाली रहेंगे। क्‍योंकि माना जा रहा है कि राज्‍यसभा की दो और विधान सभा की 4 सीटों के लिए लगभग एक समय उपचुनाव कराया जाएगा। ये सभी 6 लोग लोकसभा के लिए चुन लिये गये हैं। विधायक रहे जीतनराम मांझी, सुधाकर सिंह, सुरेंद्र यादव और सुदामा प्रसाद साह अब लोकसभा सदस्‍य हैं। इनकी सीटों पर भी उपचुनाव होगा।
हमने शुरू में आशंका जतायी है कि तेजस्‍वी यादव हमारे नाम पर समर्थन नहीं करेंगे। इसी के साथ यह भी स्‍पष्‍ट है कि तेजस्‍वी से दुश्‍मनी लेकर कांग्रेस और माले भी आगे नहीं आएंगे। अब सवाल यह है कि तेजस्‍वी यादव हमें सपोर्ट क्‍यों नहीं करेंगे। तेजस्‍वी यादव के राजनीतिक चरित्र में लड़ने की कूबत नहीं है। आज तक उन्‍होंने जो भी हासिल किया है, वह राजनीतिक परिस्थितियों के कारण हासिल किया है। ठीक उसी तरह जैसे बबूल के पेड़ के नीचे आम मिल जाता है।
तेजस्‍वी यादव कुछ हद तक भाजपा के खिलाफ आक्रामक हो सकते हैं, लेकिन नीतीश कुमार के खिलाफ कभी नहीं हो सकते हैं। उन्‍हें पता है कि सत्‍ता की मलाई नीतीश के चरणों से होकर बहती है। इसलिए उनकी नजर नीतीश कुमार की गर्दन के बजाये चरणों में रहती है। पिछले 10 वर्षों से तेजस्‍वी यादव सार्वजनिक और संसदीय जीवन में हैं। एक उदाहरण नहीं मिलेगा, जब तेजस्‍वी यादव नीतीश कुमार से लड़ते हुए दिख रहे हों। तेजस्‍वी यादव का भाषण नेता प्रतिपक्ष के रूप से ध्‍यान से सुनने पर पता चलेगा कि वे सरकार को लतिया नहीं रहे हैं, मुख्‍यमंत्री से बतिया रहे हैं। उनके भाषण में प्रतिपक्ष का तेवर नहीं होता है, बल्कि सत्‍ता में आने का एक लेवल तय कर रहे होते हैं।
बिहार का दुर्भाग्‍य है कि यहां प्रतिपक्ष कभी नहीं रहा है। विपक्ष की ओर बैठी पार्टी सत्‍ता में पहुंचने के इंतजार में समय गुजारती है। नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी से उठकर व्‍यक्ति सीधे उपमुख्‍यमंत्री बनता है। तेजस्‍वी यादव, सम्राट चौधरी, विजय सिन्‍हा सब इसके उदाहरण हैं। सुबह में मुख्‍यमंत्री की गर्दन मरोड़ने का स्‍वांग रचने वाला नेता प्रतिपक्ष शाम होते ही मुख्‍यमंत्री के चरणों में लोटने लगता है। यही राजनीति का यथार्थ है।
हम मूल बात पर लौटते हैं। हम राज्‍यसभा का उपचुनाव लड़ना चाहते हैं। अभी तिथि घोषित नहीं हुई है। घोषणा के बाद एक बार जरूर तेजस्‍वी यादव से मिलकर अपनी बात रखेंगे। बातचीत का परिणाम भी पता है। हमारा मानना है कि हर कोशिश परिणति तक पहुंचने के लिए नहीं होती है।
Tags: rajya sabha upchunav
Previous Post

अब दोनों सदनों में भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी

Next Post

विधान सभा समितियों में सभी दलों ने साधा जातीय समीकरण

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
विधान सभा समितियों में सभी दलों ने साधा जातीय समीकरण

विधान सभा समितियों में सभी दलों ने साधा जातीय समीकरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News